wife interested in no sex
© Love Matters India

क्या करूँ ऐसा की पत्नी जी को सेक्स अच्छा लगने लगे, आंटी!

द्वारा Auntyji जून 14, 08:47 पूर्वान्ह
आंटी जी, मेरी पत्नी की सेक्स में कोई रूचि नहीं है। यहाँ तक की वो मुझसे भी दूर दूर रहती है। क्या कोई तरीका है जिससे वो मेरे करीब आ सके? राहुल (25), बड़ौदा।

आंटी जी कहती है... बेटे राहुल यह तो गंभीर समस्या है क्योंकि यह दोनों ही बातें एक दुसरे से जुड़ी हुई है - जैसे एक सिक्के के दो पहलु.

प्यार मोहब्बत

सीधे तौर पर कहु तो अगर दिल जुड़े ना हो तो शरीरो का जुड़ना ज़रा मुश्किल काम है।तो पहले थोड़ी बातचीत प्यार के बारे में हो जाये...

क्या तुम दोनों के बीच सब ठीक है? लड़ाई झगडे?

ऐसा तो नहीं तुम दोनों के बीच अचानक कुछ हुआ है? किसी तरह का कोई मतभेद, नयी संतान या कुछ और ऐसा जिससे चीज़े एकदम से बदल गयी हो। तुम्हारी ज़िंदगी में चल क्या रहा है यह मुझे पहले देखना होगा।

अच्छी बात यह है पुत्तर कि अगर ऐसा कुछ है तो उसे ठीक करा जा सकता है। अगर मर्ज़ पता चल जाये तो इलाज संभव है। और फ़िर शादी हो या सेक्स, उसे बेहतर बनाने के लिए थोड़ी मशक्कत तो करनी पड़ती है। बस रिश्तों में थोडा प्यार, थोड़ी इज़्ज़त और थोड़ी मोहब्बत हो तो क्या कहने।

आपसी तालमेल

एक और बात है बेटा, देख होता क्या है कि दो लोग रिश्तों कि डोर में बंधते तो साथ साथ है लेकिन कभी कभी एक साथी दुसरे से थोड़ा आगे निकल जाता है। हमें इस बात का ख़ासा ख्याल रखना चाहिए कि हमारा विकास और उन्नति हमारे साथी के विकास से मेल खाती हो। ऐसा ना हो कि थोड़े समय के बाद लोग बोले कि "कैसी बेमेल जोड़ी है"?

एक तो तूफ़ान मेल पर सवार हो और दूसरा जनता मेल पर... बोल राधा बोल संगम होगा कि नहीं? नहीं! कभी नहीं!

हमें अपने साथी के साथ भागना है ना कि इस बात पर मलाल करना है कि "मैं तो वही व्यक्ति हूँ, जबकि मेरा साथी कितना बदल गया है". क्यों भाई? आप क्यों नहीं बदले जब वो ज़िंदगी के उतार चढाव के साथ बदला। यहाँ कोई यह नहीं कह रहा कि आप अपना पूरा व्यक्तित्व बदल डालो। लेकिन एक बात याद रहे कि बदलाव भी ज़रूरी है, कही आपका साथी आपसे बोर ना हो जाये?

चाय पर चर्चा?

तेरी एक बात बढ़िया लगी मुझे कि तू चीज़े बदलना चाहता है, है ना? तो बात कर उससे, लेकिन सेक्स की बात मत करना। उससे बुलवा कि उसकी नज़र में दूरियां क्यों बड़ी है। उसे क्या खटक रहा है। तू कैसे चीज़े बदल सकता है? उसे बोलना है और तूने सिर्फ सुनना है। वो भी बिना किसी सुरक्षाकवच के।

फ़िर अपने दिल की बात रखना। नहीं बुद्धू सेक्स नहीं। उसे बताना कि तुझे इस रिश्ते में क्या चाहिए और तू उससे क्या चाहता है। तुझे उससे पूछना पड़ेगा कि वो इस सब के लिए तैयार है भी या नहीं? ऐसा लगता है कि तेरी पत्नी की कुछ शिकायते है, उस सूरत में तुझे थोड़ी ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, मैं तो कहती हूँ कि वो भी ठीक है!

बेटा तुम दोनों जो कर रहे हो, अपने दोनों के आज और दोनों के भविष्य के लिए कर रहे हो तो फ़िर सोचना कैसा? रिश्तो में अहम् के लिए कोई जगह नहीं है।

सेक्स का सवाल

अब आते है तेरे सेक्स से जुड़े सवाल पर। बिलकुल वैद्य सवाल है और तुझे पूछना भी चाहिए, लेकिन अभी नहीं। थोड़े दिन रूककर, और क्या पता जब तुम दोनों बात करते करते एक दुसरे के करीब आ जाओ तो इसके बारे में अपने आप ही बात उठ जाये? तू उसको बताना कि तू उन अंतरंग लम्हों को कितना याद करता है। उससे पूछना कि वो आजकल इतनी कटी कटी क्यों रहती है?

"फीडबैक" के लिए तैयार रहना, क्योंकि तुझे पता चलेगा कि क्या क्या बदलना है। उससे वादा करना कि तू उसके लिए कुछ भी करेगा, बिस्तर पर भी और बिस्तर के बाहर भी। उसे भी बेझिझक अपनी पसंद बताने के लिए कहना और उसकी पसंद के मुताबिक़ चीज़े बदलने के लिए कमर कस लेना।

और भगवान् के लिए तू भी थोडा सुधर। थोड़ी जानकारी इकट्ठी कर और अपना स्टाइल बदल जिससे कि तू अपने पार्टनर को प्रभावित कर सके... हीरो यह वेबसाइट तुझ जैसे लोगो के लिए पारसमणि है! यहाँ से सीख और बन जा रॉकस्टार!  सेक्स मेरी जान अपने लिए नहीं होता, अगर खुद को खुश करना है तो हस्तमैथुन कर। सेक्स अपने से अपने साथी के लिए होता है, यह साझेदारी का खेल है पुत्तर - इस बारे में सोच और सुधार कर!

असंभव उम्मीदें

तुझे पता है मैं एक ऐसे जोड़े को जानती हूँ जहाँ पति अपनी पत्नी को चाय के कप के साथ उठाता था और कहता था "करे"? ज़्यादा देर नहीं चला, सेक्स भी और पति भी।

अच्छा एक बात बता कि अगर तेरी बीवी कोई बोरिंग अजीब सी महिला होती जो सेक्स के अलावा और कोई बात नहीं करती और ना ही उसके आने से तेरे जीवन पर कोई फ़र्क़ पड़ता तो तू क्या करता? ऐसे प्राणी के साथ सम्भोग करने के लिए मर तो नहीं रहा होता, क्यों? शायद तुझे तेरा जवाब मिल गया होगा? चल अब काम पर लग जा, बड़ा काम करना है तुझे अपने सोये रिश्ते को जगाने के लिए।

पहचान की रक्षा के लिए, तस्वीर में व्यक्ति एक मॉडल है और नाम बदल दिए गए हैं।

 कोई सवाल? नीचे टिप्पणी करें या हमारे चर्चा मंच पर विशेषज्ञों से पूछें। हमारा फेसबुक पेज चेक करना ना भूलें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
ऐसा क्यूँ हो रहा है? क्या आप कोई ऐसी activity कर रहे हैं जो की उन्हे पसंद नही आ रही है? सबसे ज़रूरी होगा की आप उनसे प्यार और विश्वास के साथ इसकी वजह पूछें, बिना झगड़ा, बिना आलोचना. तब ही आप अनुमान लगा सकते हैं, हैं ना? यह भी याद रखिए, की सेक्स में हाँ करना या ना, यह भी उनका हक़ है, उनका निर्णय… यदि वह ना करती हैं, सो एक बात तो तय ही की कोई भी ज़ोर या ज़बरदस्ती बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए , समझे बेटा जी?! ज़रा यह भी पढ़िए: https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://loveatters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Hmm! Aisa kyun ho raha hai? Kya aap koi aisi activity kar rahe hain jo ki unhe pasand nahi aa rahi hai? Sabse zaroori hoga ki aap unse pyar aur vishawas ke saath iski vajeh poochein, bina jhagda, bina aalochna. Tab hee aap anumaan laga saktey hain, hain na? Yeh bhi yaad rakhiye, ki sex mein HAAN karna ya NAA, yeh bhi unka haq hai, unka nirnay… so yadi who Na kartee hain, so ek baat to tay hi ki koi bhi zor ya zabardasti bilkul allow nahin ha, samjhe beta jee?! https://lovematters.in/en/news/my-wife-not-interested-sex https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Hmm! aisa kyun ho raha hai? kya aap koi aisi activity kar rahe hain jo ki unhe pasand nahi aa rahi hai? Sabse zaroori hoga ki aap unse pyar aur vishawas ke saath iski vajeh poochein, bina jhagda, bina aalochna. Tab hee aap anumaan laga saktey hain, hain na? Yeh bhi yaad rakhiye, ki sex mein HAAN karna ya NAA, yeh bhi unka haq hai, unka nirnay… so yadi who Na kartee hain, so ek baat to tay hi ki koi bhi zor ya zabardasti bilkul allow nahin ha, samjhe beta jee?! https://lovematters.in/en/news/my-wife-not-interested-sex zara yeh bhi padhiye : https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Hmm! Aisa kyun ho raha hai? Kya aap koi aisi activity kar rahe hain jo ki unhe pasand nahi aa rahi hai? Sabse zaroori hoga ki aap unse pyar aur vishawas ke saath iski vajeh poochein, bina jhagda, bina aalochna. Tab hee aap anumaan laga saktey hain, hain na? Yeh bhi yaad rakhiye, ki sex mein HAAN karna ya NAA, yeh bhi unka haq hai, unka nirnay… so yadi who Na kartee hain, so ek baat to tay hi ki koi bhi zor ya zabardasti bilkul allow nahin ha, samjhe beta jee?! https://lovematters.in/en/news/my-wife-not-interested-sex https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Bharat bete, is baare mein vistaar se yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/sex-stopped-when-she-got-pregnant-what-now Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Bharat bete, yaad rakhiye, ki sex mein HAAN karna ya NAA, yeh bhi unka haq hai, unka nirnay… so yadi who Na kartee hain, so ek baat to tay hi ki koi bhi zor ya zabardasti bilkul allow nahin ha, samjhe beta jee?! Is baare mein vistaar se yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/sex-stopped-when-she-got-pregnant-what-now Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Aise kuchh bhee ulta-seedha sochne sahi nahi hoga. Kya aap koi aisi activity kar rahe hain jo ki unhe pasand nahi aa rahi hai? Sabse zaroori hoga ki aap unse pyar aur vishawas ke saath iski vajeh poochein, bina jhagda, bina aalochna. Tab hee aap anumaan laga saktey hain, hain na? Yeh bhi yaad rakhiye, ki sex mein HAAN karna ya NAA, yeh bhi unka haq hai, unka nirnay… so yadi who Na kartee hain, so ek baat to tay hi ki koi bhi zor ya zabardasti bilkul allow nahin ha, samjhe beta jee?! https://lovematters.in/hi/news/my-wife-not-interested-sex https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
dear sar madam meri wife 1 2 month se sex me interest nahi le rahi hai usaki age 32 years ki hai jab job se wapas aati hai ghar ka sara kaam karake wo bolati hai neend aa rahi hai or raat mujhe mera intrest hota hai tab meri patani meri pent Ling ke upar hi hath rakhai hai or kuch nahi karati hai ab aap hi bataye mai kya karu ab to bas meri ichcha shakti bhi kam hone lagi hai or nighi mai hi patani ke sath sex kar leta hu but usako kuch bhi intrest nahi aata hai
Sabse zaroori hoga ki aap unse pyar aur vishawas ke saath iski vajeh poochein, bina jhagda, bina aalochna. Tab hee aap anumaan laga saktey hain, hain na? Yeh bhi yaad rakhiye, ki sex mein HAAN karna ya NAA, yeh bhi unka haq hai, unka nirnay… so yadi who Na kartee hain, so ek baat to tay hi ki koi bhi zor ya zabardasti bilkul allow nahin ha, samjhe beta jee?! https://lovematters.in/hi/news/my-wife-not-interested-sex https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
ऐसा क्यूँ हो रहा है? क्या आप कोई ऐसी activity कर रहे हैं जो की उन्हे पसंद नही आ रही है? सबसे ज़रूरी होगा की आप उनसे प्यार और विश्वास के साथ इसकी वजह पूछें, बिना झगड़ा, बिना आलोचना. तब ही आप अनुमान लगा सकते हैं, हैं ना? यह भी याद रखिए, की सेक्स में हाँ करना या ना, यह भी उनका हक़ है, उनका निर्णय… यदि वह ना करती हैं, सो एक बात तो तय ही की कोई भी ज़ोर या ज़बरदस्ती बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए ! समझे, बेटा जी?! ज़रा यह भी पढ़िए: https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://loveatters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, ‘जस्ट पूछो’में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
ऐसा क्यूँ हो रहा है? क्या आप कोई ऐसी activity कर रहे हैं जो की उन्हे पसंद नही आ रही है? सबसे ज़रूरी होगा की आप उनसे प्यार और विश्वास के साथ इसकी वजह पूछें, बिना झगड़ा, बिना आलोचना. तब ही आप अनुमान लगा सकते हैं, हैं ना? यह भी याद रखिए, की सेक्स में हाँ करना या ना, यह भी उनका हक़ है, उनका निर्णय… यदि वह ना करती हैं, सो एक बात तो तय ही की कोई भी ज़ोर या ज़बरदस्ती बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए ! समझे, बेटा जी?! ज़रा यह भी पढ़िए: https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://loveatters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, ‘जस्ट पूछो’में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Aunty ji meri haal hi me shadi hui hai.kal maine apni bibi k sath pahli baar sex kiya joki meri zindagi ka pahla sex experience tha.maine aj se pahle kabhi kisi ladki ke saath sex nhi kiya tha. Lekin maine jitna karne ka socha tha utna achchhe se mai sex nhi kar paya. I mean mere sharir ne mera utna sath hi nhi diya.jabki mujhe sex se related koi problem nahi hai.mera ling khoob khada hota hai. Lekin na jane kyo kal bibi se sex k time pura maja nhi de paya. Please help me aunty ji. Meri age २५ years hai.....
Raunak bete, ek achhe sex ke liye zaruri hai ki sex mein woh activities ki jayein jisse dono hee partners ko ananad mile. Isliye apni partner ki body ko samjh lijiye- usko time dijiye. partner par focus badhana, foreplay , yaani ki pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activitys sabse zaroori hain. Yeh links bhee padh lijiye: https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed https://lovematters.in/hi/resource/her-orgasms Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>