फोरप्ले क्या है?

वो हर चीज फोरप्ले है जो सेक्स के लिए हमारा मूड बनाती है। जैसे कि सेक्स से पहले किस करना फोरप्ले है। इसके अलावा पार्टनर के साथ छेड़छाड़ और गंदी बातें करना भी फोरप्ले कहलाता है।

तो क्या ओरल सेक्स भी? दरअसल, पेनिट्रेटिव सेक्स को छोड़कर छूना, गले लगाना, गेम खेलने जैसी लगभग सभी चीजें फोरप्ले का हिस्सा हैं।

वास्तव में, 'फोरप्ले' एक भ्रामक शब्द है, क्योंकि फोरप्ले यह बतलाता है कि सेक्स ही मेन्यू में मेन डिश है और फोरप्ले इसे बनाने की सिर्फ एक शुरुआत भर है।

लेकिन यह सच नहीं है! फोरप्ले सेक्स है। आप अपने आप से ही इसका मजा ले सकते हैं, और इसके लिए सेक्स करने की जरूरत नहीं है। फोरप्ले सेक्स के जितना ही जरूरी है, और कभी-कभी तो इससे भी अधिक। महिलाओं को आमतौर पर फोरप्ले के बिना सेक्स का मजा ही नहीं आता है। यह पुरुषों के लिए भी सेक्स को बहुत मजेदार बनाता है। 

आप अपने पार्टनर के साथ जो कुछ भी सेक्सी हरकतें करते हैं वह एक तरह का फोरप्ले है। हम यहां आपको कुछ ऐसे फोरप्ले के बारे बता रहे हैं जो बेहद आम हैं।

एक दूसरे को जानना

सेक्स की सबसे अच्छी बात यह है कि आप एक दूसरे के बारे में जान सकते हैं। हर किसी की अपनी निजी पसंद है और हर कोई अलग-अलग तरीके से सेक्स का अनुभव करता है। किसी को सौम्य या कोमल तरीके से सेक्स पसंद है तो किसी को एकदम वाइल्ड और कामुक तरीके वाला पसंद आता है।

स मतलब सहमति 

अगर आपका सेक्स करने का मन हो तभी करें। यानी जब आप इसके लिए पूरी तरह तैयार हों। लेकिन क्या दूसरा व्यक्ति भी इसके लिए तैयार है? और वह समय कब आता है? यह सबके लिए अलग होता है।

कभी-कभी आप दोनों ही इसे एक-दूसरे में महसूस कर सकते हैं और आप दोनों एक ही चीज़ चाह सकते हैं, लेकिन कभी-कभी यह उस तरह से काम नहीं करता है। इससे गलतफहमी पैदा हो सकती है। इसलिए एक दूसरे के साथ क्लियर रहें कि आप क्या चाहते हैं। इसके लिए आप शब्दों का सहारा ले सकते हैं या इसके बिना भी कर सकते हैं। बिना सहमति के सेक्स कभी न करे।  

सेक्सी बातें करें

पार्टनर को छेड़ना बहुत सेक्सी होता है, और इसके लिए ज्यादा कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। रिलेशनशिप में होने का मतलब यह नहीं है कि आप अपने पार्टनर के साथ फ़्लर्ट नहीं कर सकते हैं। जब आप किस कर रहे हों और एक-दूसरे को छू रहे हों तो सेक्सी बातें करके इसे और आगे ले जाने की कोशिश करें। पार्टनर को बताएं कि आपको क्या पसंद है, आप क्या सोचते हैं और आप उसके साथ क्या करना चाहते हैं। अपनी कल्पनाओं का इस्तेमाल करें! भाषा उतनी ही अंतरंगता पैदा कर सकती है, जितना कि स्पर्श।

कपड़े उतारना

कपड़े उतारने की जल्दबाजी न करें। पार्टनर के सामने बहुत जल्दी कपड़े उतारने से आप दोनों की उत्तेजना तेजी से बढ़ सकती है - इसलिए धीरे-धीरे शुरूआत करना बेहतर होगा। अपने पार्टनर के कपड़े उतारने का मजा लें और उसे यह दिखाएं कि आप उसकी बॉडी से कितना प्यार करते हैं।

छूना और सहलाना

आप अपने पार्टनर के बॉडी को छूने या सहलाने की फीलिंग का आनंद ले सकते हैं, चाहे आपने अपने कपड़े पहने हों या नहीं। यह सब धीरे-धीरे करें और इसे मज़ेदार बनाएं।

सेंसिटिव हिस्सों को खोजें

सिर्फ आम हिस्सों को ही नहीं बल्कि अपने पार्टनर के शरीर के संवेदनशील अंगों को भी खोजें। हर कोई अलग होता है, इसलिए जब आप अपने पार्टनर के शरीर को छूते और चूमते हैं तो आपको यह जानकर मजा आएगा कि उसके शरीर पर किस जगह क्या करने पर उसे क्या फील होता है। जैसे कि कुछ लोगों के कान बहुत संवेदनशील होते हैं; कुछ लोगों को उनके गर्दन या पैर की उंगलियों को चूमने पर बहुत मजा आता है।

हर जगह किस करें

सिर्फ मुंह पर ही किस करना किसिंग नहीं है। अपने पार्टनर को उसके पूरे शरीर पर चूमने की कोशिश करें और धीरे से दांत भी लगाएं।

गेम खेलना 

बेडरूम में उत्तेजना बढ़ाने के लिए आप हर तरह के गेम खेल सकते हैं। ये गेम आप पहले ही शुरू कर सकते हैं, ताकि बाद में आप अपने पार्टनर को उसकी हरकतों के लिए चिढ़ा सकें। इसके अलावा दिन में एक दूसरे को कुछ सेक्सी टेक्स्ट मैसेज भेजने की कोशिश करें। आप अपने पार्टनर की आंखों पर पट्टी बांधें और कंट्रोल में ले - या दूसरे तरीके से कुछ करें। या किसी कार्ड गेम के बारे में सोचें जिसे आप खेल सकते हैं, और एक नियम बनाएं कि हारने वाले को अपना एक कपड़ा उतारना होगा।

गले लगाना या लिपटना 

सेक्स करना और गले लगाना एक चीज नहीं है। जब आप किसी से लिपटते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप सेक्स चाह रहे हैं। खुशी का अनुभव करने के लिए हर किसी को कभी न कभी गले मिलने की जरूरत होती है।

गले लगना गर्मजोशी और स्नेह है। सेक्स करना, कामोत्तेजना और आनंद है। रिलेशनशिप में सेक्स और गले लगने दोनों के लिए जगह होनी चाहिए।​​​​​​​