कहानियां जो प्रेरित करें

प्रेरित होने के लिए कुछ पढ़ना चाहते हैं? लव मैटर्स लाया है आपके लिए प्रेरणा और साहस, अन्याय के खिलाफ स्टैंड लेने की कहानियां। यह कहानियां रियल लाइफ से भी प्रेरित हैं। तो, आइए पढ़ें और प्रेरित हो!

All stories

जब मैंने इंटरनेट पर गाली देने वाले का सामना किया

पिछले पाँच छः सालों में ऑनलाइन ट्रोलिंग बहुत तेज़ी से बढ़ी है। अक्सर इस में लोगों के निजित्व पर प्रहार किया जाता है। पुरुष हो तो उसके परिवार की स्त्रियों को, उसके जन्म को दाग़दार किया जाता है, स्त्री हो तो उसके पूरी अस्तित्व पर गंदगी थोप दी जाती है। ऐसे ही वाक़या दिल्ली की लेखिका अणु शक्ति सिंह के साथ हुआ। उन्हीने अपनी कहानी लव मैटर्स से शेयर की।

‘उस रात मेरे रोंगटे खड़े हो गए’

कीर्ति अपने मम्मी-पापा के साथ अपनी पहली ट्रिप को बहुत ख़ास बनाना चाहती थी। लेकिन फिर जो हुआ वो सोच भी नहीं सकती थी। आधी रात को कुछ आदमी उसके दरवाजे पर आ धमके और दरवाजे की घंटी बजाने लगे। वह इस हालात से कैसे निपटी? कीर्ति ने लव मैटर्स इंडिया के साथ अपनी कहानी साझा की।

‘मेरी बेटी को हाथ भी मत लगाना’

डॉ शीला रंजन* यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स की प्रोफेसर हैं। लेकिन आज भी उनको अपनी ज़िन्दगी एक सपना सी ही लगती हैं। अगर उनकी माँ ने बचपन में अपने और उनके लिए लड़ाई न लड़ी होती तो शायद वो आज जीवित भी नहीं होती। लव मैटर्स के कैंपेन #ItsTimeToAct के लिए डॉ शीला ने अपनी कहानी लव मैटर्स से शेयर की।

उसने कहा, 'मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगा'

जब विजय ने रिया को प्रपोज किया, तो उसने उसे साफ़ मना कर दिया लेकिन विजय जिद्दी था। उसने अपने दोस्त सोनू के साथ मिलकर रिया को धमकी दी और उससे कहा कि वह उसे ‘बर्बाद कर देगा'। रिया ने लव मैटर्स इंडिया के साथ अपनी कहानी साझा की।

‘इन लड़कों को थप्पड़ मारने की जरूरत नहीं’

जब लड़कों के एक ग्रुप ने रोज़ शीतल को परेशान करना शुरू कर दिया, तो उसके लिए कोचिंग क्लास जाना एक बहुत बड़ा सर दर्द बन गया। इससे भी बुरा यह था कि आसपास के लोगों ने उन लड़कों को रोकने की जगह उनका साथ दिया और उल्टा उसे ही अकेले बाहर न जाने के सलाह दे डाली। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने स्थिति को हमेशा के लिए बदल दिया। शीतल ने लव मैटर्स इंडिया के साथ अपनी कहानी साझा की।