Shutterstock/Gustavo Frazao

विषम या सम?

यह पता चलना कि आप समलैंगिक है, किसी के लिए ख़ुशी तो किसी के लिए गम का पल साबित हो सकता है, लेकिन यह कई मुद्दों पर निर्भर करता हैI इस पर पढ़िए और जानकारीI

एहसास होना की आप समलैंगिक पुरुष (गे) या समलैंगिक महिला (लेस्बियन) हैं

इस बात का एहसास होना की आप गे या लेस्बियन हैं एक सुखद एहसास हो सकता है - हो सकता है आप गे या लेस्बियन लोगों को जानते हों या आपकी परवरिश ऐसे लोगों के साथ हुई हो जो समलैंगिकता के बारे में सकारात्मक सोच रखते हों। पर बहुत सारे लोगों के लिए यह एक चौका देने वाला विचार हो सकता है। अतः इस बात का एहसास होना की आप गे या लेस्बियन हैं, एक परेशान कर देने वाला एहसास भी हो सकता है। यह आपको बहुत परेशानी या असमंजस में डाल सकता है और आपको अकेला कर सकता है। इस बात पर निर्भर करते हुए की आप कहाँ रहते हैं, आपकी परवरिश कैसे की गई है, और आपके आस पास के लोगों की सोच कैसी है, आप शर्मिंदगी, निराशा या डर का अनुभव कर सकते हैं।

सारे विश्व में ऐसे लोग हैं जो समलैंगिकता के बारे में बहुत ही नकारात्मक सोच रखते हैं। और विश्व के कुछ भागों में समलैंगिक सेक्स कानूनन अपराध है, और इसके लिए गम्भीर दण्ड भी निर्धारित हैं।इस बारे में अधिक जानकारी के लिए दृष्टिकोण एवं कानून भाग पर क्लिक करें।