Unplanned pregnancy
© Love Matters | Rita Lino

अनचाहा गर्भधारण - अब क्या करें?

यदि आप अनचाहे गर्भवती हो जाती हैं तो आपको इस बात का फैसला करना होगा कि क्या करें। आपके सामने दो विकल्प मौजूद होते हैं: गर्भपात या बच्चे को जन्म देना।

आप जो भी फैसला करें, सोच-समझ कर करें। आपकी सहायता के लिए यहां कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं।

सुझाव 1
अपने किसी विश्वासपात्र से इस बारे में बात करें। खासकर, किसी ऐसे वयस्क से, जो आपको सलाह और सहयोग दे सके, जैसे कि आपकी मां, मौसी, चाची या कोई मित्र।

सुझाव 2
’यदि आपको उचित और मुनासिब लगे तो अपने माता-पिता को बताएं कि आप गर्भवती हैं।

यदि आप घर में सबके साथ रहती हैं तो यह ज़रूरी है। यदि ज़रूरत पड़े तो उन्हें बताने के लिए किसी की मदद लें। वह परिवार का कोई दूसरा सदस्य या डाक्टर हो सकते हैं।

सुझाव 3
संभावनाओं के बारे में चर्चा करने के लिए डाक्टर के पास जाएं। यदि आप गर्भपात चाहें तो भी आप के पास अभी समय होगा।

आप क्या करना चाहती है?

ऽ क्या आप गर्भपात चाहती हैं?
यदि आप गर्भपात चाहती हैं तो अपने निवास स्थान के अनुसार आप गर्भपात के लिए क्लीनिक या चिकित्सालय जा सकती हैं। इस बारे में आपके डाक्टर सलाह दे सकते हैं।

ऽ क्या आप बच्चे को जन्म देना चाहती हैं?
हो सकता है कि आप बच्चे को जन्म देना चाहें। यदि आप की शादी नहीं हुई है या किसी स्थायी रिश्ते से नहीं बंधी हैं, तो क्या आप हालात का सामना कर पाएंगी?

आपके जीवन पर यह किस प्रकार असर डालेगा? आपकी शिक्षा पर? क्या आप को पर्याप्त सहयोग प्राप्त है- बच्चे के पिता की ओर से, या आपके परिवार से? क्या आपके पास गुज़ारे के लिए पर्याप्त धन है?

आप अपने बच्चे को किसी को गोद भी दे सकती हैं। फिर भी आपको काफी सोच-समझ कर फैसला करना होगा। आपको नहीं पता कि बच्चे को जन्म देने के बाद जब उसे किसी और को सौंपना होगा तब आपको कैसा लगेगा।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Hii ..muje bhut tens ho rhi h koi solution btae..meri date 6 August ko hui thi or 13 ko sex kiya hmne fir 30 min ke and Mne pill 72 li thi PR abi tk date nhi hui h Mne pregnancy test bi kr liya vo bi negative h ...plz muje btae koi tens Bali bat to ni h..plz..plz
Mam..., meri gf mujhe sex krne ke liye bahut pressure deti hai lekin mujhe condom se bahut allergy hai... Zindgi me k v sex nhi kiya... Darr lagta ha yesa Karne se wo pregnant na Ho jaye... Period me kab sex karna chahiye... Mujhe to maloom nhi... Sex nhi Karne ka baat karu to wo mujh pr bahut gussa hoti ha.. Mujhe jhuth bolna pr raha ha Ki kal nhi parso... Bahut jhuth bol Diya... WO bahut gusse me ha... Mujhe samajh nahi as Raha ha... Kya kru????
mam jb maine apni gf se sex kiya to bina condom lgaye kiya .or bhut blood nikla mere mai se lekin .hormonce ander hi nikl gya .fir maine turant usse unwanted 72 khila diya ..to kya aap plz mujhe ye bta skti hai ki usse unwanted 72 khilane pr wo pregnent ho jayegi kya ...plz bttaiye
Anti jee mai apne frd ke sath sex kiya hai... Uska mc 25 aug ko aaya tha....one month ten din jayda ho jane ke bad hamne prega kit do , do bar chake kiya dono bar result negative aaya....lakin abhi tk mc nhi aaya ...hai...plz help me anti..
Maine mere frnd ke sat sex kiya or isko 4 5 din Huye hai or maine spam bhi andar Nhi choda magr meri fnd kheti hai ki 1 2 bund andar chale gye or or usko period bhi Nhi aaye abhi tk to kya kru mai ghr pe bhi hi bol shakte ham help.Kro kuch
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>