Penis illustration
© Love Matters

लिंग (शिष्न)/पेनिस क्या है?

लिंग (शिश्न) एक पुरुष जननांग है, जो पुरुषों के शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यह प्राकृतिक रूप से पुरुषों को उनके शिश्न द्वारा मांसपेशियों के उच्चारण करने, पेशाब करने, सेक्सुअल संबंध बनाने, गर्भनिरोधक उपकरण का उपयोग करने और प्रजनन करने की क्षमता प्रदान करता है।

एक शिश्न के विभिन्न हिस्से निम्न प्रकार के होते हैं:

Penis
Penis

1.  डंडा– शिश्न का लम्बा वाला हिस्सा  
2. मुंड- शिश्न का सर
3. लिंग के ऊपर की त्वचा, अगर खतना नहीं हुआ हो तो-डंडे की ऊपर वाली चमड़ी 
4. मूत्रमार्ग का खुलाव- जहाँ से मूत्र निकलता है

 

लिंग बड़ा और छोटा इसलिए हो सकता है क्योंकि यह एरेक्टाइल टिशुओं से बना है - अंदर से यह स्पंज की तरह होता है, जो खून से भर कर सख़्त हो सकता है।

मुंड और आगे की चमड़ी

आपके लिंग का अगला सिरा, मुंड, लिंग का संवेदनशील अंग होता है- अक्सर सबसे संवेदनशील अंग। जन्म के समय लिंग का अगला सिरा आगे की चमड़ी से ढका और सुरक्षित होता है।कुछ लड़कों और पुरुषों का खतना किया जाता है। इसका अर्थ यह है कि लिंग के आगे की चमड़ी काट दी जाती है।

Circumcised and uncircumcised penis
Circumcised and uncircumcised penis

कई समाजों और जातियों में, यह प्रथा बहुत मायने रखती है और बचपन में ही की जाती है। इसके अलावा कई लोग वयस्क होने पर भी खतना करवाना पसंद करते हैं।

आगे की चमड़ी, लिंग के अगले सिरे से चमड़ी के एक छल्ले से जुड़ी होती है जिसे फ्रेनुलम कहा जाता है। यह छूने पर काफी संवेदनशील होती है, खासकर उसका निचला भाग।

जब आपका खतना हुआ हो तब लिंग में तनाव आने पर, अक्सर आगे की चमड़ी पीछे खिसक जाती है और गलांस या मुंड खुल जाता है।

किंतु कुछ लड़कों का फ्रेनुलम काफी छोटा हो सकता है।

अतः जब आपका लिंग तनाव में आता है तो आपको दर्द हो सकता है क्योंकि आपके लिंग के आगे की चमड़ी को लिंग के मुंड के ठीक ऊपर खिसकने में रुकावट आ सकती है।

डाक्टर इसे एक छोटे से ऑपरेशन से ठीक कर सकते हैं।

चाहे आपका खतना हुआ हो अथवा नहीं, आपके लिंग की सावधानी से साफ़-सफ़ाई करनी बहुत ज़रूरी है।

खतना किए गए या बिना खतना वाले लिंग की देखभाल कैसे करें, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां देखें। 

 

साफ-सफाई

यदि आपका खतना नहीं हुआ है, तो लिंग की आगे की चमड़ी को धीरे से पीछे खिसकाएं और गुनगुने पानी से लिंग मुंड को धोएं। लिंग के दंड के लिए साबुन का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन आगे की चमड़ी के नीचे सफाई के लिए साबुन का प्रयोग करना ठीक नहीं होगा।

Smegma
Smegma

साबुन से बैक्टीरिया के प्राकृतिक संतुलन में गड़बड़ी आ सकती है और जिसके कारण आपको फफूंदी वाले संक्रमण (फंगल इन्फेक्षन) होने की संभावना बढ़ जाती है।

यदि आप अपने लिंग मुंड को साबुन से धोने का फैसला करते हैं, तो किसी हल्की सुगंध वाले सौम्य साबुन का प्रयोग करें।

स्मेग्मा को धोकर साफ करना ज़रूरी है। यह, सफेद या पीलापन लिए चिपचिपा पदार्थ होता है, जो त्वचा से निकलने वाले तेल और मृत त्वचा कोषिकाओं से बना होता है।

इसका बनना पूरी तरह स्वाभाविक है, लेकिन यह आपके लिंग की आगे की  चमड़ी के नीचे जम सकता है, बदबू फैला सकता है, खुजली और संक्रमण कर सकता है।

लिंग का तनाव

Erection
Erection

जब लिंग बड़ा और कड़ा हो जाता है तो ऐसी स्थिति को लिंग का तनाव कहा जाता है।  लिंग में स्पंजी ऊतकों (टिशू) की तीन नलिकाएं होती हैं।  जब आप यौन-उत्तेजना महसूस करते हैं, तो उनमें रक्त भर जाता है और आपका लिंग अधिक लंबा और कड़ा हो जाता है।

भिन्नताएं (अंतर)

लिंग का तनाव, आकार और कोण (ऐंगल) के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। कोई भी दो लड़के या पुरुष एक जैसे नहीं होते हैं। लिंग के तनाव के आकार और कोण में काफी अधिक अंतर होते हैं, जिनपर खतना और अनुवांशिकी (जेनेटिक्स) जैसी बातों का असर पड़ सकता है।

 

क्या होता है जब आप यौन उत्तेजना महसूस करते हैं?

  • आपके लिंग में तनाव आ जाता है- आपका लिंग कड़ा और बड़ा हो जाता है।
  • आपके लिंग के सिरे पर पारदर्शी तरल, जिसे वीर्यपात से पूर्व निकलने वाला द्रव (प्री-कम) कहते हैं, बाहर निकलने लगता है
  • आपकी सांस तेज़ चलने लगती है और आप आवाजें भी निकाल सकते हैं।
  • आपकी आंखों की पुतलियां बड़ी हो जाती हैं।
Penis
Penis

खतना नहीं हुआ है

यदि आपका खतना नहीं हुआ है, और जब आपके लिंग में तनाव आता है, तब आपके लिंग के आगे की चमड़ी पीछे खिसक जाती है और आपका लिंग मुंड या ग्लांस नजर आने लगता है।

खतना हुआ है

यदि आपका खतना हुआ है, तब आपके लिंग में तनाव आता है अथवा नहीं, आप अपना लिंग मुंड देख सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लिंग के आगे की चमड़ी निकाल दी गई होती है।

बात है कोण की

जब आपके लिंग में तनाव आता है, तब आपका लिंग ऊपर की ओर, नीचे की ओर या सामने की ओर तना हो सकता है।

  • 25 प्रतिशत लड़कों या पुरुषों के लिंग तनाव आने पर लगभग या पूरी तरह नीचे की ओर, उनके पैरों की दिशा में होते हैं।
  • 35 प्रतिशत लड़कों या पुरुषों के लिंग तनाव आने पर लगभग या पूरी तरह सीधे उनके पेट की सीध में होते हैं।
  • 40 प्रतिशत लड़कों या पुरुषों के लिंग तनाव आने पर लगभग या पूरी तरह सीधे सामने की ओर होते हैं।

लिंग मुड के निचले सिरे पर छोटे सफेद दाने

यदि आप के लिंग मुंड के निचले सिरे के चारों ओर छोटे-छोटे सफेद दाने हैं तो वे पर्ली पीनाइल पैप्यूल्स ही हैं।

चित्रः लिंग मुंड के निचले सिरे पर छोटे सफेद दाने (पर्ली पीनाइल पैप्यूल्स)

सामान्य स्थिति

लिंग मुंड के निचले सिरे के चारों ओर छोटे-छोटे सफेद दाने (पर्ली पीनाइल पैप्यूल्स) होना आम बात है। उन पर किए गए कुछ अध्ययनों से पता चला है कि सर्वेक्षण किए गए लगभग 8 से 48 प्रतिशत पुरुषों में यह मौजूद थे। ये 20 से 30 वर्ष उम्र के पुरुषों में आम तौर पर पाए जाते हैं।

हो सकता है कि आपके जीवन काल में ये दाने अपने-आप निकलें और गायब भी हो जाएं। उनको छेड़े नहीं और फोड़ने की कोशिश न करें, अन्यथा आपको संक्रमण या घाव हो सकता है।

इनके लिए किसी डाक्टरी सहायता की जरूरत नहीं होती क्योंकि वे किसी संक्रमण या स्वास्थ्य गड़बड़ी से नहीं होते। हालांकि उनके आकार को देखकर कुछ लड़के और पुरुष शर्मिंदगी महसूस करते हैं। साथ ही आप यह भी महसूस कर सकते हैं कि इनसे आपके सेक्स करने के तरीके पर बुरा असर पड़ सकता है।

इलाज

कोई त्वचा रोग विशेषज्ञ उन्हें कार्बन डाई आक्साइड (सीओ2) लेज़र का इस्तेमाल कर, हटा सकते हैं।

यह आसान किंतु तकलीफदेह आपरेशन होता है जिसमें सीओ2 लेजर दानों को भाप बनाकर उड़ा देती है।

इस ऑपरेशन के बाद कुछ सूजन और खुजली हो सकती है, लेकिन इसे दो सप्ताह में ठीक हो जाना चाहिए।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Jee nahi - bilkul nahi, apne se karne par bahut tarah ki samasyaen ho sakti hain- infection ka khtra ho sakta hai. Yeh keval ek vishesagya ya panjikrit doctor ki dekh-rekh mein hi hona chahiye. Yaha padhiye aur ksi achchhe panjikrit doctor se mill lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/circumcision Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete is skin ko nahataye samaye halkaye se pichay kar ke saaf karna hota hai jissey ki waha safai bani raheye, yadi aisaye karney mein koi zyada takleef ya blood aa raaha hai toh ek doctor se mill lijiye iskaye baare mein. Aur zyada yaha padhiye : https://lovematters.in/hi/resource/penis https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/mens-hygiene Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
मेरे लिंग पर सफेद सफेद कुछ है और नीचे दाने भी है चमड़ी को पीछे खींचने में दर्द भी होता है वह ठीक से वापस भी नहीं ला पाता हूँ please help
बेटे इसके लिए किसी विशेषग्य या अच्छे पंजीकृत doctor से मिल लिजिए. यहाँ पढ़िए: https://lovematters.in/hi/safe-sex/stdsstis यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Jee nahi bete khud se blade ka istemaal bilkul bhi safe nahi hai. Is skin ko nahataye samaye halkaye se pichay kar ke saaf karna hota hai jissey ki waha safai bani raheye, yadi aisaye karney mein koi zyada takleef ya blood aa raaha hai toh ek doctor se mill lijiye iskaye baare mein. Aur zyada yaha padhiye : https://lovematters.in/hi/resource/penis https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/mens-hygiene Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>