Shutterstock/tugolukof

महिला ओर्गास्म के बारे में 10 जानने योग्य बातें

Submitted by Sraboni Basu on मंगल, 08/30/2016 - 03:55 बजे
सेक्स का मतलब केवल सम्भोग ही नहीं हैI कामोत्तेजना, मज़ा, और ओर्गास्म भी इसका एक अभिन्न अंग हैंI लव मैटर्स लेकर आया है कुछ सुझाव जिनकी मदद से आप एक महिला को ओर्गास्म के दौरान भरपूर मज़ा दे सकते हैंI
  1. घडी की तरफ़ देखना बंद कीजिये
    जिन महिलाओं को ओर्गास्म देर से होता है वो इसके प्रति काफ़ी सतर्क रहती हैंI इसीलिए वो कभी-कभी ओर्गास्म होने का झूठा नाटक कर देती हैं या फ़िर बिना ओर्गास्म के ही यौन क्रिया को समाप्त हो जाने देती  हैंI यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे भी यौन क्रिया का भरपूर आनंद उठाएं, यह ज़रूरी हैं कि आप उन्हें यह विश्वास दिलाएं कि मज़ा साथ दौड़ने में हैं, ना कि रेस पहले पूरी करने मेंI
  2. स्तनों को नज़रअंदाज़ करें
    याद रहे कि सारा ध्यान योनि या उसके आस पास वाले हिस्सों पर ही लगाना नासमझी होगी क्योंकि महिला शरीर के ऊपरी हिस्से भी खासे कामोत्तेजक होते हैंI उनके स्तनों पर आपके स्पर्श से जादुई परिणाम हो सकते हैंI उन्हें सहलाएं, उन पर जीभ फिराएं और उनके निप्पलों को चूसेंI
  3. उन्हें बताएं कि बिना कपड़ो के वो आपको बेहद अच्छी लगती हैं
    जो महिलाएं हमेशा इस बात को लेकर चिंतित रहती हैं कि वो कैसी दिख रही हैं, सेक्स के दौरान उनका  ओर्गास्म होने की संभावना कम होती हैI इस तरह की महिलाएं को यौन क्रिया के दौरान अपनी पसंद-नापसंद बताने में भी झिझक होती हैI तो आप देख ही सकते हैं कि आपके लिए उनका दिल जीतना कितना आसान हैI अगर आप को उनका निर्वस्त्र शरीर पसंद है तो यह बात उन्हें ज़रूर बताएंI उन्हें यह जानकर बेहद प्रसन्नता होगी कि जिस व्यक्ति की वो इतनी सराहना करती हैं वो भी उन्हें उतना ही पसंद करता हैI
  4. मुखमैथुन का जादू
    महिलाओं को मुखमैथुन बेहद पसंद होता हैI तो बस उनकी योनि के अंदर और उसके आसपास अपनी जीभ का जादू बिखेर दीजिये और फ़िर देखिये कमालI
  5. फोरेप्ले को सिर्फ़ एक विकल्प ना बनायें!
    आमतौर पर महिलाएं सेक्स का सर्वाधिक मज़ा तभी उठा पाती हैं जब आसपास का वातावरण पूर्ण रूप से उपयुक्त होI इससे उनका मूड बनने में भी आसानी होती हैI मूड बनाने में आप भी उनकी मदद कर सकते हैं: उन्हें चुम्बन करें, उनके बालों के साथ खेलें, धीरे-धीर उन्हें निर्वस्त्र करें, उनकी गर्दन पर और पैरो पर उन्हें किस करेंI अगर उनकी सहमति हो तो आप साथ में पोर्न देखने के बारे में भी सोच सकते हैंI
    एक महिला को शारिरिक आनंद देने के तरीकों के बारे में और जानने के लिए यह विडियो देखें!
  • मुखमैथुन और गुदामैथुन
    कुछ महिलाओं को सेक्स में नए नए प्रयोग अच्छे लगते हैंI आप उनसे गुदा मैथुन के बारे में उनकी राय पूछ सकते हैंI अगर उन्हें गुदा मैथुन पसंद हो तो ज़रूर करें लेकिन लुब्रीकेंट का इस्तेमाल करना ना भूलेंI
  • उनकी भागीदारी भी ज़रूरी है
    प्रवेशित सेक्स के दौरान आप उन्हें हस्तमैथुन करने को कह सकते हैंI यह एक दीवाना कर देने वाला एहसास होता है और उसके बाद वो रुक नहीं पाएंगीI
  • जी-स्पॉट
    अगर उनका जी-स्पॉट ना मिल रहा हो तो ज़रा भी ना घबराएंI ज़्यादा संभावना इसी बात की है कि उसे ढूंढना आपकी साथी के लिए भी एक संघर्ष ही है! आमतौर पर यह योनि के दो इंच अंदर, योनि की सतह पर होता हैI अपनी उँगलियों से उसे ढूंढने की कोशिश करेंI वो मिले ना मिले, आपकी साथी को परम-आनंद ज़रूर मिल जायेगाI
  • नयी सेक्स मुद्राएं
    सेक्स के दौरान अगर हर बात का पूर्वानुमान हो जाए तो पूरा मज़ा किरकिरा हो सकता हैI कामुकता बनाये रखने के लिए हर बार नयी मुद्रा आज़माएंI इसमें आप दोनों को मज़ा आएगा और साथ ही साथ आप यह भी जान जाएंगे कि उन्हें कौनसी मुद्रा सबसे ज़्यादा अच्छी लगती हैI
  • अंत में, धीरे धीर आगे बढ़े और कोमल रहें
    आप जो भी करें, आराम से करें और उन्हें नुकसान ना पहुंचाएंI उद्देश्य यही होना चाहिए कि मज़ा दोनों को आयेI अगर उन्हें दर्द हो या वो असहज महसूस कर रही हों तो यह बात ठीक नहीं हैI उनसे बराबर अंदाज़ा लेते रहें कि आपकी गति उनके लिए ज़्यादा तेज़ तो नहीं हैI आमतौर पर महिलाओं को ओर्गास्म तक पहुँचने में थोड़ा समय लगता है तो इस बात का पूरा ध्यान रखेंI एक बार होने के बाद फ़िर कोशिश करें और उन्हें बहु-ओर्गास्म (एक से अधिक ओर्गास्म) का मज़ा उठाने देंI

क्या आपके पास महिलाओं के ओर्गास्म से सम्बंधित और सुझाव हैं? हमें कमैंट्स लिख कर या फेसबुक के ज़रिये बताएं I अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो हमारे चर्चा मंच का हिस्सा बनेंI