‘हे ब्यूटीफुल’ जैसे मेसेजेस से दिन की खूबसूरत शुरुआत होना, विडिओ कॉल पर निहारे जाना, वो भी जब मैंने ठीक से काजल तक न लगाया हो... मुझे खुद से प्यार होने लगा था’... जब आप किसी डिसेबिलिटी के साथ जीते है, तो आप चाहते हैं कि आपकी जिन्दगी में कोई ऐसा आये जो आपको आपकी डिसेबिलिटी के साथ प्यार करें, ना की उसके बावजूद। श्वेता ने राइजिंग फ्लेम के साथ अपनी कहानी साझा की।
कंसेंट लेनी चाहिए या फ्लो के साथ जाना चाहिए? यह कंफ्यूज़िंग भी है और लाख टके का सवाल भी। ‘लेकिन फिर मेरे जैसे लोग नहीं जानते कि यह सब बिना मूड ख़राब किये बिना कैसे किया जाए!’ पहली बार परमिशन पर थप्पड़ पड़ने वाले अपने किस्से को अभिषेक ने लव मैटर्स इंडिया के साथ शेयर किया और साथ ही साथ परमिशन लेने के टिप्स, जो अब उन्हें मालूम हैं!
कबीर के माता-पिता ने आकांक्षा के साथ उसकी शादी तय करने की कोशिश की, मगर वो अरेंज्ड मैरिज के सख्त खिलाफ था। मगर चीज़ें तब बदल गयीं जब लॉक डाउन के दौरान दोनों ने एक दूसरे से बातचीत करनी शुरू की। कबीर ने अपनी कहानी लव मैटर्स इंडिया के साथ शेयर की।
इरेक्टाइल डिसफंक्शन - कुछ चीजें हैं जिसके बारे में पुरुष बात करना पसंद नहीं करते| समस्या होने के बावजूद वो इसे मानने से बचते हैं| उनका मानना होता है कि यह परेशानी उनके पुरुषत्व पर असर डालेगी| परेशानी होती भी है तब भी उसके बारे में उनका मानना होता है कि यह ‘अन्य प्रकार के लोगों’ के साथ ही होता है, उनके साथ नहीं हो सकती। जबकि हकीकत में यह सब असामान्य नहीं है। ऐसे ही पांच मुख्य तथ्य जिनके बारे में पुरुषों को जानकारी होनी चाहिए:
किशोरावस्था बहुत रोमांचक समय होता है। बड़े होने के इस अनुभव का एक बड़ा हिस्सा है सेक्स को लेकर उत्सुकता! जहाँ कुछ लोग क्या, अगर, ओह, लेकिन... आदि में उलझे होते हैं, वहीं कुछ सेक्स के अनुभव के लिए खुद को तैयार मानते हैं। लेकिन, यदि आप भारत में रहते हैं और अभी 18 वर्ष के नहीं हुए हैं या आपका साथी 18 का नहीं है, तो आपका कुछ बातों को जानना महत्वपूर्ण है।
ओरल एनल सेक्स के बारे में अभी भी अधिकांश लोगों को काफी कम जानकारी है। नितम्बों पर किस करना, दांत से काटना, गुदा के आसपास के हिस्सों को चाटना यह सब कुछ ओरल एनल सेक्स के अंतर्गत आता है जिसे रिमिंग या एनीलिंगस भी कहा जाता है। वैसे देखा जाये तो एनीलिंगस यौन सुख पाने का एक अनोखा तरीका है लेकिन यह सबसे बस की बात नहीं है। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर के साथ पूरी तरह सहज हैं और वो आपके गुदा (anal hole) पर किस करने या ओरल सेक्स के लिए राजी हैं तो यह यौन सुख का एक नया आयाम हो सकता हैं।
क्या आपकी गर्लफ्रेंड सामान्य से ज्यादा फ्रैश लग रही है? क्या और दिनों से ज्यादा खुश लग रही है? जी हां, एक महिला की सेक्स को लेकर इच्छा उसके मासिक (पीरियड) के उतार-चढ़ाव और उसके हार्मोन के स्तर में बदलाव से जुड़ी होती है। एक अमेरिकी अध्ययन ने साबित किया है कि एस्ट्रोजन हार्मोन एक कामोद्दीपक, तो वहीं प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन इच्छा खत्म करने वाला होता है।
यह विषय इतना विविधता भरा है कि वियना शहर ने इसके ऊपर एक संग्रहालय ही बना दिया है, जहाँ इस विषय से जुडा काफी सामग्री है| वैसे आपको कंडोम के बारे में बात करना भले ही अच्छा ना लगे, लेकिन यहां आकर आप इसके बारे में सोचने जरुर लगेंगे। हमारी साझेदार और परिवार नियोजन प्रदाता कम्पनी DKT द्वारा जारी इससे जुड़े पाँच मुख्य तथ्य-