Penis shapes and sizes in India
© Love Matters

भारत में लिंग के आकार और लंबाई क्या क्या है?

लिंग कई आकार और लंबाई के होते हैं। और वे सभी अलग-अलग दिखते हैं: सीधा, टेढ़ा, लंबा, मोटा, पतला, खतना किया हुआ, बिना खतना के। इनमें से कोई किसी अन्य से बेहतर नहीं होता है। लिंग किसी भी एक तरफ़ झुका या तिरछा हो सकता है।

बिना तनी हुई अवस्था में अक्सर लिंग की लंबाई 6 से लेकर 13 से.मी. तक हो सकती है। तना हुआ लिंग लगभग 12 से 21 से.मी. तक लंबा हो सकता है। बड़े लिंगों की तुलना में छोटे लिंग तनाव में आने पर अधिक बढ़ते हैं।

 

कुछ लड़के अपने या दूसरे लोगों के लिंगों के आकार को लेकर काफी मज़ाक करते हैं। अक्सर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे अपने-आपको असुरक्षित महसूस करते हैं, या वे अपने को बलवान जताना चाहते हैं, या अपने आपको ज़्यादा जानकार दिखाना चाहते हैं।

क्या आकार से कुछ फर्क पड़ता है?

यदि आपका लिंग बड़ा है, तो ज़रूरी नहीं कि आप अच्छे प्रेमी बन जाते हैं, और इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप बेहतर सेक्स कर सकते हैं।

 

लड़कियां या महिलाएं सेक्स से पहले की जाने वाली छेड़छाड़ (फोरप्ले) और रिश्तों की संतुष्टि को भी अपने साथी के लिंग के आकार जितना ही महत्व देती हैं।

क्या कंडोम अलग-अलग आकार (साइजों) में मिलते हैं?

हां, जब आप कंडोम खरीदते हैं तो ऐसे कंडोम लेने चाहिए जो आपको फिट आएं। अधिकांश कंडोम औसत लंबाई वाले (4.7-5.9 इंच/12-17 से.मी.) तने हुए लिंग में फिट होने के लिए बनाए जाते हैं।

चूंकि अधिकांश कंडोम औसत आकार वाले लिंग के लिए बनाए जाते हैं, इसलिए यहां छोटे कंडोम और बड़े कंडोम के कुछ उदाहरण दिए गए हैं।

क्या कुछ जातियों या प्रदेशों के लोगों (एथ्निक समूह) के लिंग दूसरों से बड़े होते हैं?

यह साबित करने के लिए ऐसे कोई पक्के सबूत नहीं हैं कि कुछ जातियों (एथ्निक समूह ) के सदस्यों के लिंग दूसरों से बड़े होते हैं।

हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे कुछ संगठनों ने पुरुषों के तने हुए औसत लिंग के आकार में थोड़ी भिन्नता बताते हुए कहा है किः

  • अफ्रीकी मूल के पुरुषों का लिंग कुछ बड़ा और मोटा होता है
  • यूरोपीय मूल के पुरुषों का लिंग मध्यम आकार का होता है
  • एशियाई मूल के के पुरुषों का लिंग कुछ पतला और छोटा होता है

क्या आप किसी व्यक्ति के हाथों और पैरों के आकार से उनके लिंग की लंबाई बता सकते हैं?

नहीं, जूते के बड़े आकार या बड़े हाथ होने का लिंग के बड़े होने से कोई संबंध नहीं है।

क्या आप लिंग को बड़ा या मोटा करवा सकते हैं?

ऐसी कोई गैर-शल्य (बिना ऑपरेशन वाली) तकनीक नहीं है जिससे किसी लिंग को स्थायी रूप से बड़ा बना सकें।
लिंग बढ़ाने के दूसरे तरीके (उत्पाद) जैसे कि गोलियां, वजन और खींचने वाले उपकरण अक्सर काफी समय के लिए कारगर नहीं होते हैं।

सबसे बुरी बात तो यह है कि वे आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकते हैं।

सूक्ष्म लिंग (माइक्रोपीनस) क्या है?

माइक्रोपीनस उस लिंग को कहा जाता है जिसकी लंबाई तनी हुई अवस्था में 2.75 इंच/7 से.मी. से कम होती है। ऐसा तब होता है, जब मां की कोख में बच्चे के विकास के दौरान पुरुष हार्मोन टेस्टेरोन का स्तर काफी कम होता है।

अधिकांश लड़के जिन्हें अपने लिंग के माइक्रोपीनस होने की चिंता होती है और डाक्टर के पास जाते हैं, उनके लिंग वास्तव में ऐसी स्थिति में नहीं होते हैं।

अक्सर लिंग अपने वास्तविक आकार से छोटा दिखता है क्योंकि यह यौन अंगों के आस-पास की चर्बी से छिपा होता है।

दूसरे मामलों में जब कोई लड़का अभी किशोरावस्था में नहीं पहुंचा है, तो उसके शरीर के आकार की तुलना में लिंग छोटा लगता है। यह कोई चिंता वाली बात नहीं है, क्योंकि जब किशोरावस्था शुरू होगी, तब लिंग की लंबाई और चैड़ाई भी बढ़ेगी।

कितने बड़े लिंग को बड़ा कहा जा सकता है?

अमेरिकन प्लास्टिक सर्जरी एकेडेमी ने तने हुए लिंगों को मापा और पाया कि:

  • 3 % पुरुषों के तने हुए लिंगों की लंबाई 7 से.मी./2.75 इंच है
  • 4 % पुरुषों के तने हुए लिंगों की लंबाई 12 से.मी./4.7 इंच है
  • 75 % पुरुषों के तने हुए लिंगों की लंबाई 15 से.मी./5.9 इंच है
  • 15 % पुरुषों के तने हुए लिंगों की लंबाई 18 से.मी./7.1 इंच है
  • 3 % पुरुषों के तने हुए लिंगों की लंबाई 20 से.मी./7.9 इंच है

यदि आप अपने लिंग को मापना चाहते हैं, तो जब यह तना हुआ हो तब उसके ऊपरी भाग से मापें - अपने पेट के पास वाले भाग से।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Beta, jaldi aana koi badi baat nahi, dont worry. Sabse pehle toh apni partner ki body ko samjh lo- usko time de do. Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, toh sheeghr patan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein partner par focus badhaye yani ki foreplay; pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaien karna jo aap niche diye gaye link par jaake padh sakte hai, apne partner kee uttejna badhane ke liye, yeh sab activities karna sabse zaroori hain. Iske elava, partner ke saath sex karne se pehle ek baar hastmaithun kar sakte hai, utne samay pehle jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi aapki iss samasya ko sujhane mein madad kar sakta hai. https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
Lekib bete shivraj, ling ke size mein ek apna teda pann hona is quite common bete don't worry isse koi samsya hoti nahin hai.Yeh padhiye zara: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizesc Saath hee hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yadi chahein toh bahut see activities hain, jinmein aap samye guzaar sakte hain jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies… ok? https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating
Bete abhi1234, Sasbe pehle toh yeh samjh lo ki iska karn hasthmethun nahi hai kyunki hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Aur ling ke size mein ek apna teda pann hona is quite common bete don't worry isse koi samsya hoti nahin hai.Yeh padhiye zara: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizesc
Bete Rakesh yadi aap itna tension pressure mein rahege mein toh ling mein tanav ki samsya utpan ho sakti hai bete! yeh samjh lijiey ki sex karne ke liey bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête : Jis baaray mein aur yaha padh lo : https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction https://lovematters.in/hi/news/erection-trouble-where-turn Ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Aap Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil karo : https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes
Suniye iska karn hasthmethun nahi hai, kyunki yeh ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Aap Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil karo : https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes
mam mera ling ka size 4 inch hai and mai 8 saal se hastmaithun krte aa raha hu..bt mera ling ka size badne ki zagah ghat gaya hai...kuch aisa upaay batao mam ki mera ling ka size 8 ince ho sake...plz tell me fast mam.. I will waiting your reply !!!
Relax beta! Hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apne aap ko santusht karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti.Ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjood nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yaha se hasil kar sakte hai aap: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
Relax beta! Ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjood nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yaha se hasil kar sakte hai aap: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes Aur please size par mat jao apna andaaz acha karo. Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
आंटीजी प्रणाम । मेरी उम्र 25 वर्ष है मै कई सालो से सेक्स कर रहा हु। पिछले 1 वर्ष में मेरे लिंग को पता नही क्या हुआ की उसमे कड़ापन नही आ रहा है। ये सब धीरे धीरे बढ़ रहा है। कभी कभी तो खड़ा ही नही होता है।पहले मैं अपनी पार्टनर के साथ एक ही रात मै 3-4 बार सेक्स कर लेता था। और अब मेरी शादी होने वाली है। और म बहुत परेशान हु की क्या करूँ। मैंने फोरप्ले में भी कभी कमी नही रखी है।
बेटे karan, लिंग में तनाव का कारण किसी किस्म का तनाव हो सकता है, कहीं आप किसी टेंशन , प्रेशर में तो नही हैं ? सेक्स के लिए बिल्कुल तनाव मुक्त होना ज़रूरी है. जिस बारे में और यहा पढ़ लीजिये: https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction https://lovematters.in/hi/news/erection-trouble-where-turn धन्यवाद!
Bete isse Anal sex ya guda methun kehte hai.Yadi dono partners ki poori sehmati hai isse karne mein toh kar sakte hai lekin wo part bohot dry hota hai jiske liye koi chiknaai Jaise ky jelly ka istemaal kiya jaa sakta hai ya chiknaai yukt condom bhi use kar sakte hai, yadi condom ka istemaal kiya jae to koi side effect nahi hai. LEKIN, yeh jaan leejiye ki har koi har kism ke sex ke liye tayaar nahi hota – isme unki marzi honi chahiye. Yadi unhe yeh pasand nahi toh iska matlab hai, NAHI. Samjh Gaye? Aur haan isse pregnant nahi hote hai magar condom ka istemal karna mat bhuliega. https://lovematters.in/hi/resource/anal-sex Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
Isse testicals ya andkosh kehte hai. Iske bare mein aur jyada is link par padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/testicles-and-more Aur iska sahi kaaran jaane ke liye aap ek doctor se mil sakte hai. Apna dyan rakhiye. Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
बेटा जल्दी होने से कोई बात नहीं, don't worry. सबसे पहले तो अपनी पार्ट्नर की बॉडी को समझ लो- उसको टाइम दो. और यदि शरीर में उत्तेजना अधिक हो सकती है, सेक्स की भावना ज़्यादा होगी तो शीघ्र पतन होने की संभावना भी अधिक ही होगी. ऐसी स्थिती में, पार्ट्नर पर फोकस बढ़ाना, फोरप्ले , यानी की प्रवेश करने से पहले बहुत से अलग अलग क्रियाएं करना , जिनसे दोनो को आनंद मिले, अपने पार्ट्नर की उत्तेजना बढ़ाना, यह सब activites सबसे ज़रूरी हैं. इसके इलावा, पार्ट्नर के साथ सेक्स करने से पहले, एक बार हस्त्मेथुन कर सकते हैं, उतने समय पहले जीतने में लिंग में तनाव आ जाए. कॉंडम का इस्तेमाल भी जल्दी discharge में help करता है. https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तोह हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Relax beta! Ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjood nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yaha se hasil kar sakte hai aap: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes Aur please size par mat jao apna andaaz acha karo. Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
Aap dusro se apne aap ko mat tulna karo. Aur medicine kaun si? Aur kyun? Yeh toh aap jaante hi hai naa ki yeh bahut hi dangerous ho sakta hai aur iske kai side effects ho sakte hai. Aur saath hi iss par ek baar yadi nirbhar ho gaye, toh iske bina sex kar nahi payenge. Jab koi beemari ya kami ho toh baat alag hai – wo bhi doctor ki salaah se varna nahi. Sex mein aur apne partner mein ruchi badho aur sex ko enjoy karo, safe raho. Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
बेटा जल्दी होने से कोई बात नहीं, don't worry. सबसे पहले तो अपनी पार्ट्नर की बॉडी को समझ लो- उसको टाइम दो. और यदि शरीर में उत्तेजना अधिक हो सकती है, सेक्स की भावना ज़्यादा होगी तो शीघ्र पतन होने की संभावना भी अधिक ही होगी. ऐसी स्थिती में, पार्ट्नर पर फोकस बढ़ाना, फोरप्ले , यानी की प्रवेश करने से पहले बहुत से अलग अलग क्रियाएं करना , जिनसे दोनो को आनंद मिले, अपने पार्ट्नर की उत्तेजना बढ़ाना, यह सब activites सबसे ज़रूरी हैं. इसके इलावा, पार्ट्नर के साथ सेक्स करने से पहले, एक बार हस्त्मेथुन कर सकते हैं, उतने समय पहले जीतने में लिंग में तनाव आ जाए. कॉंडम का इस्तेमाल भी जल्दी discharge में help करता है. https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तोह हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Relax beta! Ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjood nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yaha se hasil kar sakte hai aap: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes Aur please size par mat jao apna andaaz acha karo unke saath time bitao. Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
मुझे 6 वर्ष से भी अधिक हो गया , एक माह में 20 से25 दिन सेक्स कर लेता हू।लेकिन कूछ समय से पीठ में दर्द होने लगा है , क्या यह अत्यधिक सेक्स के कारण हो रहा है? कृप्या बताने का कष्ट करें। धन्यवाद
सेक्स से कोई नुक्सान नहीं है जब तक की यह safe और दोनों की लोगो की सहमति से किया गया है. पीठ में दर्द के लिये एक पंजीकृत डॉक्टर से मिल लीजिये:
Aaap khud ye nirney lein ki aapka ling chota hai ya patla yeh itna uchit nahi hoga. Ling ke size ki sahi jaankari yaha se hasil kar sakte hai aap: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes Aur please size par mat jao apna andaaz acha karo unke saath time bitao. Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
बेटा जल्दी होने से कोई बात नहीं, don't worry. सबसे पहले तो अपनी पार्ट्नर की बॉडी को समझ लो- उसको टाइम दो. और यदि शरीर में उत्तेजना अधिक हो सकती है, सेक्स की भावना ज़्यादा होगी तो शीघ्र पतन होने की संभावना भी अधिक ही होगी. ऐसी स्थिती में, पार्ट्नर पर फोकस बढ़ाना, फोरप्ले , यानी की प्रवेश करने से पहले बहुत से अलग अलग क्रियाएं करना , जिनसे दोनो को आनंद मिले, अपने पार्ट्नर की उत्तेजना बढ़ाना, यह सब activites सबसे ज़रूरी हैं. इसके इलावा, पार्ट्नर के साथ सेक्स करने से पहले, एक बार हस्त्मेथुन कर सकते हैं, उतने समय पहले जीतने में लिंग में तनाव आ जाए. कॉंडम का इस्तेमाल भी जल्दी discharge में help करता है. https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तोह हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Beta, jaldi aana koi badi baat nahi, dont worry. Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, toh sheeghr patan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Condom ka istemaal bhi aapki iss samasya ko sujhane mein madad kar sakta hai. https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
आंटी जी आज तक मैने कभी लडकी न तो पटाई और न कभी किसी लडकी को छुआ | तो मै लडकी को कैसे पटाउ और कैसे उसे सेकस के लिए राजी करू| इसका उतर मुझे कब तक मिलेगा आपका फैन हैदर
भाई. दोस्त बनाओ, दोस्ती के लिए ना की पटाने के लिए, फिर देखो क्या बात बनती है. ज़रा सोच खुली करो!! अपना लुक ठीक-ठाक करो, सॉफ-सुथरे तो दिखो... कोई बदबूदार नहीं!! और अलग अलग बातों में दिलचस्पी रखो और दिखाओ!! आपसे यह किसने कह दिया की लड़कियों को पटाना होता है ताकि उनसे सेक्स कर सके? क्या दोस्ती, प्यार इज़्ज़त- यह सब कुछ नहीं? क्या लडकियाँ आपकी नज़र में केवल सेक्स की वस्तु हैं? और यदि आप ऐसा सोचते है तो शायद आपका नज़रिया महिलाओं के प्रति बहुत एक एक तरफ़ा है… इसमे तो सुधार लाना ही चाहिए. हर महिला सेक्स की वस्तु बिल्कुल नही! अपने आस-पास की महिलाओं को रेस्पेक्ट दीजिए जेसे आप अपने घर की महिला को देते है. समझे? https://lovematters.in/hi/news/how-do-i-get-girlfriend   यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तोह हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Aaap khud ye nirney lein ki aapka ling chota hai ya bada yeh itna uchit nahi hoga. Aur sorry bête isay bada ya lamba karne ka koi tarika nahi hai. Aur please size par mat jao apna andaaz acha karo unke saath time bitao. Ling ki sahi jaankari ke liey yaha padh lo: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Relax beta!hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apne aap ko santusht karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti. Ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjood nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yaha se hasil kar sakte hai aap: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
लिंग का साइज़ बड़ा करने का कोई भी तरीका मौजूद नही है। लिंग के साइज़ की सही जानकारी यहाँ से हासिल करो आप : https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes और प्लीज़ साइज़ पर मत जाओ, अपना अंदाज़ अच्छा करो- उनके साथ टाइमिंग बिठाओ ठीक है? https://lovematters.in/hi/news/will-my-wife-think-my-penis-small
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>