*Blunight 72*

वर्जिनिटी: क्या वर्जिनिटी (कुंवारापन) खोने से फर्क पड़ता है?

Submitted by Sarah Moses on बुध, 03/06/2013 - 11:15 पूर्वान्ह
क्या आप 19 साल से ज्यादा उम्र के थे जब अपने पहली बार सेक्स किया था? अमेरिका में किये गए एक नए शोध के अनुसार अगर आप सेक्स देरी से करते हैं तो आपके सिंगल, यानी अकेले होने की संभावना ज़्यादा होती है।

और आपको कम साथी मिलने की संभावना है। अच्छी खबर यह है की अगर आप 30 साल तक की उम्र पहुचने तक किसी रिश्ते में हैं, तो आपके अपने रिश्ते से खुश होने की संभावना ज़्यादा है।

इस शोध में 1500  अमरीकी महिलाएं और पुरुषों को लेकर विश्लेषण किया गया। इन सभी लोगों का उनके किशोरावस्था से लेकर 30 साल की उम्र तक विश्लेषण किया गया, यह जानने के लिए की जिस उम्र में उन्होंने अपनी वर्जिनिटी खोयी, क्या उससे उनके रिश्तों पर बड़ी उम्र में कोई फर्क पड़ा। किशोरों को अलग अलग ग्रुप में बांटा गया - वो जिन्होंने 15  साल की उम्र से पहले वर्जिनिटी खो दी,  वो जिन्होंने 15  - 19  साल तक की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खोयी और वो जिन्होंने 19 साल की उम्र के बाद अपनी वर्जिनिटी खोयी।

करीब 25 प्रतिशत किशोरों ने अपनी वर्जिनिटी छोटी उम्र में ही खो दी, जबकि 16 प्रतिशत लोगों ने देरी से और इन्होने पहली बार सेक्स 20 से 30 की उम्र के बीच किया।

अच्छा रिश्ता 

अचम्बे की बात यह है की कम उम्र में वर्जिनिटी खो देने का इन लोगों के रिश्ते पर कोई ख़ास असर नहीं पड़ा था। इस शोध के अनुसार जिन लोगों ने किशोरावस्था में 15 साल की उम्र से पहले अपनी वर्जिनिटी खोयी थी और जिन्होंने बाद में।

जो ग्रुप सबसे ख़ास दिखा वो था उन लोगों का जिन्होंने 20  साल की उम्र के बाद पहली बार सेक्स किया था। शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला की 20  साल की उम्र के बाद सेक्स करने का असर लोगों के रिश्तों की स्तिरथा और उत्कृष्टता पर भी होता है।

छोटी उम्र में सेक्स, बाद की परेशानी 

यह जानना अच्छा है की जिस उम्र में आप अपनी वर्जिनिटी खोते हैं, उसका क्या असर पड़ता है आपके रिश्तों पर, लेकिन उसके बाद का क्या? कुछ और शोध हैं जो इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

जो किशोर छोटी उम्र में सेक्स करते हैं, वो अधिकतर बालिग़ उम्र में जल्द ही रिश्तों में पड़ जाते हैं - अधिकतर ऐसे लोग उनके साथ रहना शुरू कर देते हैं जिनके साथ उन्होंने सिर्फ एक बार शारीरिक रिश्ता बनाया हो और जिनके साथ उनकी शादी ना हुई हो। ऐसे लोगों का बिना शादी के गर्भवती होने की संभावना भी ज़्यादा होती है, छोटी उम्र में शादी करने की संभावना ज़्यादा होती है और शादी जल्द टूटने की संभावना भी ज़्यादा होती है, ऐसा इस शोध में पाया गया।

ज़िन्दगी का अनुभव 

आखिर जिस उम्र में हम वर्जिनिटी खोते हैं इसका हमारी बड़ी उम्र के रिश्तों पर क्या फर्क पड़ सकता है? शायद यह की वर्जिनिटी खोने के साममी क्या उम्र थी - शायद वो सही समय था या नहीं -  यह सब ज़िन्दगी में हनी वाले अनुभव और परिपक्वता पर असर डालती है। ये ज़िन्दगी का अनुभव फिर आगे आने वाली ज़िन्दगी पर फर्क डालती है - ऐसा एक शोध का मानना है।

इसका मतलब यह है की मान लीजिये अगर कोई 22 साल की उम्र में पहली बार सेक्स करता है तो वो अपने आगे की ज़िन्दगी में किसी भी परेशानी को परिपक्वता के साथ सुलझाने की कोशिश करेगा/करेगी, बजाये उनके जो की शायद 13  साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी  खो दें। इन अनुभवों के चलते उन्हें अपनी आगे की ज़िन्दगी में एक अच्छे और संतुष्ट रिश्ते को निभा पाएंगे।

फोटो: *Blunight 72* via Compfight cc
 
क्या इससे फर्क पड़ता है की आप किस उम्र में अपनी वर्जिनिटी खोते हैं? यहाँ लिखिए या फेसबुक पर हो रही चर्चा में हिस्सा लीजिये।

पहली बार सेक्स पर अधिक जानकारी

वर्जिनिटी पर अन्य लेख

वर्जिनिटी पर अधिक जानकारी