© Love Matters | Rita Lino

लड़कियाँ हस्तमैथुन कैसे करती हैं

कई लड़कियां हस्तमैथुन करती हैं। आप अपनी उंगली से अपनी टिठनी या उसके आस-पास के स्थान को सहला सकती हैं। इससे आपको यौन उत्तेजना महसूस हो सकती है।

हस्तमैथुन करने के कई तरीके हैं:

  • हाथ में फुहारे (हैंड शावर) का सिरा लेकर उससे योनि के आस-पास पानी की धार छोड़ना।
  • वाइब्रेटर का प्रयोग करना।
  • अपनी योनि में डिल्डो (लिंग के आकार का खिलौना) प्रवेश  करना। (कुछ महिलाएं इसके स्थान पर उपयुक्त आकार के फलों या सब्जियों का प्रयोग करती हैं। यदि आप इसे कंडोम पहना लें तो यह अधिक साफ़ और सुरक्षित हो जाता है।

आपको कई चीज़ें आनंद दे सकती हैं। समय के साथ-साथ इनमें बदलाव आना स्वाभाविक है।

हस्तमैथुन करते समय आपको उत्तेजित करने वाली बातों के बारे में कल्पना करना अच्छा लग सकता है। आप अपने पहने हुए कपड़ों से लेकर किसी खास व्यक्ति के बारे में या किसी रोमांचक कहानी के बारे में सोच सकते हैं। आप उन बातों की कल्पना भी कर सकते हैं जिन्हें आप वास्तव में अपने जीवन में कभी करना ही न चाहती हों।