Penis shapes and sizes in India
© Love Matters

भारत में लिंग के आकार और लंबाई क्या क्या है?

लिंग कई आकार और लंबाई के होते हैं। और वे सभी अलग-अलग दिखते हैं: सीधा, टेढ़ा, लंबा, मोटा, पतला, खतना किया हुआ, बिना खतना के। इनमें से कोई किसी अन्य से बेहतर नहीं होता है। लिंग किसी भी एक तरफ़ झुका या तिरछा हो सकता है।

बिना तनी हुई अवस्था में अक्सर लिंग की लंबाई 6 से लेकर 13 से.मी. तक हो सकती है। तना हुआ लिंग लगभग 12 से 21 से.मी. तक लंबा हो सकता है। बड़े लिंगों की तुलना में छोटे लिंग तनाव में आने पर अधिक बढ़ते हैं।

 

कुछ लड़के अपने या दूसरे लोगों के लिंगों के आकार को लेकर काफी मज़ाक करते हैं। अक्सर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे अपने-आपको असुरक्षित महसूस करते हैं, या वे अपने को बलवान जताना चाहते हैं, या अपने आपको ज़्यादा जानकार दिखाना चाहते हैं।

क्या आकार से कुछ फर्क पड़ता है?

यदि आपका लिंग बड़ा है, तो ज़रूरी नहीं कि आप अच्छे प्रेमी बन जाते हैं, और इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप बेहतर सेक्स कर सकते हैं।

 

लड़कियां या महिलाएं सेक्स से पहले की जाने वाली छेड़छाड़ (फोरप्ले) और रिश्तों की संतुष्टि को भी अपने साथी के लिंग के आकार जितना ही महत्व देती हैं।

क्या कंडोम अलग-अलग आकार (साइजों) में मिलते हैं?

हां, जब आप कंडोम खरीदते हैं तो ऐसे कंडोम लेने चाहिए जो आपको फिट आएं। अधिकांश कंडोम औसत लंबाई वाले (4.7-5.9 इंच/12-17 से.मी.) तने हुए लिंग में फिट होने के लिए बनाए जाते हैं।

चूंकि अधिकांश कंडोम औसत आकार वाले लिंग के लिए बनाए जाते हैं, इसलिए यहां छोटे कंडोम और बड़े कंडोम के कुछ उदाहरण दिए गए हैं।

क्या कुछ जातियों या प्रदेशों के लोगों (एथ्निक समूह) के लिंग दूसरों से बड़े होते हैं?

यह साबित करने के लिए ऐसे कोई पक्के सबूत नहीं हैं कि कुछ जातियों (एथ्निक समूह ) के सदस्यों के लिंग दूसरों से बड़े होते हैं।

हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे कुछ संगठनों ने पुरुषों के तने हुए औसत लिंग के आकार में थोड़ी भिन्नता बताते हुए कहा है किः

  • अफ्रीकी मूल के पुरुषों का लिंग कुछ बड़ा और मोटा होता है
  • यूरोपीय मूल के पुरुषों का लिंग मध्यम आकार का होता है
  • एशियाई मूल के के पुरुषों का लिंग कुछ पतला और छोटा होता है

क्या आप किसी व्यक्ति के हाथों और पैरों के आकार से उनके लिंग की लंबाई बता सकते हैं?

नहीं, जूते के बड़े आकार या बड़े हाथ होने का लिंग के बड़े होने से कोई संबंध नहीं है।

क्या आप लिंग को बड़ा या मोटा करवा सकते हैं?

ऐसी कोई गैर-शल्य (बिना ऑपरेशन वाली) तकनीक नहीं है जिससे किसी लिंग को स्थायी रूप से बड़ा बना सकें।
लिंग बढ़ाने के दूसरे तरीके (उत्पाद) जैसे कि गोलियां, वजन और खींचने वाले उपकरण अक्सर काफी समय के लिए कारगर नहीं होते हैं।

सबसे बुरी बात तो यह है कि वे आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकते हैं।

सूक्ष्म लिंग (माइक्रोपीनस) क्या है?

माइक्रोपीनस उस लिंग को कहा जाता है जिसकी लंबाई तनी हुई अवस्था में 2.75 इंच/7 से.मी. से कम होती है। ऐसा तब होता है, जब मां की कोख में बच्चे के विकास के दौरान पुरुष हार्मोन टेस्टेरोन का स्तर काफी कम होता है।

अधिकांश लड़के जिन्हें अपने लिंग के माइक्रोपीनस होने की चिंता होती है और डाक्टर के पास जाते हैं, उनके लिंग वास्तव में ऐसी स्थिति में नहीं होते हैं।

अक्सर लिंग अपने वास्तविक आकार से छोटा दिखता है क्योंकि यह यौन अंगों के आस-पास की चर्बी से छिपा होता है।

दूसरे मामलों में जब कोई लड़का अभी किशोरावस्था में नहीं पहुंचा है, तो उसके शरीर के आकार की तुलना में लिंग छोटा लगता है। यह कोई चिंता वाली बात नहीं है, क्योंकि जब किशोरावस्था शुरू होगी, तब लिंग की लंबाई और चैड़ाई भी बढ़ेगी।

कितने बड़े लिंग को बड़ा कहा जा सकता है?

अमेरिकन प्लास्टिक सर्जरी एकेडेमी ने तने हुए लिंगों को मापा और पाया कि:

  • 3 % पुरुषों के तने हुए लिंगों की लंबाई 7 से.मी./2.75 इंच है
  • 4 % पुरुषों के तने हुए लिंगों की लंबाई 12 से.मी./4.7 इंच है
  • 75 % पुरुषों के तने हुए लिंगों की लंबाई 15 से.मी./5.9 इंच है
  • 15 % पुरुषों के तने हुए लिंगों की लंबाई 18 से.मी./7.1 इंच है
  • 3 % पुरुषों के तने हुए लिंगों की लंबाई 20 से.मी./7.9 इंच है

यदि आप अपने लिंग को मापना चाहते हैं, तो जब यह तना हुआ हो तब उसके ऊपरी भाग से मापें - अपने पेट के पास वाले भाग से।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
आंटी जी नमस्ते... आज के इस modern जमाने मे भी मै sex को शादी से पहले गलत मानता हुँ, लेकिन आत्मसुख के लिए मै हस्तमैथून कर लेता हू! लेकिन हस्तमैथून की सँख्या मे बढोतरी होते जा रही है... जिसके कारन मुझे कमजोरी का सामना करना पर रहा है.. इसको नियंत्रण मे कैसे करे? मै अपने लिंग की लंबाई से तो लगभग खुश हूँ लेकिन लिंग की मोटाई से असंतुष्ट हूँ, क्या हस्तमैथून के कारण मोटाई कम है?
Relax beta! Ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjood nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yaha se hasil kar sakte hai aap: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
Sex activity mein alag-alag tariko ka istemaal karte hue isse kese aur majjedaar banana hai iss baare mein yaha padhe: https://lovematters.in/hi/resource/ways-make-love https://lovematters.in/hi/resource/making-love Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
आप शादी से पहले सेक्स करना चाहते है या नहीं यह पूरी तरह से आपकी मर्ज़ी होनी चाहिए, लेकिन हस्तमैथुन एक सेफ /सुरक्षित तरीका है अपनी संतुष्टि करने का. इससे कोई नुकसान या बीमारी नहीं होती, साथ ही यदि चाहें तो बहुत सी activities हैं, जैसे की खेल – games, gym या कोई hobbies…ok? http://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating और हाँ लिंग का साइज़ बड़ा करने का कोई भी तरीका मौजूद नही है। और न ही इसका कारण हस्थ्मेथुन है, लिंग के साइज़ की सही जानकारी यहाँ से हासिल करो आप : http://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes
Relax beta! Ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjood nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yaha se hasil kar sakte hai aap: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes Aur please size par mat jao apna andaaz acha karo unke saath time bitao. Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
Aaap khud ye nirney lein ki aapka ling chota hai ya bada yeh itna uchit nahi hoga. Ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjood nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yaha se hasil kar sakte hai aap: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
बेटे लिंग के साइज़ में एक अपना टेडा पन्न होना बहुत common है। do not worry इससे कोई समस्या होती नहीं है.यह पढ़िए ज़रा, https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes
Utejna hone par ling se paani nikalna ya sex ki bhavna aana dono hi bohot common baate hai. Haan yeh toh zaroor hai ki yadi app kisi bhi mahila ya ladki se koi bhi baat karety waqt uttejit ho jaate hai toh shayad aapka nazariya mahilao ke prati bahut ek tarfaa hai… isme toh sudhaar laana hi chahiye.Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
auntyji मेरे लिंग का टॉप चमड़ी से ढका है व मेरे तने लिंग की स्कीन को पीछे करने पर दर्द होता है क्या सेक्स केरने पर भी दर्द होगा...... koi solution btao plz
जी हाँ बेटे यह दर्द का कारण बन सकती है. इसलिए बेटे इस स्किन को नहाते समय हलके से पीछे कर के सॉफ करना होता है जिससे की वहां साफ़- सफाई बनी रहे, यदि ऐसा करते में कोई ज्यादा तकलीफ़ या ब्लड आ रहा है तो एक डॉक्टर से मिल लीजिये! इसके बारे में और ज़्यादा यहा पढ़िए: https://lovematters.in/hi/resource/penis
लिंग का साइज़ बड़ा करने का कोई भी तरीका मौजूद नही है। लिंग के साइज़ की सही जानकारी यहाँ से हासिल करो आप : https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes और प्लीज़ साइज़ पर मत जाओ, अपना अंदाज़ अच्छा करो- उनके साथ टाइमिंग बिठाओ ठीक है? https://lovematters.in/en/news/will-my-wife-think-my-penis-small
Beta, jaldi aana koi badi baat nahi, dont worry. Sabse pehle toh apni partner ki body ko samjh lo- usko time de do. Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, toh sheeghr patan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein partner par focus badhaye yani ki foreplay; pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaien karna jo aap niche diye gaye link par jaake padh sakte hai, apne partner kee uttejna badhane ke liye, yeh sab activities karna sabse zaroori hain. Iske elava, partner ke saath sex karne se pehle ek baar hastmaithun kar sakte hai, utne samay pehle jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi aapki iss samasya ko sujhane mein madad kar sakta hai. https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
मैं 25 साल का हुं ओर मेरि शादी हुए 2 साल हो गये ऐक बच्चा भि है डीलेवरी हुए 8 महिने हो गये समस्या ये है की बच्चा होने के बाद मेरि बीवी को सेक्स करते समय बीलकुल भी मजा नही आता या फीर वो फारीक नही होती होगी मेरी टाइमींग भी अच्छी है सेक्स के प्रती उसकी अरूची केसे सही करूं उपाय बताईये मैं क्या करूं
Maa ban jane ke baad ek mahila mein mansik evam sharirik roop se parivartan aana bahut hee samanya hai. Aise mein unhe zarurat hai aapke pyar ki shayog ki aur haan thoda smaya nikal kar yadi aap bhee unki in badhi hui zimedarioun ko kam karne ki koshish karein toh bahut hee acha rahega. Saath hee unse pyar aur viswash ke saath baat-cheet kijiye, unki pasand na pasnad ka bhee khyal kijiye. Sex mein variety lana bhee ek acha idea hoga, jiske baare mein aap niche links par padh skate hain. https://lovematters.in/hi/resource/ways-make-love https://lovematters.in/hi/resource/making-love Yeh padhiye zara: https://lovematters.in/hi/news/sex-after-pregnancy-how-can-i-tell-him-im... All the best bete!
Hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apne aap ko santusht karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti. Yadi chahein toh bahut see activities mein samay bitta sakte hai, jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies, ok? https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizesc Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
Beta aap kis baare mein baat kar rahe hai? Agar ling ke size ya shape ke baare mein hai toh aap niche diye gaye link par jaakar padh sakte hai. https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizesc Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
Bete yeh samajh lijiye ki hastmaithun aur swapndosh dono hee bohot hi common baate hain inse naa hi koi kamzori aati hai aur naa hi kisi aur tarah ki koi smasya hoti hai.Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, toh sheeghr patan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai.Condom ka istemaal bhi aapki iss samasya ko sujhane mein madad kar sakta hai. https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/en/news/wet-dreams-top-five-facts Aur yaad rakhiye porn ka maksad keval manuranjan tak seemit hai aur isse asal jeevan par laagu karne ki koshish naa karre. Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
बेटे राजू शरीर में उत्तेजना अधिक होगी, सेक्स की भावना ज़्यादा होगी तो यह हो सकता है. https://lovematters.in/hi/term/erection यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तोह हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
मेरे लिंग से अक्सर उत्तेजना होने पर चीकट पानी निकलता है जिससे अंडर वियर गीली हो जाती है पर वो वीर्य नही होता है और खास बात मैं ज्यादा तर गे पोर्न वीडियो देखता हु मुझे अक्सर लड़को के साथ सेक्स करने की चाहत रहती है ऐसा क्यों?
बेटे आप की जैसे फीलिंग्स और भावना , बहुत से लोगों में हैं, बहुत से मर्द महिलाओं के अलावा मर्दों से आकर्षित होते हैं... इस में ना ही कुछ बुरा है और ना ही अबनॉर्मल अपने शहेर में अपने जैसे और लोगों से मिलने की कोशिश कीजिए, किसी NGO के ज़रिए, किसी group के साथ. अपने आप को समझने पहचानने की प्रक्रिया में समय लगाइए और अपने आप को safe रखिए, समाज की धारणानों से और सेक्स या रिश्तों में भी. और उत्तेजना होने पर, लिंग से सफेद पानी निकलना बहुत ही common है जिससे Precum कहते हैं. इससे कोई नुकसान नही बल्कि यह तो सेक्स में नॅचुरल ल्यूब्रिकेशन का काम करता है. साथ ही यह लिंक्स भी पढ़ लीजिये : https://lovematters.in/hi/resource/withdrawal https://lovematters.in/hi/term/lgbt इसके अलावा यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तोह हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apne aap ko santusht karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti. Aaap khud ye nirney lein ki aapka ling chota hai ya bada yeh itna uchit nahi hoga. Ling ke size ki sahi jaankari yaha se hasil kar sakte hai aap: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
Hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apne aap ko santusht karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti.Aaap khud ye nirney lein ki aapka ling chota hai ya bada yeh itna uchit nahi hoga. Ling ke size ki sahi jaankari yaha se hasil kar sakte hai aap: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
madam meri age 24 hai aur meri shadi bhi ab tak nahi huyi lekin Mujhe bahot jyada sex karane ki iccha hoti hai. me roj 4 se 5 baar apani yoni me ungaliya daalti hu aur Mujhe aisa lagata hai ki koi ladaka ya adami meri yoni me usaka penis dalkar Mujhe bahot jor se kare. to me ab kya kar sakti hu plz koi solution bataye
Beta aisa hona bohot hi common hai par hum aapki ismein koi sahayata nahi kar saktay! Lekin yadi aap chahein toh hastmethun try kar sakte hain. Yeh ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yeh padh kar dekh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/women-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
लिंग के साइज़ की सही जानकारी यहाँ से हासिल करो आप : https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तोह हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>