Shutterstock/Blend Images

सेक्स की बजाय प्यार से गले लगाने से ज्यादा ख़ुश होते हैं पुरुष

Submitted by Sarah Moses on शुक्र, 08/24/2018 - 02:43 बजे
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने बताया कि अगर आप अपने पुरुष पार्टनर को खुश रखना चाहती हैं तो उन्हें ख़ूब किस करें और प्यार से गले लगाएं। लम्बे समय तक चलने वाले रिश्तों पर किये एक अध्ययन में यह बात सामने आयी कि पुरुषों की ख़ुशी और यौन संतुष्टि के लिए शारीरिक अंतरंगता होना बहुत ज़रुरी है।

शोधकर्ताओं ने अपने शोध में लम्बे समय तक साथ रहने वाले जोड़ों के आपसी प्यार और दुलार के साथ साथ उनकी सेक्स लाइफ का विश्लेषण किया। उसके बाद उन्होंने यह पता लगाने की कोशिश की कि यह सब उनकी ख़ुशी और शारीरिक संतुष्टि को कैसे प्रभावित करती हैं।  

शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन पुरुषों को उनकी महिला साथी बार बार किस करती है, गले लगती है और सेक्स के दौरान उनके साथ प्यार भरी छेड़छाड़ करती है वे उन पुरुषों की तुलना में दोगुने ज्यादा खुश रहते हैं जिन पुरुषों के पार्टनर उनके साथ ऐसा शारीरिक स्नेह नहीं जताते हैं। 

अंतरंगता

असल में, पुरुषों की ख़ुशी के लिए उनके साथ अक्सर सेक्स करने की बजाय उन्हें गले लगाना और दुलार करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। और ऐसे पुरुष जो ख़ुद आर्गेज्म हासिल करने या ना करने की बजाय अपने पार्टनर के आर्गेज्म का ख़ास ध्यान रखते हैं वे सही मायनों में अपने रिश्तों में ख़ुश हैं।

जहाँ तक यौन संतुष्टि महसूस करने की बात है तो पुरुषों के लिए सबकुछ सेक्स ही नहीं है। शोध के अनुसार  जितना अधिक कोई पुरुष अपनी महिला साथी के साथ शारीरिक अंतरंगता में समय बिताता है वो उतना ही ज्यादा अपनी सेक्स लाइफ से ख़ुश है।

कामोत्तेजना

शोध में आश्चर्यजनक रूप से एक बात यह सामने आयी कि महिलाओं का अपने रिश्ते में खुश रहना  चुम्बन, गले लगाने या दुलार करने जैसी बातों पर निर्भर नहीं करता है। इसकी बजाय उनकी संतुष्टि का आधार इस पर टिका होता है कि वे कितनी बार उत्तेजित या सेक्स की इच्छा महसूस करती हैंI

शोधकर्ताओं ने कहा कि ये निष्कर्ष बताते हैं कि पुरुषों और महिलाओं के लम्बे समय तक चलने वाले रिश्तों में ख़ुशी और यौन संतुष्टि के लिए उनका आपसी शारीरिक स्नेह कितना मायने रखता है।

*गोपनीयता बनाये रखने के लिए नाम बदल दिए गये हैं और तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।

क्या आपके लिए भी किस करना या दुलार करना, सेक्स करने से ज्यादा मायने रखते हैं? नीचे टिप्पणी करके या हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ अपने विचार हम तक पहुंचा सकते हैंI यदि आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें।