Shutterstock/racorn

वर्जिनिटी खोने की सही उम्र क्या है?

क्या सेक्स करने की कोई सही उम्र है? हमने दिल्ली के कुछ युवाओं से इस बारे में उनकी राय जानीI देखिये इस रोचक विडियो में कि क्या कहना था उनकाI

क्या पहली बार सेक्स करने से पहले आपको एक ख़ास उम्र का होना चाहिए? वर्जिनिटी (कौमार्य) खोने की सबसे उपयुक्त उम्र क्या है?

लव मैटर्स में हम जानते हैं कि कुछ मुद्दे ऐसे होते हैं जिनके बारे में सोचते सभी हैं लेकिन इनके बारे में खुल कर बात नहीं कर पातेI हमारे देश में भी वर्जिनटी खोने के बारे में बात करना वर्जित माना जाता हैI हमने सोचा कि क्यों ना युआवों से ही पूछ लिया जाए कि सेक्स करने के सही उम्र क्या हैI इस विडियो को देख कर जाने कि क्या सोचते हैं वो इस बारे मेंI

परिपक्वता और समझदारी

"सेक्स करने के लिए सही उम्र जैसी कोई चीज़ नहीं हैI सही समय वो है जब आप इतने परिपक्व हो चुके हों कि आपको पता हो कि आप क्या चाहते हैं और क्या करने जा रहे हैंI ज़रूरी नहीं कि यह समझदारी उम्र के साथ ही आयेI

अब सेक्स करने से पहले कोई संविधान थोड़ी पढ़ने बैठेगाI यह बात अलग है कि यह निर्णय आवेग में लिया जाता है लेकिन यह सुनिश्चित कर लें कि आपने सही निर्णय लिया हैI"

शिवानी करकेरा, 28, कोरियोग्राफर

सहमति और पसंद

"मेरे ख्याल से तो सही उम्र वो है जब आपको पूरी तरह पता हो कि आप क्या कर रहे हैंI आजकल तो कई लोग सेक्स के बारे में बड़े ही उन्मुक्त विचार रखते हैं तो अंत में यह दो लोगो की सहमति और आपसी पसंद पर निर्भर करता हैI"

दिशा जोसफ, 25, समाज सेविका और लेखक

इन्टरनेट पर सारे जवाब हैं

"मैं खुश किस्मत था कि मेरे स्कूल में यौन शिक्षा उपलब्ध होने के कारण, पहली बार सेक्स करने से पहले मुझे कई सवालों के जवाब मिल चुके थेI लेकिन फिर भी कुछ शंकाएं थी जिनके बारे में अपने अध्यापकों से पूछने में मुझे शर्म महसूस हो रही थीI एक दिन जब मैं घर में अकेला था तो मैंने सोचा कि इन्टरनेट पर थोड़ी जानकारी ढूंढी जाएI मैंने उस दिन कुछ पोर्न फिल्में भी देखी और उन्हें देखकर बहुत मज़ा आयाI

राहुल सिंह, 24, रिसर्च स्कॉलर

विडियो को देखिये और जानिये कि वर्जिनिटी खोने की सही उम्र के बारे में युवा भारतीयों का क्या नज़रिया हैI अगर आपके विचार भी इनसे मेल खाते हैं तो इस विडियो को औरों से साझा करना ना भूलेंI

आपके पहली बार कब सेक्स किया था? अपने अनुभव नीचे टिपण्णी करके बताएं या फेसबुक के ज़रिये हमसे संपर्क करेंI अगर आपके मन में कोई निजी सवाल है तो हमारे फोरम जस्ट पूछो का हिस्सा बनेंI