Dealing with rejection
© Love Matters | Rita Lino

अस्वीकृति से कैसे निपटें

दिल टूटा है? बुरा लग रहा है? परेशान हैं? आप अकेले नहीं हैंI यहाँ है कुछ सुझाव जो आपके काम आएंगे:

इससे कैसे निपटें

चाहे बात एक नौकरी की हो या रिश्ते की, हम सब ने कभी ना कभी 'ना' सुना हैI यह तो जीवन की सच्चाई है: 'ना' सुनना किसी को पसंद नहीं होताI ये काफ़ी शर्मिंदगी भरा हो सकता हैI इससे निपटने का कोई शर्तिया इलाज नहीं है और हर किसी के अपने तरीके होते हैं लेकिन हम यहाँ कुछ सुझाव दे रहे हैं जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैंI

दुःख होना सामान्य है

दिल टूटने के बाद गुस्सा, उदासी, निराशा या दिल को ठेस पहुंचना आम बात है I कुछ शारीरिक दिक्कतें भी हो सकती हैं जैसे सरदर्द, पेटदर्द या चक्कर आना I (अगर आप पहले से डिप्रेशन के शिकार हैं तो आपकी स्थिति और परेशानी भरी हो सकती है, इसलिए डॉक्टर से विचार-विमर्श करने में ज़रा भी ना हिचकिचाएंI

आप दुखी हो सकते हैं

आखिर आप भी इंसान हैं तो दिल टूटने के बाद बुरा भी लगेगा और निराशा भी होगीI आप को यह दिखाने की कोई आवश्यकता नहीं है कि सब ठीक हैI

अपनी भावनाओं को समझे और उन्हें ज़ाहिर होने दें

अगर ये आपके साथ पहली बार हो रहा है तो आपको अपनी भावनाओं को समझने में थोड़ा वक़्त लग सकता हैI

  • बैडरूम या किसी ऐसे स्थान पर जहाँ आप सुरक्षित महसूस करते हैं, थोड़े आंसू बहाने में कोई हर्ज नहीं हैI इससे अंदर दबे हुए भाव बाहर आ जायेंगे और आप बेहतर महसूस करेंगेI
  • आप जो भी अनुभव कर रहे हैं उसे लिख डालिये- किसी और के लिए नहीं, खुद के लिएI इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि आप के मनमस्तिष्क में क्या चल रहा हैI और एक बार आपने अपने विचार कागज़ पर उतार लिए तो वे आपके मन में घूमना बंद कर देंगेI 
Share your feelings with friends
Dealing with rejection

अपने दोस्तों को अपनी स्थिति के बारे में बताएं

जिन लोगों को आपकी फ़िक्र है उनसे अपना दुःख ज़रूर बांटेंI उनसे उनकी कहानियां सुनेंI जब आप जानेंगे कि और लोग भी इस दौर से गुज़र चुके हैं तो आपको भी यह विश्वास हो जायेगा कि एक दिन सब ठीक हो जायेगाI

सच से ना भटकें

सच से ना भटकें

हो सकता है कि ज़्यादा विश्लेषण करने से आप अपनी कहानी में कुछ ऐसी बातें जोड़ दें जो शायद हुई हो और शायद नहींI जैसे कि, यह कहने कि बजाय:

'उस लड़की ने मुझे इसलिए किस नहीं किया क्यूंकि मैं मोटा और बदसूरत हूँ'

सत्य पर ध्यान दें, जो था:

'उस लड़की ने मुझे पार्टी में किस नहीं किया'

अभी भी कुछ नहीं बदला हैI सच्चाई यही है कि उस लड़की ने तुम्हे किस नहीं किया लेकिन जो हुआ है केवल उसी बात पर ध्यान देने से आप कम से कम अपने आपको और दुखी तो नहीं करेंगेI

हिंसा और बदले की भावना से बचें

किसी के द्वारा ठुकराये जाने से बुरा ज़रूर लगता है, लेकिन यह उनका अधिकार हैI कभी भी उन्हें नुक्सान पहुंचाने की कोशिश ना करेंI इसके अलावा अपने गुस्से और खराब मूड की वजह से जो लोग आपके साथ हैं उनके साथ अभद्र व्यवहार ना करेंI ऐसा करने से लोग आपसे दूर हो जायेंगे - और शायद आपको भविष्य में और ज़्यादा नामंजूरी और दुःख झेलना होगाI

बुरी आदतों से बचें

लोग अपने आपको बेहतर महसूस करवाने कि लिए शराब, सिगरेट, ड्रग्स, लापरवाह सेक्स और तैलीय खाने का सहारा लेते हैंI लेकिन इनके लगातार सेवन से आपको नुक्सान ही होगाI बेहतर होगा कि अपना दिल और दिमाग उन चीज़ों में लगाएं जो लाभकारी हो जैसे कोई खेल खेलें या किसी रचनात्मक कार्य में अपना ध्यान लगाएंI

 

हमेशा व्यस्त रहेI कुछ नया सीखें

लोग अपने आपको बेहतर महसूस करवाने कि लिए शराब, सिगरेट, ड्रग्स, लापरवाह सेक्स और तैलीय खाने का सहारा लेते हैंI लेकिन इनके लगातार सेवन से आपको नुक्सान ही होगाI बेहतर होगा कि अपना दिल और दिमाग उन चीज़ों में लगाएं जो लाभकारी हो जैसे कोई खेल खेलें या किसी रचनात्मक कार्य में अपना ध्यान लगाएंI

 

अपनी खूबियों पर ध्यान दें

जितने ज़्यादा व्यस्त होंगे उतना कम समय उदास महसूस करेंगेI कोई नया खेल खेलेंI किसी क्लब की मेम्बरशिप लेलेंI गिटार बजाना सीखें, कोई नयी भाषा सीखने की कोशिश करेंI आप ना सिर्फ़ कोई नया हुनर सीखेंगे बल्कि नए-नए  लोगों से भी मिलेंगे और बेहतर अनुभव करेंगेI

अपने आपको संभलने का वक़्त दें और दूसरे व्यक्ति को माफ़ कर दें

अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल करें! अपने दोस्तों से पूछें कि उन्हें आप में क्या अच्छा लगता हैI अगर यह आपको अजीब लग रहा है तो खुद उन बातों को लिखें जो डेट करने के लिए आपको एक उपयुक्त व्यक्ति बनाती हैंI क्या आप ईमानदार हैं, लोगों का ख्याल रखते हैं? लोगों को अच्छे से समझते हैं? अच्छा खाना बनाते हैं? उन लम्हों को याद करें जब आपके दोस्तों और परिवार वालों ने आपकी तारीफों के पुल बांधे थेI आपको एहसास हो जायेगा कि आप कितने ख़ास हैंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Subhash beta kaun rone lagi? Kisne kiski photo bhej di? Kya wo photo aslil thi ya koi aur baat thi? Bete zara spast aur saaf saaf likhiye aapki aunty ko samajh nahi aa raha hai. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Himanshu bête yani ki unki marji nahi hai, unki marji ka samman kijiye. Aur yadi koi humaare saath nahin rehana chahtey toh kyaa hum unhe force kar saktey hain? Nhain na?!! dekhiye bete Yadi who aapke saath rehna chahtey hain so unhe yeh nirnay lena hai, aap unse sirf isliye haan nahi karwa sakte kyunki kewal aap unhe pasand karte hain. Thoda shaant rahiye aur apna chintan swasth kijiye. https://lovematters.in/hi/resource/love-and-relationships https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/meeting-someone/saying-no Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
मै आंटी जी प्यार करने लगा हू उनके 2बच्चै हसबैण्ड से दूर रहती है अक्सर मै उनसे दिल की बात कह चुका हूं वो कोई जबाब नही दे रही है ना है ना हां है बैसे हा लेकिन बोलती आपको देख रही हो ना फोन काल हो रही है ना ज्यादा चैटिग वो बहुत बिदांस नैचर की है। मुझे सुझाव दे क्या करे
रवि बेटे अपने से उमर में बड़ी महिला के साथ संबंध के बारे मे बहुत से लोग सोचते हैं। लेकिन आपकी इस सोच के कारण आप किसी बड़ी मुसीबत में ना पड़ जाए इसलिए ज़रा आप स्वयं चिंतन कर लिजिए - सोच लिजिए - ज़रा ये writeup भी पढ़ लो: https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Sandeep bete toh sabse pahle dost banaiye, dosti ke liye na ki GF ke liye, phir dekhiye kya baat bantee hai. Zara soch khulli kijiye!! Apna look theek thaak kijiye, saaf suthre to dikhiye... koi badbudaar nahin!! Aur alag alag baaton mein dilchaspi rakhiye aur dikhaiye!! https://lovematters.in/hi/news/how-do-i-get-girlfriend Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
LM ki nazar mein, kuch rishtey sex ke liye nahin bane hain, un mein se ek maa aur bete ka hai. Wasie bhi maa/ pita aur bete/ beti ke beech ka rishta kisi bhi samuday mein maananeey nahin. Kyunki yeh idea ki family ka koi vyakti sex ke liye ready ho sakta hai is me ek satta hai ek power ki jhalk jo ki kisi bhi soorat mein niyamit nahin hai!! Yeh bhee padh lijiye: https://lovematters.in/hi/news/i-am-attracted-my-sister Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>