संभोग के संबंध में पूछे जाने वाले सवाल
© Love Matters

संभोग के संबंध में पूछे जाने वाले आम सवाल

मुझे चरम आनंद (आर्गैज़्म) क्यों नहीं महसूस होता? आप पहली बार को एक सुखद अनुभव कैसे बना सकते हैं? हैं और ऐसे सवाल? तो पढ़िए यह आर्टिकल।

मैंने हमेशा सुरक्षित सेक्स किया है फिर भी मुझे यौनसंचारित रोग लग गया है! यह कैसे संभव है?

सुरक्षित संभोग करने का आशय, प्रायः सेक्स के दौरान कंडोम पहनने से और यह सुनिश्चित करने से है कि आपके मुंह में वीर्य या मासिक धर्म का खून न चला जाए। तब आप एड्स फैलाने वाले एचआईवी विषाणु तथा क्लेमाइडिया और गोनोरिया जैसे संक्रमणों से सुरक्षित रहते हैं।
फिर भी यौनसंचारित रोगों के विषाणु और जीवाणु दूसरे तरीकों से भी आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर एक-दूसरे का हस्तमैथुन करने से अथवा सेक्स किए बिना केवल जननांगों को छूने से। यहां तक कि जब आप हमेशा कंडोम को प्रयोग करते हैं तो भी

यौनसंचारित रोग लगने की कुछ न कुछ संभावना बनी ही रहती है।
विभिन्न यौन गतिविधियों के जोखिमों के बारे में अधिक जानकारी के लिए सुरक्षित या असुरक्षित? भाग देखें।

डेन्टल डैम’ क्या है और मुझे यह कहां मिल सकता है?

‘डेन्टल डैम’, रबर का बना एक वर्गाकार टुकड़ा होता है जिसका उपयोग लड़की के साथ मुख मैथुन करते समय उनकी योनि के ऊपर रखने के लिए कर सकते हैं। उन्हें ‘डेन्टल डैम’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि उनको दांतों के इलाज़ के लिए बनाया गया था, सेक्स के लिए नहीं!

आप, इंटरनेट के माध्यम से वास्तविक ‘डेन्टल डैम’ खरीद सकते हैं। हालांकि किसी कंडोम का आयताकार टुकड़ा काटकर इसे आसानी से बनाया जा सकता है। इससे भी सस्ता उपाय है किसी प्लास्टिक क्लिंग फिल्म (चपटे टुकड़े या चपटी पर्त) का प्रयोग करना। यह सुनिश्चित कर लें कि इनमें छोटे-छोटे छिद्र न हों।

विशेषकर जब लड़की का मासिक धर्म हो रहा हो, तो आप अपने मुंह में खून के प्रवेश से बचने के लिए डेन्टल डैम’ का प्रयोग कर सकते हैं। आप गुदा में मुख मैथुन करते समय भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।

मैंने किसी लड़की के साथ असुरक्षित संभोग किया था, लेकिन उसके बाद पेशाब कर अपने लिंग को अच्छी तरह धो लिया था। क्या इससे मुझे रोग से बचने में सहायता मिलेगी?

जी नहीं, पेशाब करने या अपने जननांगों को धो लेने से असुरक्षित संभोग करने के कारण रोग के लगने का जोखिम कम नहीं हो जाता है। यदि लड़की को कोई यौनसंचारित रोग है, तो हो सकता है वह आपको लग गया हो।

आप, डॉक्टर के पास या चिकित्सालय जाएं और जांच कराएं। और अगली बार से कंडोम का प्रयोग करें।

मेरे बॉयफ्रेंड गर्भनिरोध के लिए ‘लिंग को योनि से बाहर निकाल कर वीर्यपात करने’ की विधि अपनाना चाहते हैं। क्या यह सुरक्षित संभोग है?

जी नहीं, यह सुरक्षित नहीं है। हालांकि योनि में शुक्राणु तो प्रवेश नहीं करते, किंतु वीर्यपात से पहले निकलने वाले तरल पदार्थ (प्री-कम)  प्रवेश करते हैं।

इससे आपको यौनसंचारित रोग होने या संचारित करने अथवा गर्भवती होने का जोखिम बना रहता है।

  • यौनसंचारित रोग

वीर्यपात से पहले निकलने वाले तरल पदार्थ (लड़के के लिंग से निकलने वाले पारदर्शी तरल पदार्थ) (प्री-कम)) में एचआईवी (वह विशाणु जिससे एड्स होता है) तथा दूसरे यौनसंचारित रोग, जैसे कि क्लाइमेडिया, गोनोरिया, जेनिटल हर्पीज, जेनिटल वाटर्स, सिफलिस या ट्राइकोमोनियासिस हो सकते हैं। यदि आप गर्भनिरोधक गोली खाती हैं, तो यह आपको गर्भवती होने से तो बचाएगी, किंतु किसी यौनसंचारित रोग के होने से नहीं।

  • गर्भधारण

गर्भनिरोध के लिए ‘लिंग को योनि से बाहर निकाल कर वीर्यपात करने’ की विधि, (जिसे कोइटस इन्टरप्टस) भी कहते हैं, गर्भनिरोध का बहुत असरदार तरीका नहीं है। वीर्यपात से पहले निकलने वाले तरल पदार्थ में भी कोई शुक्राणु कोशिका मौज़ूद हो सकती है।

इससे भी अधिक ज़रूरी बात यह है कि इसमें लड़के को समय का अनुमान लगाने में गलती हो सकती है, और हो सकता है लिंग को बाहर निकालने में देर हो जाए।

 

क्या पहली बार संभोग करते समय दर्द हेाता है?

ऐसा होना ज़रूरी नहीं है। यदि लड़की तनावमुक्त और उत्तेजित है तो इसमें दर्द नहीं होता।

यदि आप बहुत तनाव में हैं तो योनि सूखी और तनावयुक्त रह सकती है। इससे इस बात की अधिक संभावना होती है कि झिल्ली टूट जाएगी और संभोग कष्टदायक हो जाएगा। पहली बार आप अक्सर घबराए हुए होते हैं, इसलिए ऐसा आसानी से हो सकता है। लेकिन यदि आप दोनों कोई जल्दबाज़ी नहीं करते, तो इसमें दर्द नहीं हेाता है।

 

कौमार्य (कुवांरापन) किसे कहते है?

कोई लड़की या लड़का कुंवारा तब कहा जाता है जब उन्होंने कभी भी संभोग (योनि में लिंग का प्रवेश कराकर किया जाने वाला सेक्स) न किया हो। इसीलिए जब आप पहली बार योनि-संभोग करते हैं तो लोग कहते हैं कि ‘आपने अपना कौमार्य खो दिया है’।

यह सुनिश्चित कर लें कि आपके साथी को इस बात का पता है कि आप पहली बार संभोग करने जा रहे हैं, जिससे आप कोई जल्दबाज़ी न करें और धीरे-धीरे तथा सौम्यता से आगे बढ़ें।
इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप कौमार्य झिल्ली और कौमार्य भाग पढ़ सकते हैं।

 

मैं बहुत जल्दी क्यों स्खलित हो जाता हूँ?

सेक्स बहुत रोमांचक होता है, और वह भी पहली बार! कई लड़के न चाहते हुए भी जल्दी चरम आनंद (आर्गैज़्म) महसूस कर लेते हैं। इस बारे में चिंता न करें। जब आपको अधिक अनुभव हो जाएगा और आप अधिक तनावमुक्त रहेंगे तो आप स्खलन रोकना सीख जाते हैं।

यदि आपको शर्मिंदगी महसूस होती है, तो इसे हल्के में लें। ऐसा कुछ कहें, जैसे कि, ‘आपने मुझे वास्तव में आनंद दे दिया!’ यदि आप ऐसी बातें कर हँस लेते हैं, तो ऐसा होना आपके लिए कोई समस्या नहीं बनेगी।

 

मुझे चरम आनंद (आर्गैज़्म) क्यों नहीं महसूस होता?

लड़कियों को अक्सर संभोग के दौरान चरम आनंद महसूस नहीं होता। योनि में केवल लिंग के अंदर-बाहर करने से टिठनी उत्तेजित नहीं होती।

यदि आपको चरम आनंद महसूस करने की इच्छा है तो अपनी टिठनी को स्वयं छूएं, या अपने साथी को ऐसा करने को कहें।

केवल संभोग करने के समय ही आपको चरम आनंद महसूस करने का समय नहीं होता। आपके साथी संभोग के पहले या बाद में भी आपके टिठनी को उत्तेजित कर आपको चरम आनंद महसूस करा सकते हैं।

क्या पहली बार में ही कोई लड़की गर्भवती हो सकती है?

जी हाँ, पहली बार में ही किसी लड़के के साथ संभेाग करने से लड़की गर्भवती हो सकती हैं।

चाहे उनका पहले कभी मासिक धर्म हुआ हो अथवा नहीं। इसलिए हमेशा कंडोम का प्रयोग करें।

आप पहली बार को एक सुखद अनुभव कैसे बना सकते हैं?

पहली बार संभोग करने की दस युक्तियां देखें। यदि आप अपने षरीर के बारे में जानते हैं तो अच्छा होता है। क्या आपने कभी हस्तमैथुन किया है?

यदि आपने किया है तो आपको पता होगा कि आप किस प्रकार छुआ जाना पसंद करते हैं और आप कैसे यौन उत्तेजना महसूस करते हैं।

अपने साथी को इस बारे में बताएं और साथ मिलकर पता करें कि आपको और किन बातों से यौन उत्तेजना महसूस होती है।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Dekhiye yeh koi nishchit nahi hain. Pregnant hone ke liye purush ke shukranu ko mahila ki yoni mein jakar dimb ko nishechit karna bohot zaruri hai jo thode samay mein bhee ho sakta hain. Virya baahar aata hi hain, ismein chinta ki baat nahi. Relax! Zara yeh padho: https://lovematters.in/hi/resource/fertility Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
are me sex krta hu to virya shkhLit nhi hota hai.... or 10-12 bar kr chuka hu fir bhi kbhi esa nhi hua or problem ye h ki me hasthmethun krta hu tbhi hi sex ka chance mil jata h... or haa me muth bhot marta hu aage koi problem to nhi hogi naa din me 2,3,4 baar
Mam me dual condom use karta sex k vakt but ek que man me h kya ladkiyo k vagina se led nikal ta hai ..sex k bad muje dhikha hai muje dar lag raha h ki vo mera sprum to nahi but mene dual condom use karta hu nd sex k bad period let aate h kya nd kitte din let aate h
Yadd rakhiye chahye ling ka Sirf thode se samay ke liye yoni mein pravesh hua hao, bina condom ke wo unsafe hai kyunki pregnant hone ke liey ek shuranu bhi kaafi hota hai. Ab ek home test kar saktey hain. Morning urine sample is much better for this. Ok? https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy http://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Pehli baar sex kartaye samaye kya karna hai kya nahi karna hai, aur first sex ko kese theek tarah se kiya jaye is bare mein aap yaha detail mein padh lijieye : http://lovematters.in/hi/news/first-time-sex-top-five-facts
Dawai to nahi hai, yeh samjh ke dekh lijiye. So sabse pehle toh apni partner ki body ko samjh lo- usko time de do. Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh sheeghr patan hone ki sambhavna bhi adhik hee hogee. aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , yaani ki pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activitys sabse zaroori hain. iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hast maithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge mein help karta hai. http://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts
Nahi yeh beemari nahi karta hai, lekin saath hee saath yeh bhi ho sakta hai ki yadi mooh mei choot bhi jaye toh turant use baahr thook dein, andear lene ki koi zaroorat nahin. Mukh maithun ka eke hen pehlu hai atyant saaf safai – dono partners keliye, iska dhyaan rakhiye. All the best beta. https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/oral-sex-dos-and-donts
Bete Pankaj, sex chaein pehli baar ho ya kai baar har baar iske liye bilkul relax hona zaruri hai. Ho sakta hai unhe koi darr ho ya doubt, yeh bhi ki who pregnancy se darti hon ya society se? Jo bhi ho shayed who abhi tayyar nahin, pehele yeh sab baatein clear karo aur phir sex ki planning. Sirf ek person ready hai aur doosre nahin, so phir toh koi maza nahin na? Aap samjh rahe hain na mera matlab? isliye make sure ki apki partner in sab cheezon ke liye tayyar hui hain. zara yeh padhiye: http://lovematters.in/hi/news/first-time-sex-top-five-facts https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed
Bete rajiv! Yeh ho sakta hai ki wahan ke muscles thode khul jaaye, jo ki bada hone ka ehsaas deyta hai. yeh uamr ke saath bhi ho sakta hai, sirf sex se ho yeh zaroori nahin. Ab isko aap ek aur nazar se bhi dekh sakety hain aur who yeh hai ki yado woh bhi yeh keh saktee hai ki unhe aapka size chota lagta hai, so kya who kuch kar saktey hain? Nahin na? So yeh baat ka kya phayda? Apni sex life mein variety laaiye, aur dono ko sex mein aanand mile who hee achcha sex hai. Aur bhi activities hai jo aap try kar sakte hain is baaray mein yaha padhein: http://lovematters.in/hi/resource/ways-make-love https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed
Pehle toh yeh smajh ljiye ki yeh bilkul bhee nihcit nahi hai ki mahila ko pehli baar sex ke duran bleeding hogi hee. Kyunki kaumarya ka poora daromadaar hymen ya jhilli se juda hua hai. Yaad rakhiye ki yeh bahut hee asani se toot saktee hai, jese cycling, horse riding ya khel-kud ke duran. Apnay mann se doubt clear kijiye aur yeh padhiye: http://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity
मै हस्तमेथुन करके मेरा विय॔ पिता हु मेने सुना है कि विय॔ पिने से अपने शरीर मे वापिस खुन और विय॔ बनता है किया ये सही हे
Shyad ho skata hai ki mahiloun mein, common safed paani ke karan ho raha ho, yoni se safed pani jana bohot common hai par yadi yeh safed paani kisi aur rang mein hai ya badbudar hai ya isye guptango mein khujli hai toh bina samaye gawaye doctor se mill ljiye. Yadi aapkisi bhee mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>