पोर्न से जुड़े पांच महत्वपूर्ण तथ्य
Shutterstock/Oleg Elkov

सॉफ्ट और हार्ड पोर्न में क्या अंतर है?

पोर्नोग्राफी बहुत मजेदार हो सकती है और यह आपको उत्तेजित करने में भी मदद भी कर सकती है। लेकिन क्या यह महिलाओं के लिए अपमानजनक नहीं है? सॉफ्ट और हार्ड पोर्न में क्या अंतर है? आपको कैसे पता चलेगा कि कितना पोर्न देखना आपके लिए सही है? हम टॉप फाइव फैक्ट्स में इसी के बारे में पढ़ेंगे।

पोर्नोग्राफी में क्या होता है?

पोर्नोग्राफी सेक्स की फोटो या वीडियो है जो देखने वाले को उत्तेजित करने के लिए बनायी गई होती है। 'सॉफ्ट पोर्न' कल्पनाओं से भरा होता है। इसमें महिला और पुरुष को एक दूसरे को चूमते हुए या महिला को सेक्सी अंडरवियर में दिखाया जाता है। जबकि 'हार्ड-कोर पोर्न' में साफ-साफ सेक्स करते हुए दिखाया जाता है जैसे कि उसमें महिला और पुरुष के प्राइवेट पार्ट क्लोज-अप में दिखाए जाते हैं और उन्हें अलग-अलग सेक्स पोजीशन में सेक्स करते हुए फिल्माया जाता है. 

क्या यह सिर्फ पुरुषों के लिए है?

नहीं! स्टडी में पाया गया है कि बहुत सी महिलाओं को हर एक बार पोर्न देखने में मज़ा आता है। यहां तक कि विशेष रूप से महिलाओं के लिए बनाया गया पोर्न भी उन्हें खूब पसंद आता है। इंटरनेट पर बहुत सारे पोर्न में अक्सर महिलाओं के प्रति हिंसा, या महिलाओं को नीचा दिखाया जाता है, और उसमें महिलाएं सिर्फ पुरुषों को मजा देने के लिए होती हैं। इसलिए महिलाओं के लिए बना पोर्न दिखाता है कि महिलाएं क्या चाहती हैं: रियल लोगों के साथ अधिक रियल सेक्स।

क्या यह सब कुछ असली होता है?

जब आप पोर्न देखते हैं, तो आप अक्सर ऐसी चीजें देखते हैं जो ज्यादातर लोग रियल लाइफ में अनुभव नहीं करते हैं। सेक्स में कई लोग शामिल होते हैं, अजनबियों के बीच सेक्स किया जाता है या फिर आंखों पर पट्टी बांधकर सेक्स किया जाता है - यानी पोर्न में कुछ भी संभव है। लेकिन याद रखें कि यह रियल लाइफ के सेक्स की तरह नहीं होता है। यह आपके लिए महज सेक्स के बारे में कल्पना करने के लिए होता है। हमें ऐसा नहीं मानना चाहिए कि पोर्न  फिल्मों में दिखाया जाने वाला सेक्स रियल सेक्स होता है।

इसके अलावा, पोर्न फिल्मों में दिखने वाले एक्टर्स की मांसपेशियां और लिंग आम पुरुषों की अपेक्षा अधिक बड़े होते हैं। इसमें दिखने वाली एक्ट्रेस बहुत पतली होती हैं और अधिकांश महिलाओं की अपेक्षा उनके स्तन बड़े होते हैं। ऐसा आमतौर पर ब्रेस्ट इनलॉर्जमेंट और कॉस्मेटिक सर्जरी से होता है। साथ ही पोर्न में कोई पुरुष कंडोम भी नहीं पहनते हैं!

क्या यह धोखा है?

इसका जवाब सीधे हां या ना में देना काफी कठिन है। यह जवाब कई कारकों पर निर्भर करता है: क्या आप रिलेशनशिप में हैं? क्या आपका पार्टनर जानता है कि आप पोर्न देख रहे हैं? क्या आपका पार्टनर आपके साथ पोर्न देखने में सहज है ? एक सवाल का जवाब देने के लिए और भी कई सवाल उठते हैं, लेकिन कुल मिलाकर इसका तात्पर्य यह है कि यदि आप इन सभी प्रश्नों का उत्तर हां में देते हैं, तो समझिए फिर कोई दिक्कत नहीं है।

अगर आप छिपकर पोर्न देखते हैं या इसे देखने के बाद पछतावा महसूस करते हैं और ऐसे में आपके पार्टनर आपको पोर्न देखते हुए पकड़ लेते हैं तो वे आपको धोखेबाज समझ सकते हैं। वहीं आप जो पोर्न सामग्री देखते हैं, उससे वह असहज महसूस कर सकता है। इसलिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपने और अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहें और पोर्न देखने के बारे में उससे बात करें।

क्या यह गलत है?

पोर्न देखना गलत नहीं है, और पोर्न देखने वाले आप अकेले नहीं हैं। सिद्धांतिक रूप में, सेक्सी फिल्मों या तस्वीरों को देखकर खुद को उत्तेजित करने में कुछ भी गलत नहीं है। लेकिन फिर जल्द ही आपको लगने लगेगा कि रियल लाइफ में ऐसा नहीं होता है। आप जो चाहें उसके बारे में कल्पना कर सकते हैं, लेकिन कल्पना और वास्तविकता के बीच एक बड़ा अंतर है।

साथ ही, आपको पोर्न की लत लग सकती है। यह रियल लाइफ सेक्स को भी खराब कर सकता है। क्योंकि कुछ समय बाद आपको महसूस होगा कि वास्तविक चीज़ से ज्यादा आपको पोर्न देखने में मजा आने लगा है। वास्तविक चीज़ को पोर्न जैसी बनाने की कोशिश से कोई मजा नहीं आएगा। यदि आप पोर्न देखने में हमेशा लिप्त रहने लगे हैं, तो खुद को जल्द से जल्द रोकने की कोशिश करें।

पोर्न - बिना किसी नुकसान के मजा या डर्टी सीक्रेट? आप क्या सोचते हैं? यहां कमेंट करें या हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>