Volt Collection

आप दोनों के लिए साथ सोना अच्छा क्यों है?

Submitted by Sarah Moses on रवि, 03/01/2015 - 11:10 पूर्वान्ह
क्या आपका अपने साथी के साथ सोना आपके स्वास्थ के लिए भी अच्छा है?

वाल स्ट्रीट जर्नल में छपी हुई रिसर्च के अनुसार बिस्तर साझा करने के अपने कई फायदे हैं।

प्यार भरे रिश्तों में लोग अपनेपन और प्यार से कुछ ज़्यादा महसूस करते हैं। साथ रहने का स्वास्थ से क्या सम्बन्ध है, ये जानने के लिए कुछ वैज्ञानिकों ने एक अध्यन किया। कुछ वैज्ञानिकों का निष्कर्ष था कि अपने साथी के साथ सोने से भी आपके स्वास्थ पर प्रभाव पड़ता है।

वाल स्ट्रीट जर्नल (Wall Street Journal) की इक संवाददाता एंड्रिया पीटरसन का भी कुछ ऐसा ही निष्कर्ष था।

अलिंगन से तनाव का अंत

एक बात तय है, बिस्तर साझा करने से तनाव वाले हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम हिट है, कई शोधकर्ताओं ने इस तथ्य की पुष्टि की।

अपने साथी के साथ शारीरिक निकटता आपके शरीर में ओक्सिटोसिन के स्तर को बढ़ाता है। यह वो हार्मोन है जो निकटता बढ़ाता है और बेचैनी को कम करता है, अध्यन से पता चलता है।

इतना ही नहीं, मामला इससे ज़्यादा तकनीकी है। अपने साथी के साथ सोकर आप अपने शरीर में साइटोकिन्स नामक मॉलिक्यूल के स्तर को कम कर सकते हैं, पीटरसन का कहना है। यह मोलेक्युल अक्सर शरीर में होने वाली गड़बड़ी की वजह होता है।

हालाँकि इस सम्बन्ध में वैज्ञानिकों का अध्यन अभी जारी है कि जिस से पहले ये निश्चित तौर पर कहा जा सके कि साथ सोने वाले लोग ज़्यादा स्वस्थ होते हैं। लेकिन अब तक हुए अध्यन के अनुसार जोड़ों की नींद शैली का अध्यन कर रहे वैज्ञानिकों का मानना है कि अपने साथी को अपने निकट सोते देखने के मनोवैज्ञानिक फायदे ज़रूर हैं।

खर्राटे भरने वाले और कम्बल चोर

यदि सभी उपरोक्त फायदे वाकई सच हैं तो भला कौन अपने साथी के बिना सोना चाहेगा? शायद वो लोग जो अपने साथी के साथ चैन से नहीं सो पाते। और चैन से न सो सकने वाले लोगों की सूची में महिलाएं अधिक होती हैं, रिसर्च दर्शाती है।

इस सूची में वो लोग हैं जिनके साथी बेशुमार खर्राटे लेते हैं, कम्बल अपनी तरफ खींचते हैं और नींद में करवटें बदलते रहते हैं। कुछ और तरह के लोग भी हैं - जो आधी रात तक सो ही नहीं पाते क्योंकि उन्हें नींद नहीं आती।

तो जब आप अपने साथी के साथ चैन से सो ही नहीं सकेंगे तो आपको साथ सोने के फायदे कैसे प्राप्त होंगे? जिन विशेषज्ञों का पीटरसन ने साक्षात्कार किया उन्होंने कुछ सुझाव दिए। जैसे कि सोने से पहले आप दोनों अंतरंग हो सकते हैं,या फिर जिस साथी को देर से नींद आती है वो तब बिस्तर में आये जब उन्हें नींद आ रही हो।

यदि आपके साथी को नींद में हिलने डुलने या कम्बल अपनी तरफ खींचने की आदत है तो इसका सरल उपाय है- अपना कम्बल अलग लें।

सन्दर्भ: The Wall Street Journal

आप अकेले अच्छी नींद सोते हैं या अपने साथी की बाँहों में ? अपनी राय यहाँ या फेसबुक पर हमें बताएं।