Shutterstock/Luvin Yash

सुहागरात और सेक्स : क्या करें और क्या नहीं

Submitted by Lyandra D'souza on गुरु, 01/01/2015 - 07:41 बजे
सुहागरात पर थोड़ा तनाव होना स्वाभाविक है, चाहे आप अपने साथी को कई सालों से जानते हों या नहीं। शादी की थकान के बाद सुहागरात का सेक्स आपको थोड़ा नर्वस कर सकता है - खासकर जब ये आपका सेक्स का पहला अनुभव हो।

शादी की थकान के बाद उस पहली रात का ख्याल आपको नर्वस बना रहा है? ज़रा हमारी सलाह पढ़िए:

क्या करें...

  • निश्चिन्त रहे...

आत्मविश्वास से ज़्यादा सेक्सी कुछ नहीं है! तो अपने आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने के लिए जो भी आप कर सकें वो करिये। कोई कामुक सी नाइटी या अंडरगारमेंट, सैलून जाना, अच्छा सेंट पहनना इत्यादि। आप कोई सेक्सी सा म्यूजिक भी लगा  सकते हैं। यदि आप सेक्सी महसूस करेंगे तो आपके साथी को भी आप निश्चित रूप से सेक्सी लगेंगे!

  • बातचीत

पहली बार के प्रेमियों के लिए हमारी सलाह है 'संवाद'। सेक्स के दौरान भी एक दूसरे को अपने भाव बता पाना मददगार साबित होता है। चाहे शब्दों से या फिर आहों से, लेकिन उन्हें ज़रूर महसूस करा दें की जो वो कर रहे हैं आपको अच्छा लग रहा है।

सेक्स आप दोनों के लिए आनंददायक होना चाहिए। तो अगर आप अपने साथी के भाव समझ पा रहे हैं तो वैसा ही करें जो उन्हें ज़यादा अच्छा लग रहा है।

  • धीरे और हलके...

सुहागरात से जुड़े किस्से और मज़ाक शायद आपको इसका सच जानने की हड़बड़ाहट में डाल सकते हैं। लेकिन इसकी बजाय आराम से इसका लुत्फ़ उठाएंगे तो अनुभव बेहतर रहेगा। अगर ये पहली रात सेक्स के लिहाज से सबसे यादगार रात न भी हो लेकिन प्यार और रोमांस का ये पल ज़रूर यादगार बन सकता है।

क्या नहीं करें...

  • अधिक अपेक्षा ना रखें...

इस ख़ास पल का आनंद लें। चाहे पहली रात का सेक्स जैसा भी हो, आपके और आपके साथी के लिए ये रात हमेशा ख़ास ही रहेगी। आप दोनों के प्यार की नीव बनाने में इस रात की बहुत बड़ी भूमिका रहेगी।

  • सुहागरात शब्द के दबाव में न रहे...

शादी की भागदौड़, रिश्तेदारों से बातें, अनगिनत रीतिरिवाज और पार्टी की धूमधाम से यदि आप बहुत थक चुकें हैं तो आप दोनों इसे अगली सुबह के लिए भी छोड़ सकते हैं। ऐसा करने से कोई आस्मां नहीं टूटने वाला। सुबह की ताज़गी शायद इस एहसास को बेहतर बना दे। इसे सिर्फ नाम भर के लिए करना सही नहीं।

  • पहले सेक्स के अनुभव का अधिक असर ना लें...

अच्छे सेक्स के लिए कई बार दो लोगों को अभ्यास की ज़रूत होती है खासकर जब आप दोनों का पहला अनुभव हो। आपको शुरू में थोडा अटपटा लगना भी स्वाभाविक है। चीज़ें आराम से और सहजता से करें और अपने एहसास अपने साथी के साथ बाटें। यदि एक दुसरे के लिए आदर और प्यार होगा तो सम्भव है समय के साथ सेक्स अपने आप बेहतर हो जायेगा।

क्या आपके पास भी इसमें जोड़ने के लिए कोई सुझाव है? यहाँ लिखिए या फेसबुक पर हो रही चर्चा में भाग लीजिये।