गर्भवती होने के लिए कोशिश? कुछ सुझाव
Shutterstock/tonkid/Person in the photo is a model

गर्भवती होने के लिए कोशिश? कुछ सुझाव

आप गर्भवती होने की अपनी संभावनाएं किस प्रकार बढ़ा सकती हैं? यहां पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए इस बारे में कुछ सुझाव दिए गए हैं।

1. खूब सेक्स करें! यह स्वाभाविक लग सकता है, किंतु सेक्स किए बिना आप गर्भवती नहीं हो सकती हैं। और यदि आपको संभावना सबसे अधिक रखनी है, तो हफ्ते में दो या तीन बार सेक्स करें।

चूंकि आपके गर्भवती होने की संभावना तब सबसे अधिक होती है, जब आपका डिंब उत्सर्जित होता हैं, आप इसकी गणना कर सकती हैं कि महीने में ऐसा कब होता है, जिससे आप उस समय सेक्स करना सुनिश्चित कर सकें। आपका डिंब उत्सर्जन कब होने वाला है इसकी गणना के लिए, मासिक धर्म संबंधी अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न देखें।

2. धूम्रपान न करें: ऐसा पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए ज़रूरी है! धूम्रपान करने से पुरुषों में कम स्वस्थ शुक्राणु उत्पन्न होते हैं। और महिलाओं में यह उन हार्मोन पर असर डालता है जो डिंब को समुचित तरीके से परिपक्व करते हैं। यदि आप गर्भवती हो जाती हैं, तो धूम्रपान पूरी तरह बंद कर देना ज़रूरी है, क्योंकि यह भ्रूण के लिए काफ़ी हानिकारक होता है।

3. मदिरापान न करें: ऐसा करना भी पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए ज़रूरी है! शराब आपके शरीर के हार्मोन्स पर असर डालती है। इससे पुरुषों में टेस्टेस्टीरोन कम बनता है, इसका अर्थ है शुक्राणु की कम मात्रा। तथा मदिरा पीने से महिलाएं अधिक एस्ट्रोजेन उत्पन्न करती हैं, जिससे मासिक धर्म की समस्याएं आती हैं और उर्वरता घट जाती है।

पुरुषों में यह देखा गया है कि यदि आप दिन भर में दो से अधिक छोटे पैग पीते हैं, तो इससे आपके शुक्राणुओं पर असर पड़ सकता है। इसलिए सबसे अच्छा यही है कि मदिरापान बिलकुल ही न करें। महिलाओं पर इसका प्रभाव धूम्रपान करने जैसा ही पड़ता है - यदि आप गर्भवती हो जाती हैं, तो शराब, भ्रूण के लिए वास्तव में हानिकारक है। इसलिए यदि आप गर्भवती होने की सोच रही हैं तो आप कम से कम दिन में केवल शराब का एक छोटा पैग लें- या बेहतर होगा कि केवल सॉफ्ट ड्रिंक ही पीएं।

4. नशीले पदार्थों का सेवन न करें: सभी नशीली दवाएं या पदार्थ, चाहे वह गांजा, भांग हो या कोकीन, प्रजनन क्षमता घटाते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि आप गांजा पीते हैं, तो मदिरा की तरह ही, यह पुरुषों में यह शुक्राणु का उत्पादन घटा सकता है और महिलाओं में डिंब के उत्पादन पर असर डाल सकता है।

यदि आप गर्भवती हो जाती हैं तो, धूम्रपान और मदिरापान की ही तरह नशीले पदार्थ भी भ्रूण को नुकसान पहुंचाते हैं-खासकर कोकीन तो बहुत ही घातक है। इसलिए कुल मिलाकर साफ़ बात यह है कि यदि आप गर्भवती होना चाह रही हैं तो नशीले पदार्थों का सेवन बंद कर दीजिए।

5. अपने अंडकोषों को ठंडा रखें: निश्चित रूप से यह सुझाव केवल पुरुषों के लिए है! अंडकोष शरीर के बाहर लटकते रहते हैं जिससे कि वे अधिक गर्म न हो सकें - उन्हें शुक्राणु पैदा करने के लिए शरीर के तापमान से कुछ कम तापमान की ज़रूरत होती है। (जब आपके शरीर का तापमान अधिक होता है तो आपके अंडकोष की थैली, नीचे लटककर आपके अंडकोषों का तापमान सही रखती है और जब कम (ठंडा) होता है तो यह सिकुड़ जाती है।) इसलिए चुस्त चड्ढी या पतलून न पहने जिससे कि आपके अंडकोश अधिक गर्म हो जाएं। साथ ही गर्म पानी से स्नान न करें।

6. विविध एवं पोषक आहार लें: यह खासकर महिलाओं के लिए ज़रूरी है। गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने के लिए, आपके शरीर को सभी प्रकार के विटामिन और खनिज पदार्थों की ज़रूरत होती है। पुरुषों में भी देखा गया है कि यदि आप सेहतमंद आहार लेते हैं, तो आपके शुक्राणु अधिक स्वस्थ होते हैं।

7. अपने वज़न की जांच करें: यदि आप महिला हैं और आपका वज़न सामान्य से कम है, तो इससे आपकी प्रजनन क्षमता घट सकती है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए उर्वरता और वज़न भाग पढ़ें।

8. सहज रहें  तनाव को त्याग दें: इस बात के सबूत मौजूद हैं कि यदि आप तनावग्रस्त रहती हैं तो आपके गर्भवती होने की संभावना कम रहती है। लेकिन कहना आसान है तनाव रहित रहना कठिन, क्योंकि समय बीतने के साथ आप इस बात की चिंता करने लगती हैं कि गर्भवती हो सकेंगी कि नहीं। तथा सेक्स करना आम काम-काज की तरह लगने लगता है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आप अपने साथी के साथ अच्छा समय गुज़ारते हैं, न कि केवल बच्चे पैदा करने करने के लिए।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Hello aunty G.. aunty jab mai sex karta hu to ling me bahut hi zyada dheelepan rahta hai aur sex karne me bahut hi zyada problem hoti hai..aunty mujhe koi aisi tablet bataeye jisse mujhe araam mil sake...
Mere sadi ko do Sal ho gye.mera ek bar period ruk gye to mai doctor s phuch k dawai kha li .but ab mai pregnant hona chahti hu ..doctor s regular dawai bhe le rahi hu abhi tak koi asar nhi ho raha ab mai kise ma bn sakti hu plz mujhe batye mai bhut paresan hu.plz
Aunty ji namsate... Meri abhi nayi esi mahine( may) me sadi huya..hmne apne wife ke sath without condam ke hi sex kiya aur unwanted 72 diya fir mc aane se lekar 15 dino ke baad without condam use kiya uska period 24 ya 25 may ko aa jana chahiye lekin abhi tk nhi aaya h kiya vo pregnt ho gyi..plz help me aunty ji...
anty ji mera ek 8 mahine ka bacha h or abhi mai koi bacha nhi chahti hu ek baar mera mahina nhi aaya to maine dwai kha li thi lekin ye abki baar bhi mera mahina nhi aaya or har baar dwai khana nuksaan ho skta h so pliz mujhe aesa tarika btaye jis se mahina time pe bhi aaye or muje koi nuksaan bhi na ho. Pliz
Aunty ji meri umar abhi 23 saal hai aur meri shadi bhi nhi huyi hai abhi aur meri sex karne ka man nahi hota aur g.f. ke sath sex karne ki sochta hoon Lakin uske pass mai jate hi khada nhi hota....aur maine bachpan mai bahut hastmaithun kiya hai ab koi upay ho to please help me
Aunty ji mai pregnent hona chahti ho mere period khatam hue hai aur humne last night sexkiya toh thodi blooding hui thi fir maine ek din aur wait kiya tab bhi thodi blooding hui ab band hai humne fir ek baar aur sex kiya next night raat se mere tummy mai pain horaha hai aur vomeeting ka man horaha hai mai kya karo mujhe kya karna chaiye.
Mam meri shaadi ko 1year ho gya h or shaadi ke bad se mere period kam aane lag gye h pehle 6din rehte the or proper aate the but ab aate to 6 din hi h but 2din theak rehte h fir na ke brabar aate h mujhe is bat ki tension h ki mujhe baby plan karne me koi dikat to nhi hogi na humne ek bar try kiya tha but bat nhi bani to mam plz mujhe batai ki period se baby me to dikat nhi aayegi na
namastay antaay jiii hamari sahdi ko 4 mahina calrha hay mayra sawal hay kaykitnay dino may pragant hotay hay........aur pragant may piraad atta hay kay.....aur rauz sex karsaktay hay kay.........haam bahat parayshan hay haam co pahala baccha cahiay
MERI SHAADI KO 5 MONTH HO GAYE HAI MAI SHAADI HONE K KUCH DIN BAAD PREGNANT HO GAYI THI BUT HUME ETNI JALDI NAHI HCHIYE THA BACCHA TOH MAIE TABLET LE LIYA THA ...BUT AB HUM CHAHTE HAI KI BAACHA KARE MUJHE YE JANNA HAI KI PERIODS K KITNE DIN BAAD SEX KARE JISSE MAI PREGNANT HO JAUN
Meri sadi k 18 mahine ho gye h phir bhi mery wife pregnent ni hui h kya kre sir kuch smjh ni aa rha h mc jb use aati h tb usko bhut drd hota h ise thik hone k liye iron k tablet bhi li prantu koi frk ni pra kuch upay btayea hm doctor se slah lena chah rhe h
mam humari shadi ko 2 saal ho gaye hai...meri wife 10 mahine pehle pregnant hui thi but uska miscarriage ho gaya. tab se hum bahut try kar rahe hai par wo pregnant nhi ho pa rahi h...Dr se check up karaya to unhone bacchedani me sujan batayi or meri wife ko injections lagaye but phir bhi hume baby nhi ho pa raha h plssss help me ma'am.
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>