Shutterstock/Antonio Guillem

बिस्तर में महिलाओं के चिल्लाने और आहें भरने की असली वजह

Submitted by Sarah Moses on बुध, 07/18/2018 - 05:08 बजे
महिलाएं सेक्स के दौरान आवाज़ क्यों करती हैं? जब उन्हें ओर्गास्म हो रहा होता है, या जब उनके पार्टनर को ओर्गास्म हो रहा हो? हाल के सर्वे सच का खुलासा करते हैंI महिलाओं के ओर्गास्म्स के राज़ के बारे में 'सेक्स और साइंस' श्रृंखला का पहला भाग...

पुरुष सोचते होंगे की उनकी पार्टनर सेक्स के दौरान बेसुध होकर आहें भर रही होती है क्यूंकि वो बिस्तर में बहुत अच्छे हैं- वो सेक्स में अपनी महिला पर्त्नेर के होश उड़ा रहे हैं और उसे कमाल का ओर्गास्म हो रहा हैI माफ़ कीजिये, शायद आपको एक बार फिर से सोचने की ज़रूरत हैI एक ब्रिटिश अध्ययन के अनुसार महिलाओं के बिस्तर में शोर की असल वजह ये नहीं हैI 85 प्रतिशत से अधिक महिलाएं सेक्स के दौरान अपने साथी का आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ने के लिए वो आहें भर्ती हैंI

 

रिसर्चकर्ताओं ने 70 विषमलिंगी महिलाओं से पूछा कि उन्हें सामान्यतः ओर्गास्म कब होता है, हस्तमैथुन, फोरप्ले या सम्भोग के दौरान? वो ये भी जानना चाहते थे कि इन् सभी मौकों पर उनके शोर और आहों का स्तर कैसा होता है और क्यों?

अध्ययन में शामिल सभी महिलाओं ने सेक्स के दौरान आहें भरने और आवाज़ करने के बात स्वीकारी, जैसे कि अपने पार्टनर का नाम चिल्लाना, धीरे या ज़ोर से करने के लिए कहना, या सामान्यतः आनंद में आहें भरनाI लेकिन असल में ओर्गास्म होते समय के शोर के स्तर के बारे में जानकर शोधकर्ता आश्चर्यचकित हो गएI

महिलाओं को ओर्गास्म होने कि सम्भावना सम्भोग की अपेक्षा फोरप्ले के दौरान ज़्यादा पायी गयी- उदाहरण के तौर पर जब उनका पार्टनर उन्हें मुख मैथून दे रहा होI और असल में ओर्गास्म के दौरान उनका शोर स्तर उतना ज़्यादा नहीं थाI

उसके अहम को थपथपाना

जहाँ बात आहें भरने और आवाज़ करने की थी, उनके शोर का स्तर अधिकतम पाया गया उनके साथी के ओर्गास्म से ठीक पहले और उसके दौरानI जी हाँ, अधिकतर महिलाओं के शोर करने और आहें भरने के पीछे का असल कारण अपने पार्टनर की सेक्स उत्तेजना को बढ़ाना हैI दरअसल, 80 प्रतिशत महिलाएं ये शोर करते समय ये जानती हैं की असल में उनके खुद के ओर्गास्म होने की सम्भावना बहुत कम हैI

ये सारा शोर और आहें असल में अपने पार्टनर का सेक्स के दौरान आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए होता हैI और इन् आहों का मतलब ये नहीं की महिला अलौकिक आनंद की अनुभूति कर रही होI बल्कि, इसका विपरीत भी सच हो सकता है, संभव है कि उसे कुछ ख़ास मज़ा न आ रहा होI कुछ महिलाओं का मन  है कि जब सेक्स में मज़ा न आ रहा हो तो इन् आहों और आवाज़ों के ज़रिये सेक्स जल्दी ख़त्म करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता हैI

जी हाँ, महिला अपनी इन्ही आहों और आवाज़ों से सेक्स के दौरान पुरुष कि आनंद अनुभूति और ओर्गास्म को नियंत्रित कर सकती हैं, रिसर्च से पता चलता हैI और वो ऐसा क्यों करती हैं? 'पुरुष व्यव्हार को अपनी सुविधा के लिए इस्तेमाल करने के लिए'I

इशारों को समझो

तो दोस्तों अगर आप सच में चाहते हैं कि बिस्तर पर निकलने वाली आवाज़ें असली हों तो आसमान छूने की कोशिश ना करें बल्कि उन छोटे छोटे लक्षणों को पहचानिए जिनसे उनके शारीरिक सुख में बढ़ोतरी हो सकती है। अंत में महिलाओं के लिए एक बात कि, यह अच्छा है कि आप आहें भरकर पार्टनर का मनोबल बढ़ाती हैं लेकिन साथ ही साथ उन्हें यह भी ज़रुर बताइए कि वास्तव में सेक्स के दौरान क्या करना आपको ज्यादा पसंद है, जिससे भविष्य में सेक्स के दौरान आपका ध्यान सेक्स का लुत्फ़ उठाने में हो ना कि नौटंकी करने में

'महिलाओं को सेक्स के दौरान क्या पसंद है' जानने के लिए देखें हमारा एनीमेटेड वीडियो!

यह लेख पहली बार 26 दिसंबर, 2015 को प्रकाशित हुआ था।

क्या आप भी सेक्स के दौरान शोर मचाती हैं? क्या यह अपने आप होता है या किसी ख़ास मकसद के लिए आप ऐसा करती हैं? नीचे टिप्पणी करें या फेसबुक पर हमें सन्देश भेजेंI