Shutterstock/Elnur

बिना दवा के लिंग के सख्त ना हो पाने का इलाज

Submitted by Sarah on बुध, 04/10/2019 - 10:51 बजे
यदि आपको लिंग के उत्तेजन की समस्या है तो ज़रूरी नहीं की दवाइयाँ इकलौता इलाज है- जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव भी इस समस्या को हल कर आपको फिर से फॉर्म में ला सकने में सक्षम हैं, हाल में हुई एक ऑस्ट्रेलियाई रिसर्च के अनुसार।

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (लिंग उत्तेजन में कठिनाई) - यानि सेक्स के लिए पुरुषों के लिंग का सख्त ना हो पाना- असामान्य नहीं है, खासकर बढ़ती उम्र के पुरुषों में। रिसर्च में हिस्सा लेने वाले 800 पुरुषों में से एक तिहाई पुरुष 35 वर्ष या उससे ज़्यादा थे जिनके लिए इस समस्या के चलते सेक्स करना ही मुश्किल काम हो गया था। अमरीका में भी एक रिसर्च इस तथ्य की पुष्टि करती है। लेकिन ये भी सच है की ये समस्या केवल मध्य उम्र के पुरुषों तक ही सीमित नहीं है, काफी युवा पुरुष भी इस समस्या का सामना करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में हुई रिसर्च में शुरुवात में पुरुषों से उनकी शारीरिक और सेक्स स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे गए। पांच साल बाद जब वो वापस क्लिनिक लौटे तो उनसे फिर से वही सवाल पूछे गए। रेसेअर्चेर्स ने इस दौरान आये किसी भी वजह से आये परिवर्तन के बारे में जानने की कोशिश की और इन पुरुषों के सेक्स में दिलचस्पी के बारे में भी पुछा...

सब कुछ दिमाग का खेल नहीं

इस बढ़ती समस्या का असली कारन मनोवैज्ञानिक नहीं बल्कि शारीरक पाया गया। बढ़ते वज़न की समस्या, नींद की कमी इत्यादि। लेकिन अच्छी खबर ये थी इस समस्या का समाधान  अपनी दिनचर्या मात्र में बदलाव जाने से किया जा सकता था।

दरअसल इस रिसर्च के अनुसार इस समस्या के शिकार पुरुषों में से एक तिहाई पुरुष 5 साल बाद जब वापस लौटे तो उनकी समस्या का समाधान हो चुका था। और आपको बतादें की उनका इलाज दवाओं से नहीं बल्कि रोज़मर्रा के रूटीन में लए बदलाव से हुआ था।

तो आखिर जीवनशैली में किस तरह के बदलाव की ज़रूरत है? बेहतर खाना, ज़्यादा व्यायाम, वजन घटना और पर्याप्त नींद काफी हद तक असरदार साबित हो सकती है। ये बदलाव इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के अलावा और तकलीफों का इलाज भी कर सकते हैं जैसे डाइबिटीज, कोलेस्ट्रोल, और हाई ब्लड प्रेशर।

रिश्तों की समस्या

हालाँकि इस समस्या की सामान्य वजह  शारीरक ही देखी गयी है, कहीं न कहीं मानसिक समस्या भी कहीं न कहीं इसे प्रभावित ज़रूर करती हैं। डिप्रेशन एक प्रमुख मुद्दा है जो इलिंग उत्तेजन में कठिनाई का कारण बनकर आपके सेक्स जीवन को बदतर बना सकता है।

रिश्तों के तनाव भी इस समस्या की वजह बन सकते हैं हालाँकि रिसर्चस ने इन पुरुषों से उनके रिलेशनशिप से जुड़े ज़्यादा सवाल नहीं पूछे लेकिन उनका मानना है की सेक्स के बारे में संवाद की कमी भी इस समस्या को जन्म दे सकती है। अपने रिश्ते को आपसी बातचीत से या फिर किसी परामर्श की मदद से बेहतर बनाकर भी आप इस समस्या के समाधान की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं।

तस्वीर में मौजूद व्यक्ति एक मॉडल है। यह लेख पहली बार 16 अप्रैल 2014 को प्रकाशित हुआ था। 

क्या आप भी लिंग सख्त ना होने की समस्या से गुज़र रहे हैं? अपने सवाल हमसे यहाँ पूछिये या  फेसबुक पर, या हमारे फोरम का हिस्सा बनें!