Hymen and virginity
© Love Matters | Rita Lino

झिल्ली एवं कौमार्य के बारे में आम पूछे गए सवाल

पूरी दुनिया में लोगों के हाइमन एवं कौमार्य को लेकर विभिन्न विचार एवं राय होते हैं। ये सब देश, संस्कृति एवं धर्म पर निर्भर करते हैं और इसलिए एक दूसरे से अलग होते हैं। कभी कभी यह तय कर पाना कठिन हो जाता है की कोई क्या सोचे या समझे? कहानियाँ नानी-दादी, मौसी- चाची, चचेरे भाई बहनों से होती हुई हम तक पहुँचती हैं - कुछ सत्य और कुछ असत्य।

क्या यह पता लगाया जा सकता है की लड़की कुंवारी है या नहीं?

नहीं, ज्यादातर चिकित्सक या डाक्टर भी यह नहीं बता सकते हैं। यदि लड़की की झिल्ली मोटी हो या उनके योनिद्वार (वजाइनल ओपनिंग) को ढकती हो, ऐसी स्थिति में शायद चिकित्सक लड़की के कौमार्य के बारे में बता सकते हैं।

 

Just Poocho Banner

 

क्या खेलकूद के समय या ,का उपयोग करने से झिल्ली टूट सकती है?

खेलकूद के समय या टैम्पान का उपयोग करने से झिल्ली खिंच या टूट सकती है, पर यह झिल्ली के आकार, माप एवं मोटाई पर निर्भर करता है।

क्या पहली बार सेक्स करते समय हमेशा दर्द होता है?

नहीं। यदि लड़की व महिला तनाव मुक्त हों और यौन रुप से उत्तेजित हों तो संभवतः दर्द नहीं होता है। यदि वे तनाव में हैं तो योनि (वेजाइना) सूखी हो सकती है या कस सकती है। इससे झिल्ली के फ़टने एवं सेक्स के समय दर्द होने की संभावनाएँ बढ़ सकती हैं। पहली बार में लोग अक्सर अधिक उत्याह या घबराहट महसूस करते हैं अतः ऐसा आसानी से हो सकता है पर यदि दोनों संबंध बनाने में या सेक्स आरंभ करने में अपना समय लें तो संभवतः दर्द नहीं होगा।

कौमार्य क्या है?

सभी लोग इस बात से सहमत हैं की लड़का हो या लड़की, यदि उन्होंने कभी सेक्स नहीं किया है तो वे कुंवारे कहलाते हैं। हालांकि बहुत लोगों का मानना है की लड़कियों का कौमार्य झिल्ली के मौज़ूद होने या कायम होने पर निर्भर करता है। पर झिल्ली किसी भी प्रकार का सेक्स किये बिना ही कई और तरीकों से भी खिंच या टूट सकती है। यह सत्य नहीं है की किसी लड़की की झिल्ली से यह पता लगाया जा सके की उन्होंने सेक्स किया है या नहीं।

अपना कौमार्य कैसे खोया जा सकता है?

अपना कौमार्य खोने के लिए किसी किस्म का सेक्स करना चाहिए, कौन से किस्म का, इस पर कुछ संदेह है! इस बारे में लोगों के अलग अलग मत हैं। क्या यह केवल योनि मैथुन (इंटरकोर्स), यानी योनि में लिंग प्रवेशित सेक्स से ही हो सकता है? या गुदा मैथुन (एनल इंटरकोर्स) भी इसमें सम्मिलित किया जा सकता है? और मुख मैथुन (ओरल सेक्स) के बारे में क्या विचार हैं?

इस बारे में अलग अलग लोगों के विभिन्न मत हैं और यह काफ़ी कुछ उनके धर्म एवं संस्कृति पर भी निर्भर करता है। पर सभी लोग यह मानते हैं की हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) करने से कौमार्य ख़त्म नहीं होता है। और यह अपने शरीर को जानने और यह महसूस करने का अच्छा तरीका है की स्वयं को क्या पसंद है।

सेक्स करने के तरीके - क्या इससे कौमार्य ख़त्म होता है?

हस्तमैथुन (खुद को उत्तेजित करके, संतुष्टि प्राप्त करना - नहीं

· चूमना, थपथपाना, महसूस करना, स्पर्श करना - नहीं

· मुख मैथुन (मुँह से योनि या लिंग को उत्तेजित करना) - इस पर संस्कृति एवं परम्परा के आधार पर एवं व्यक्ति से व्यक्ति की राय भिन्न है।

· गुदा मैथुन (लिंग का गुदा में प्रवेश) - इस पर संस्कृति एवं परम्परा के आधार पर एवं व्यक्ति से व्यक्ति की राय भिन्न है।

· योनि में लिंग प्रवेशित सेक्स - हाँ

क्या पहली बार सेक्स करते समय सभी लड़कियों को रक्तस्राव होता है?

नहीं। शोध यह दर्शाते हैं की अनेक लड़कियों को पहली बार सेक्स के समय रक्तस्राव नहीं होता है। हो सकता है टैम्पॉन का उपयोग करने से या घुड़सवारी जैसे खेलकूद करने से झिल्ली खिंच या टूट गई हो। हो सकता है झिल्ली बहुत लचीली या पतली हो या यह भी हो सकता है की कुछ लड़कियों में यह जन्म से ही न हो।

रक्तस्राव से कौमार्य का पता नहीं लगाया जा सकता है।

झिल्ली के खिंचने या फटने के लिए सेक्स करना भी आवश्यक नहीं है। यह टैम्पान के उपयोग से, घुड़सवारी, साइकिल चलाने या व्यायाम करने से भी फट सकती है।

यदि लड़की सेक्स करते समय जल्दी में ना हों, या अपना समय लें, तनाव मुक्त रहें और उनकी योनि गीली हो और उनके साथी आराम से लिंग का प्रवेश करें तो रक्तस्राव की बहुत कम संभावनाएँ होती हैं। दूसरी ओर, यदि लड़की की झिल्ली मोटी हो और लचीली न हो तो दूसरी या तीसरी बार सेक्स करते समय भी रक्तस्राव हो सकता है।

कुछ परिवारों में शादी की पहली रात के बाद खून के निशान युक्त चादर दिखाने का रिवाज़ होता है। यह इस बात का सबूत माना जाता है की लड़की कुंवारी हैं। उन्हें लगता है की यदी लड़की ऐसी चादर न दिखा पाए तो इसका अर्थ है की वह पहले सेक्स कर चुकी हैं। किन्तु यह सत्य नहीं है।

मैं यह कैसे निश्चित कर सकती हूँ की मुझे पहली बार रक्तस्राव हो?

कुछ लड़कियाँ विशेषकर अपनी शादी की रात को रक्तस्राव चाहती हैं। हो सकता है, की किसी परिवार में यह खून के निशान युक्त चादर दिखाने की प्रथा है। हो सकता है वे अपने पति को यह विश्वास दिलाना चाहें की वे कुंवारी हैं जबकी वास्तव में वे कुंवारी न हों। या हो सकता है वे अब भी कुंवारी हों पर इस बात से चिंतित हों की अगर उन्हें रक्तस्राव न हुआ तो उनके पति उनके कौमार्य पर शक करेंगें।

इन सभी कारणों के लिए कुछ लड़कियाँ या महिलाएं शादी की रात पर रक्तस्राव को निश्चित करने के तरीके ढूढती हैं। ऐसा करने की बहुत सी तरकीबें हैं, उंगली को काट कर चादर पर खून की कुछ बूंदें टपकाने से लेकर कृत्रिम झिल्ली बनवाने तक। कुछ लड़कियाँ अपनी झिल्ली को पुनस्र्थापित करने के लिए शल्य क्रिया भी करवाने का प्रयास करतीं हैं।

यदि कोई लड़की इनमें से किसी तरकीब का उपयोग करती हैं तो उन्हें याद रखना चाहिए की यह मिथ्य की पहली बार सेक्स करते समय रक्तस्राव होता है, को जिन्दा रखने में भागीदार हैं!

मैं अपनी झिल्ली को पुनस्र्थापित (रीस्टोर) कैसे कर सकती हूँ?

यहाँ ’पुनस्र्थापन‘ शब्द का उपयोग करना गलत होगा क्योंकि झिल्ली को पुनस्र्थापित करने के लिए ऐसा कुछ है ही नहीं, परन्तु एक कृत्रिम झिल्ली बनायी जा सकती है। झिल्ली के पुनस्र्थपन के लिए दो प्रकार की शल्य क्रिया होती है -

· योनि की परत का उपयोग करके एक झिल्ली बनाई जाती है जो योनिद्वार को ढक देती है। सेक्स के समय यह फट जाती है और रक्तस्राव होता है। नई झिल्ली बनाने के लिए बाहरी होंठ को सिल दिया जाता है। इसे इनफिब्यूलेषन कहते हैं और बहुत से देशों में ऐसा करना कानूनन अपराध है क्योंकि यह मासिक रक्तस्राव को रोकता है।

· दोनों ही प्रकार की शल्यक्रिया में योनि को कसा जाता है जिससे जब लिंग का योनि में प्रवेश हो तो रक्तस्राव हो। यह भी तब होगा, यदि सब योजना के अनुसार हो, क्योंकि शल्यक्रिया के बाद यह निष्चित ही होगा, इसकी कोई गारन्टी नहीं है।

मैं अपने कौमार्य को कैसे साबित कर सकती हूँ?

असल में यह साबित नहीं किया जा सकता। शायद ही कोई चिकित्सक या डाक्टर यह निश्चित रुप से बता पाएंगें की लड़की की योनि में लिंग का प्रवेश हुआ है या नहीं। पर कभी कभी, यदि किसी न किसी कारण से लड़की के होने वाले ससुराल वालों को उनके कौमार्य पर शक है तो लड़की को अनेक परेशानियों से बचाने के लिए चिकित्सक या डाक्टर ’कौमार्य प्रमाणपत्र‘ देने में संकोच नहीं करते हैं।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Brijesh bete, sex ki ichchha hona bohot hi common hai par hum aapki ismein koi sahayata nahi kar sakte! Lekin aap hastmethun try kar saktay hain kyunki hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Relax bete! Ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/penis-enlargement-doesnt-work Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
देखिये बेटे चाहे सेक्स शादी से पहले हो या बाद में हो, दोनों वयस्क लोगों की सहमती से हो तो ये उनका निजी निर्णय होता है. और शादी एक कानूनी- सामाजिक प्रक्रिया है, जहाँ तक सेक्स करने की बात है तो यदि कोई शादी का झूठा वादा कर के सेक्स करता हो तो वो क़ानूनी दायरे में आता है. हालाँकि लोग शादी से पहले या बाद में सेक्स करते ही हैं. इसे पढ़िए: https://lovematters.in/hi/making-love/sex-before-marriage-why-its-okay यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Ji nahi, beta. Aisa hona possible nahi hain. Aapko dar kis baat ka hai? ki unhe pata chal jaygea, yeh nahin ho sakta beta. Seal ya hymen, bahut hi asaani se toot sakta hai… tez khel, daudna, poncha karna vagerah. Bilkul relaxed raho aur apna khayal karo. https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Same answer: Aisa hona possible nahi hain. Aapko dar kis baat ka hai? ki unhe pata chal jaygea, yeh nahin ho sakta beta. Seal ya hymen, bahut hi asaani se toot sakta hai… tez khel, daudna, poncha karna vagerah. Bilkul relaxed raho aur apna khayal karo. https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Hmm! Beta aisa bilkul zaruri nahi hai ki first time sex karne mein bleeding ho hee kyunki seal ya hymen, kisi bhi cheez se toot sakta hai… tez khel, daudna, poncha karna vigerah ya kai baar janm se hee hymen nahi hota hai toh bleeding ki chinta mat kijiye. Lekin pyar ka sabse eham pehlu hai vishwas aap woh rakhiye apne mann mein, Aur apne rishte ko mazboot banaiye. Apnay mann se doubt clear kijiye aur yeh padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/female-virginity-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Pooja bete kah nahi sakte hain blood aa bhee sakta hai aur nahi bhee. lekin bete kya aapko darr is baat ka hai ki kisi ko pata chal jaygea, yeh nahin ho sakta beta. Hymen, kisi bhi cheez se toot sakta hai… tez khel, daudna, poncha karna vigerah. Bilkul relaxed rahiye. https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/female-virginity-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Ji nahi, Sadaf beta. Aisa hona possible nahi hain. Aapko dar kis baat ka hai? ki unhe pata chal jaygea, yeh nahin ho sakta beta. Seal ya hymen, bahut hi asaani se toot sakta hai… tez khel, daudna, poncha karna vagerah. Bilkul relaxed raho aur apna khayal karo. https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Yadi yeh sex unsafe tha toh yes ismein pregnancy ke chances ho sakte hain https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy https://lovematters.in/hi/resource/fertility Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Hi mam actually last month 7sep17 ko first time maine apne bf ke sath sex kiya bleeding b hui n i'm nt a virgin n mujhe pain b kaffi ho rha h so mujhe kya krna chaiye ? N mere periods b theek time pr aaye 25ki date hoyti h 22ko hi aaye is month! N mere parents meri arranged marriage krana chahyte h n mujhe future ki tension h ki unko pta na chl jaye ki i'm not a virgin so plz suggest me mam m kaffi stress m rehti hun
Aapko dar kis baat ka hai? ki unhe pata chal jaygea, yeh nahin ho sakta beta. Hymen bahut hi asaani se toot sakta hai… tez khel, daudna, poncha karna vagerah. Bilkul relaxed raho aur apna khayal karo. https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Same halt hai mare bhi mane last time 11feb 2016 me apne bf ka sath sex kiya tha lakin ek bar hote hi blood aagy jissa me drr gi or hat Na ko bola or vo har bhi gya vo bhi drr gya ya kya hua ab kisi region se uski dath hogi 1year hogy or mera person mare shadi kr rha he khi or mujhe drr hai unko ya bt pta chl gi to kya hoga kuki vo bhi mujhe both pyar krta lakin jb unka ykin tota ga to kya hoga smjh nhi aa rha mujhe both drr bhi lgg rha pr mare date time se aati hai 2 sal se plz help me mam plz
Shilu bete yeh nahi ho sakta hai. Keval mahila hee bata sakti hai ki woh pahli baar sex kar rahi hai ya nahi. Aur yeh ek mahila ka adhikar hai ki woh yeh batana bhee chahti hai ya nahi. Bilkul relaxed rahiye. https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/female-virginity-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Relax, Tanya beti! Jab tak aap apni zindagi ke baaki kaamo ko sahi samah de paa rahe hain, isme koi problem nahi hain. Hastmaithun ek safe/surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yeh padiye: https://lovematters.in/hi/resource/women-masturbating Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Neha beta, yaad rakhiye ki first time sex main bleeding hona zaroori nahi. Hymen bahut hi asaani se toot sakta hai… tez khel, daudna, poncha karna vagerah. Isliye first sex main hymen ke kaaran bleeding ho, aisa bilkul bhi zaroori nahi. Apne mann se doubt clear kijiye aur yeh padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Jee nahi aisa nahi ho sakta Roshni bete. Aur Kya aapko darr is baat ka hai ki kisi ko pata chal jaygea, yeh nahin ho sakta beta. Hymen, kisi bhi cheez se toot sakta hai… tez khel, daudna, poncha karna vigerah. Bilkul relaxed rahiye. https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/female-virginity-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Age se jyada kisi bhi insaan ka mentally, emotionally, physically - har tarah tayyar aur zimmedaar hona zaruri hai, isliye age se badh kar yadi iss par focus kiya jaye toh hi aap apne aap ko sex ke liye taiyyar maan sakte hain. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Pari bete aisa bilkul zaruri nahi hai ki first time sex karne mein bleeding ho hee kyunki seal ya hymen, kisi bhi cheez se toot sakta hai… tez khel, daudna, poncha karna vigerah ya kai baar janm se hee hymen nahi hota hai toh bleeding ki chinta mat kijiye. Bilkul relaxed rahiye aur unhe yeh padhne dijiye: https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/female-virginity-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Yaad rakhiye chahe ling ka Sirf thode se samay ke liye yoni mein pravesh hua hao, bina condom ke wo unsafe hai kyunki pregnant hone ke liey ek shuranu bhi kaafi hota hai. Ab jaldi se ek home pregnancy test lo ya Phoren kisi vishagya ya achche panjikrit doctor se milo, aur dekho kya ho sakta hai. Madad ke liye Yeh bhi padho: https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Relax, Priya beti. Yaad rakhiye ki first time sex main bleeding hona bilkul zaroori nahi hain. Hymen bina sex karein bhi bahut hi asaani se toot sakta hai… tez khel, daudna, poncha karna vagerah. Isliye sex karne par hymen ke kaaran bleeding hona zaroori nahi hain. Bilkul relaxed raho aur apna khayal karo. https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>