v.s.anandhakrishna/Shutterstock

सबसे बढ़िया ओर्गास्म देने वाले पुरुष

Submitted by Sarah Moses on रवि, 10/22/2017 - 06:05 बजे
क्या प्रभावी व्यक्तित्व वाले लोग बिस्तर में भी शानदार होते हैं? हाल ही में हुई रिसर्च से पता चला है कि कुछ विशेष गुण वाले पुरुष अपने साथी को बेहतर ओर्गास्म देते हैंI

वैज्ञानिकों को यह तो पता है कि पुरुषों को ओर्गास्म क्यों होते हैंI अब अगर उन्हें स्खलन नहीं होगा तो वो बच्चे कैसे पैदा करेंगेI लेकिन शोधकर्ताओं को इस बारे में पूरी तरह से यकीन नहीं है कि महिलाओं को ओर्गास्म क्यों होते हैंI

एक सिद्धांत यह भी है कि इससे महिलाओं को बेहतर साथी चुनने में मदद मिलती हैI उन्हें लगता है कि यहां एक ऐसा व्यक्ति है जो उसके साथ अच्छी तरह से व्यवहार करेगा और अपने बच्चों की देखभाल करेगा। अगर यह वजह है तो एक औरत को उस व्यक्ति के चरमोत्कर्ष होने की संभावना अधिक है जिसमें कुछ विशिष्ट व्यक्तित्व विशेषताएँ होंगी - जैसे भावनात्मक समझ और सच्चाई।

'उच्च-संभोग' भागीदार

इस सिद्धांत का परीक्षण करने के लिए, ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं के एक समूह ने 103 एकल महिलाओं को ट्रैक किया, जिनके कम से कम तीन सेक्स पार्टनर थे। सबसे पहले शोधकर्ताओं ने महिलाओं से पूछा कि क्या उन्हें औरों की तुलना में कुछ पुरुषों के साथ ज़्यादा आसानी से ओर्गास्म प्राप्ति होती है?

ज़ाहिर था कि कुछ लोग बिस्तर में बेहतर थे। तो क्या बात थी इन 'उच्च-संभोग' भागीदारों में जो उन्हें बाकियों से अलग करती थी? यदि शोधकर्ताओं की माने तो इन लोगों के व्यक्तित्व के कुछ लक्षण थे जो उन्हें अच्छे प्रेमी बनाते थे। लेकिन क्या यह भी मुमकिन था कि यह लोग बिस्तर पर कुछ ऐसी हरकतें कर रहे थे जो उनके साथी को बेहद कामोत्तेजक और उन्हें बेहतर प्रेमी बना रही थी और उनके यौन कौशल का उनके व्यक्तित्व की विशेषताओं से कोई सम्बन्ध नहीं था?

पता लगाने के लिए, शोधकर्ताओं ने महिलाओं से उनके उच्च-संभोग साथी (जिन पुरुषों के साथ उनके लिए चरमोत्कर्ष पाना सबसे आसान था) और मुश्किल-सम्भोग साथियों के बारे में कुछ सवाल पूछेI महिलाओं ने सभी प्रकार के व्यक्तित्व गुणों, शारीरिक विशेषताओं, और यहां तक ​​कि शरीर की गंध जैसी चीजों पर प्रत्येक पार्टनर को अंक दिए। फिर महिलाओं ने बताया कि प्रत्येक आदमी ने बिस्तर पर क्या किया, जैसे कि क्या वो अलग-अलग यौन मुद्राओं के बारे में खुल कर बात करते थे और फोरप्ले में कितना वक़्त लगाते थेI

अच्छे लड़के अच्छे ओर्गास्म!

परिणामों से पता चला कि उच्च-संभोग पुरुषों के व्यक्तित्व में निस्संदेह कुछ ख़ास विशेषताएं थीI जो लोग अच्छे प्रेमी थे, वे हास्यास्पद, रचनात्मक, वफ़ादार और अच्छी भावनात्मक समझ रखते थेI उनके शरीर की गंध भी अच्छी थीI तो यह संभव है कि जब एक महिला किसी ऐसे व्यक्ति के साथ सेक्स करती थी तो उसे प्रतीत होता था था कि वो एक अच्छा जीवन साथी साबित होगा।

लेकिन एक पुरुष की बिस्तर में की गयी हरकतें भी एक प्रमुख भूमिका निभाती हैंI अच्छा ओर्गास्म देने वाले पुरुष सचेत प्रेमी थे: वे अपने साथी की खुशी पर ध्यान केंद्रित रखते थे, उन यौन मुद्राओं के बारे में बात करते थे जिनसे उनके साथी को आनंद मिलता था, मुख मैथुन करते थे, फोरप्ले में जल्दबाज़ी नहीं करते थे और सेक्स के खिलौनों का इस्तेमाल करते थेI

तो ऐसा लगता है कि एक सकारात्मक व्यक्तित्व और सेक्स के दौरान अपने साथी की ज़रूरतों के प्रति सचेत रहना एक ऐसा संयोजन है जो आपको एक अच्छा प्रेमी बना देता हैI सामान्यतः मर्दाना प्रतीत होने वाली भौतिक विशेषताएं जैसे बलिष्ठ शरीर शायद एक पुरुष को अच्छा प्रेमी बनाने के लिए पर्याप्त नहीं हैंI

सन्दर्भ: टेस्टिंग द मेट-चॉइस हाइपोथिसिस ऑफ़ द फीमेल ओर्गास्म: दीसेंटएंगलिंग ट्रेट्स एंड बिहेवियर्सI सोशिओअफेक्टिव न्यूरोसाइंस एंड साइकोलॉजीI

मन में सेक्स से सम्बंधित कोई सवाल हैं? हमारे फोरम का हिस्सा बनें!