money and love
Shutterstock/India Picture

क्या पैसा आपके लिए प्यार खरीद सकता है?

द्वारा Sarah अक्टूबर 3, 03:31 बजे
क्या अपने आपको अमीर या गरीब मान लेने से रिश्तों पर कोई असर पड़ता है? हाल ही में चीन में की गयी एक रिसर्च से पता चला है कि रुपये-पैसे का रोमांस पर क्या असर पड़ता है?

आपको अच्छा लगे या बुरा लेकिन पैसे का हमारे जीवन के कई पहलुओं पर खासा असर पड़ता हैI लेकिन क्या इससे प्यार और रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है? एक बात तो ज़रूर है कि रोमांस और पैसे के बीच का रिश्ता निस्संदेह पेचीदा होता हैI

इस बात को और गहराई से समझने के लिए चीन के एक शोधकर्ता समूह ने इस बारे में अध्ययन करने का निर्णय किया कि लम्बे समय तक चलने वाले प्रेम प्रसंगों पर पैसे का क्या असर पड़ता हैI

शोधकर्ताओं ने देखा कि बैंक अकाउंट में खूब पैसा होना और जेब में पैसे की कमी होने के एहसास का उन चीनी विद्यार्थियों के रिश्तों पर क्या असर पड़ता है जिनके जीवन में कोई बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड मौजूद थीI

अमीर या गरीब

सबसे पहले तो विद्यार्थियों के एक समूह को कुछ इस तरह से प्रशिक्षित किया गया कि वो मन ही मन पैसे वाले मेहसूस करने लगे। इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता था कि असल ज़िन्दगी में उनके पास पैसा है या नहीं क्योंकि यहाँ बात थी एक ऐसा माहौल तैयार करने की जिससे उन्हें अमीर या गरीब होने का एहसास हो। कुछ लोगों को यह सोचना था कि उनकी लाटरी लगी है जबकि कुछ को यह सोचना था कि उन्होंने अभी अभी बहुत से रुपये का नुकसान झेला है। इस भड़काऊ कसरत के बाद कुछ लोग अपने आपको बहुत समृद्ध समझने लगे जबकी कुछ को लग रहा था जैसे उनकी ज़िन्दगी में रुपये पैसे का अभाव है।

उसके बाद उन्हें कुछ सर्वे भरने को कहा गया जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या वो अपने साथी के रूप -रंग से संतुष्ट हैं। क्या अमीर या गरीब होने के एहसास का असर इस बात पर पड़ेगा कि वो अपने साथी को किस नज़र से देखते हैं?

उसी दौरान बाकियों को एक टेस्ट दिया गया जिससे यह पता चल सके कि वो एक नयी रोमांटिक भिड़ंत के लिए कितने तौयार हैं। उन्हें विपरीत लिंग के एक आकर्षक लेकिन अजनबी व्यक्ति की तस्वीर दिखाई गयी और बताया गया कि उन्हें इस हॉट व्यक्ति से मिलने का मौका दिया जायेगा। उन्हें एक कमरे में ले जाया गया जहाँ कुर्सी की कतारें लगी हुई थी।

एक कुर्सी के ऊपर कुछ सामान रखा हुआ था जो शायद उस रहस्मय अजनबी का था। विद्यार्थियों को भी एक-एक कुर्सी लेने को कहा गया। अब देखना यह था कि विद्यार्थी उस सुन्दर अजनबी की कुर्सी के कितने पास वाली कुर्सी लेते हैं? क्या उस हॉट लड़की या लड़के के करीब आने की उम्मीद में वो उसके पास वाली कुर्सी लेते हैं? या फ़िर वो शर्म के मारे कमरे के दूसरी ओर बैठेंगे? सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह कि अमीर और गरीब होने का उनके चुनाव पर क्या असर पड़ेगा?

साथी का पीछा

अब...परिणामों की बारी

शोधकर्ताओं ने जाना कि अमीर होने के एहसास का इस बात पर ज़रूर असर पड़ा कि लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में क्या सोचते हैं। अमीर लड़के इस बात से संतुष्ट नहीं थे कि उनकी गर्लफ्रेंड कैसी दिखती है। जबकी ज़्यादा पैसे होने के बावजूद लड़कियों को इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ा था कि उनका साथी कैसा दिख रहा है।

और उस आकर्षक अजनबी के पास बैठने वालो में भी अमीर लोग ही प्रमुख थे, ऐसा दर्शाया इस शोध ने। इससे यह पता चला कि अपने साथी को धोखा देने में या एक नए रिश्ते की शुरआत के लिए यह लोग ज़्यादा तैयार थे। वैसे तो यह व्यवहार पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही एक समान था लेकिन फ़िर भी अमीर पुरुष औरतों की तुलना में आकर्षक अजनबी के ज़्यादा करीब बैठे पाये गए।

यह बात इतनी आश्चर्यजनक भी नहीं है क्योंकि रिसर्च से पता चला कि औरतों की तुलना में पुरुष एक नए साथी के पीछे ज़्यादा भागते हैं। विकासवाद का सिद्धांत भी यही कहता है कि पुरुष सेक्स करने का हर संभव प्रयास करते हैं जिससे उन्हें अपने वंशाणु आगे बढ़ाने का मौका मिल सके, जो उनके लिए एक अहम् लक्ष्य है।

अमीर लड़के धोखेबाज़?

अगर आप एक प्रतिबद्ध रिश्ते में हैं तो इस रिसर्च से आपको क्या पता चलता है?

यही, कि जिन लोगों को लगता है कि उनके पास बहुत पैसा है उन्हें एक नए और आकर्षक विकल्प में ज़्यादा रूचि होती है। यह बात पुरुषो पर और भी ज़्यादा लागू होती हैI दूसरे शब्दों में कहे तो इस बात की सम्भावना अधिक है कि अमीर लड़के अपने साथी को धोखा देंगे।

हो सकता है कि आप पैसे से प्यार ना खरीद सकें लेकिन इससे आपकी लव लाइफ पर फ़र्क़ तो ज़रूर पड़ता है। पैसा या पैसे की कमी आपके रिश्तों की समस्याओं को सुलझाने या उलझाने में असर तो डालती ही हैI जब आप एक रिश्ते में होते हैं तो आपके पास पैसे के बढ़ने या कम होने का असर निस्संदेह आपके रिश्ते पर पड़ता है, ऐसा कहना है शोधकर्ताओं का। और इस बात को इतना खुल कर कहने या मानने में कोई बुराई भी नही है।

स्त्रोत: व्हेन लव मीट्स मनी: प्राईमिंग द पोसेशन ऑफ़ मनी इन्फ्लुएन्सेस मैटिंग स्ट्रेटेजीजI (2016)

क्या पैसे से आपके रिश्ते में परेशानियां बढ़ी हैं? जानने के लिए हमारे फोरम जस्ट पूछो का हिस्सा बनेंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>