Shutterstock/Estrada Anton/Persons in photo are models

सेक्स को मज़ेदार करना है? पुरुषों के लिए ख़ास सलाह!

Submitted by Sarah Moses on शनि, 05/10/2014 - 12:39 पूर्वान्ह
संजय और महिमा पिछले छह महीने से एक साथ हैं और दोनों ही अपने सेक्स जीवन से खुश नहीं हैं- जबकि दोनों में इस रिश्ते को लेकर काफी चाव हैl तो आखिर संजय और महिमा इस मुसीबत से छुटकारा कैसे पा सकते हैं?

 शीघ्रपतन संजय के लिए एक मुसीबत बन गया हैl सेक्स के बाद वो इस बारे में बात नहीं करते और कुछ ही मिनिटों में खत्म हो जाने वाला सेक्स दोनों को असंतुष्ट और निराश छोड़ देता हैl 

स्वस्थ सेक्स जीवन को सुनिश्चित करने के लिए भावनात्मक जुड़ाव को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकताl और जहाँ बात इन् भावनाओं को समझने की आती है, सच ये है की संजय को ज़रा भी इल्म नहीं हैl और ऐसा इसलिए है क्यूंकि महिमा अलेक्सिथिमिया का शिकार है- जिसमे इंसान भावनाओं को पहचान नहीं कर पाता और ना ही व्यक्त कर पाता हैl

जटिल क्रिया

स्टेफनो एलुटेरी अंतरष्ट्रीय सेक्स स्वास्थ कांग्रेस में लव मैटर्स को बताया की अलेक्सिथिमिया अक्सर लिंग उत्तेजना और शीघ्रपतन की वजह बन जाती हैl एक पुरुष अपनी भावुकता से जितना दूर जाता जायेगा उतना ही ज़्यादा बुरा असर उसके सेक्स जीवन पर पड़ने की सम्भावना रहती हैl

इसका परिणाम सेक्स समस्याओं का एक पूरा चक्र हो सकता है जिस से जूझना मुश्किल हो सकता हैl "जब लोग अलेक्सिथिमिया का शिकार होते हैं तो उन्हें सेक्स सम्बंधित परेशानिया होती हैं, और इसके फलस्वरूप उनका अलेक्सिथिमिया और बढ़ने लगता है क्यूंकि वो खुल कर अपने मनोभाव अपने पार्टनर के साथ साझा कर पाने में अब और भी ज़्यादा कठिनाई महसूस करते हैं," अलेतुरी बताते हैं, जिन्हे अलेक्सिथिमिया और सेक्स समस्याओं के इलाज का काफी अनुभव हैl

उन्होंने अपनी टीम के साथ इन् दोनों समस्यांओं के आपसी सम्बन्ध का जायजा लेने के लिए इटली में २७४ पुरुषों का एक सर्वे कियाl उन्होंने एक प्रश्नावली के ज़रिये इन् पुरुषों के भावनात्मक होने का पता लगायाl

भावुकता से दूर होने के कारण इस प्रकार की समस्या केवल पुरुषों तक ही सीमित नहीं हैl अलेक्सिथिमिया महिलाओं में भी पाया गया, हालाँकि महिलाओं में इसके संकेत पुरुषों की तुलना में काम पाये गएl और महिलाओं के जीवन में इसका असर सम्भोग के दौरान पीड़ा, योनि की मासपेशियों की सिकुड़न इत्यादि पाया गयाl

इलाज

तो आखिर संजय और महिमा इस मुसीबत से छुटकारा कैसे पा सकते हैं? इस समस्या को केवल एक महिला या पुरुष की समस्या की तरह नहीं बल्कि रिश्ते की समस्या की तरह देखे जाना महत्वपूर्ण हैl दरअसल कुछ पुरुषों के लिए यह समस्या केवल एक व्यक्ति तक सीमित हो, ये भी संभव हैl हो सकता है की किसी और पार्टनर के साथ वो भगवनात्मक जुड़ाव महसूस कर पाएंl

एक उपचार जो व्यव्हार तकनीक में बदलाव ला सके और भावनाओं की पहचान करा सके, स्टेफनो के अनुसार इस समस्या का हल कर सकता हैl और इसके लिए ज़रूरी है की इस उपचार का हिस्सा दोनों पार्टनर बनेंl

आप अपने सेक्स और रिश्तों से जुड़े सवाल यहाँ लिख सकते हैं या फेसबुक पर लिह सकते हैl