Love Matters

महिला के शरीर के बारे में 10 तथ्य

क्या दोनों स्तन एक समान होते हैं? भगांकुर क्या है और कहाँ होती है? जानिये इन सभी सवालों के जवाब इस सूचनात्मक वीडियो में...

स्तन विभिन्न प्रकारों के होते हैं

स्तन कई प्रकार के हो सकते हैंI निप्पल भी अलग अलग तरह के हो सकते हैं और उनके रंग भी। आपके स्तनों का आकार और प्रकार अनुवांशिकी पर आधारित होता है। इनका आकार आसपास की मांसपेशियों से भी प्रभावित हो सकता है।

दोनों स्तन एक दूसरे से आकार में अलग हो सकते हैं।

अधिकतर स्तन असमान प्रकार के होते हैं लेकिन 20 की उम्र तक आते आते असमानताएं खत्म होनी शुरू हो जाती है। स्तनों का आकार दो और बातों पर आधारित होता है - महीना और हार्मोनल गर्भनिरोधक।

 

वक्ष महिला के शरीर का एक कामोत्तेजक हिस्सा हैं इसलिए फोरप्ले के दौरान इन पर ख़ास ध्यान देने की ज़रुरत है।

कुछ महिलाओं को केवल स्तनों या निप्पलों के सहलाये जाने से ही ओर्गास्म की प्राप्ति हो जाती है। स्तनों के आकार का इनकी संवेदनशीलता से कोई सम्बन्ध नहीं होता और छोटे स्तन भी बड़े स्तन जितने संवेदनशील हो सकते हैं।

जी हाँ, औरतों के शरीर पर बाल होते हैं।

किसी महिला के मुंह या शरीर पर बाल होना सामान्य है। लगभग सभी लड़कियों के स्तनों पर बाल होते हैं। कुछेक के स्तन पर बेहद हलके तो कुछ के निप्पलों के ऊपर बाल हो सकते हैं। कुछ महिलाओं के स्तनों के बीच में भी बाल होते हैं। योनि के आसपास भी बाल होते हैं।