माँ बाप की रज़ामंदी के बिना, घर से भाग कर शादी? यह पढ़ो पहले
Shutterstock/Prostock-studio/Persons in photo are models

घर से भाग कर शादी - रोमांटिक या पेचीदा?

हर साल हजारों लोग शादी के लिए घर से भाग जाते हैं। हालांकि हर किसी के लिए भागने की वजह अलग-अलग हो सकती है लेकिन वक्त के साथ यह आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा है।
  1. भागना क्या है? 

शब्दकोश के अनुसार elope का अर्थ भागने से है मतलब "आमतौर पर माता-पिता की सहमति के बिना, शादी करने के इरादे से चुपके से भाग जाना।" वे सभी जोड़े जो बिना किसी सार्वजनिक घोषणा के शादी कर लेते हैं, तकनीकी रूप से भाग जाते हैं या भागे हुए कहलाते हैं। तथ्य 2 और 3 आपको एक बेहतर विचार देंगे कि जोड़े इसे क्यों चुनते हैं?

  1. लोग ऐसा क्यों करते हैं? 

दुनिया भर के कुछ समाजों में विवाह दूल्हा और दुल्हन के परिवारों द्वारा तय किए जाते हैं। जैसे- दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व में। हालांकि जो जोड़े किसी से प्यार जाते हैं और एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं, उन्हें एक सामाजिक वर्चस्व तोड़ने के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ हुआ कि आप समाज के बनाए मापदंडों को तोड़ रहे हैं और अपने मन की कर रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें अपने माता-पिता से सहमति प्राप्त करने में कठिनाई होती है और वे भागने का रास्ता चुन लेते हैं।

 

  1. भागने के खतरे 

जबकि भागना रोमांटिक और साहसिक लग सकता है लेकिन जरूरी नहीं कि भागने के बाद सब कुछ अच्छा हो और जिंदगी बेहद अच्छे से चलने लगे, जैसा किसी कहानी में होता है क्योंकि भागे हुए जोड़े के रिश्तेदार, दोस्त और परिचित इस बात का पता चलने के बाद बदला लेने की सोच सकते हैं। इनमें से कुछ मामलों का अंत ऑनर किलिंग में भी हो सकता है, जहां दूल्हा और/या दूल्हे को उनके परिवारों या समुदायों का अपमान करने के लिए मार दिया जाता है। 

 

  1. शादी को चकमा दे रहे है

अध्ययनों से पता चलता है कि पश्चिमी हिस्से में अधिक से अधिक जोड़े पलायन कर रहे हैं क्योंकि वे शादी के तनाव से बचना चाहते हैं। इसके अलावा वे एक बड़ी, महंगी शादी नहीं करना चाहते हैं या वे पूरे दिन मेहमानों का मनोरंजन करने के बजाय सिर्फ अपने प्रियजनों के साथ एक निजी पल बिताना चाहते हैं। कुछ जोड़े इसलिए भी दूर हो जाते हैं क्योंकि वे एक 'रचनात्मक' शादी चाहते हैं। 

 

  1.  पलायन का त्योहार 

 

यह सुनने में जितना अविश्वसनीय लगता है मगर ऐसी हकीकत में होता है। भारत में एक ऐसा त्यौहार है, जो भागने का जश्न मनाता है। मध्य भारतीय राज्य मध्य प्रदेश से हर बसंत में हजारों जोड़े अपने संभावित साथी को खोजने के लिए इकट्ठा होते हैं और भाग जाते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह प्रथा दुल्हन के परिवारों द्वारा महंगे दहेज की मांग के विरोध के रूप में शुरू हुई। क्या आप सोच नहीं रहे हैं कि क्या आप इसमें शामिल हो सकते हैं?

 

 

तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।नाम बदल दिए गए हैं।  

आपके पास भी कोई ऐसी हे कहानी हैं तो लिखिए हमें। कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>