miscarriage
© Love Matters | Rita Lino

जब कुछ गड़बड़ हो जाता है

यदि आप गर्भवती हैं, तो संभवतः एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देंगी। किंतु कुछ गड़बड़ी भी हो सकती है।

पांच में से लगभग एक गर्भधारण का गर्भस्राव (मिसकैरेज) हो जाता है। इसके आरंभिक लक्षण क्या हैं?

जब आपका गभ्रस्राव होता है तो क्या हो सकता है? ऐसा क्यों होता है? और आपको कैसा महसूस होता है?

रक्तस्राव (खून जाना)

जब आप गर्भवती हैं तो आपकी योनि से रक्तस्राव या आपकी चड्ढी पर खून के धब्बे आपको डरा सकते हैं। आप सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार हो सकती हैं, और मान सकती हैं कि आपका गर्भस्राव हुआ है। लेकिन अक्सर यह कोई डरने वाली बात नहीं होती।

गर्भावस्था के दौरान आपकी गर्भग्रीवा (सर्विक्स) की रक्त वाहिनियां कोमल हो सकती हैं और उनसे आसानी से रक्तस्राव हो सकता है, अतः आपकी चड्ढी में या चादर पर खून के धब्बे दिख सकते हैं। आप इसे नाक से खून निकलने जैसा मान सकती हैं! यह अक्सर सेक्स करने के बाद हो सकता है, क्योंकि सेक्स के दौरान लिंग गर्भग्रीवा से टकराता है। लेकिन इससे भ्रूण को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।

हालांकि गर्भवास्था के दौरान हर तरह का रक्तस्राव बिना नुकसान वाला नहीं होता। यह गर्भस्राव की शुरुआत हो सकती है। रक्तस्राव अस्थानिक गर्भावस्था (एक्टोपिक प्रेग्नेन्सी) का भी लक्षण हो सकता है, जिसमें बच्चा गर्भाशय के बाहर बढ़ रहा होता है। अतः यदि गर्भावस्था के शुरु के दिनों में आपका रक्तस्राव होता है, तो संभवतः कोई परेशानी वाली बात नहीं है, फिर भी आपको डाक्टर के पास जाकर जांच करा लेनी चाहिए।

गर्भस्राव

तीन में से एक आरंभिक गर्भधारण, मासिक धर्म में देरी होने से पहले ही खत्म हो जाते हैं। निषेचित डिंब सामान्य मासिक धर्म की तरह ही रक्त के साथ बाहर निकल आता है। यदि ऐसा होता है, तो आपको पता भी नहीं चलेगा कि आप गर्भवती थीं। गर्भस्राव उसे कहते हैं जब गर्भपात पहले 16 सप्ताहों में हो जाता है। और सच यह है कि ऐसा पांच में से लगभग एक गर्भधारण में होता है।

दुःख

हो सकता है गर्भस्राव जीवन का एक हिस्सा हो, लेकिन इनको सह पाना इतना आसान नहीं होता। गर्भस्राव काफ़ी उदासी लाने वाला हो सकता है। गर्भावस्था में जितनी देरी से गर्भस्राव होता है उतना ही अधिक दुःख होता है। खासकर तब, जब आप गर्भवती होना चाहती थीं, तो आपके सपने टूट कर बिखर जाते हैं, और आपका भविश्य चकनाचूर हो जाता है।

जब लोग आपकी भावनाओं को नहीं समझते तब हालात और बिगड़ सकते है। लोग कुछ ऐसी बातें करने लगते हैं ‘शायद इसी में तुम्हारी भलाई थी’’ या यह कि ‘‘चिंता मत करो, तुम तो अभी जवान हो, बच्चे के लिए अभी भी पूरी उम्र बाकी है।’’ लेकिन लोग कुछ भी कहें, आपको अपने गर्भस्राव पर दुखी होना स्वाभाविक है।

कारण

आपको सुनने में बुरा लग सकता है, लेकिन गर्भस्राव का ‘कोई न कोई’ कारण जरूर होता है। अधिकांश मामलों में यह भ्रूण में किसी प्रकार की गड़बड़ी के कारण होता है। इसलिए आपको अपने को दोशी नहीं मानना चाहिए कि आपने कुछ गलत कर दिया है, जैसे कि भारी कसरत या ज़ोरदार सेक्स, जिससे गर्भस्राव हो गया। यह सच है कि कभी-कभार सेक्स करने के बाद भी गर्भस्राव शुरू हो सकता है, लेकिन असली कारण यह नहीं होता है। किसी भी हालत में गर्भस्राव होना ही था और सेक्स करने से यह शुरू हो गया।

होता क्या है?

शुरू में गर्भस्राव में रक्तस्राव होता है, और मासिक धर्म की तरह दर्द भरे मरोड़ उठते हैं। इस समय बहुत अधिक दर्द हो सकता है, क्योंकि यह एक छोटे प्रसव की तरह होता है। भ्रूण और गर्भनाल को बाहर निकालने के लिए गर्भग्रीवा (सर्विक्स) को खुलना पड़ता है, और आपको प्रसव-पीड़ा की तरह ही संकुचन (गर्भाशय का सिकुड़ना) होते है। और इसमें देरी लगती है। पेट या आपकी पीठ के नीचे की ओर गर्मपानी की बोतल रख कर सेंकने या गर्म पानी से नहाने से इस दर्द से राहत पहुंच सकती हैं।

आपको सामान्य मासिक धर्म से अधिक रक्तस्राव हो सकता है। लेकिन यदि रक्तस्राव लगातार, नल की धार की तरह हो रहा है, या बच्चे की थैली (अम्नीऑटिक सैक) के बाहर निकलने के बाद भी जारी रहता है, तो आपको चिकित्सीय सहायता लेनी चाहिए या डाक्टर के पास जाना चाहिए।

यदि गर्भस्राव के बाद भी दर्द बना रहता है, तो हो सकता है कि सब कुछ ठीक से बाहर न निकला हो। ऐसी हालत में भी आपको चिकित्सीय सहायता लेनी चाहिए। हो सकता है गर्भाशय में जो कुछ रह गया है उसे डी एंड सी (डायलेशन एंड क्योरटेज) विधि से निकाला जाए।

 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Relax bete! Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes Aur please size par mat jaeeye apna andaaz achha kijiye unke saath time bithaeeye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta pehle toh doctor se milkar yeh Nishchint kar lijiye ki yaadi sab theek hai toh kuch sawadhaniyo ka istemal kartey huay aap sex kar sakti hain,Lekin Jab aap tayyar feel karein, ready hon, koi dard ya takleegf mein naa hon… aur yaad rakhiye, ki aap kabhi bhi pregnant ho sakteeh hain. So take precautions. https://lovematters.in/hi/news/sex-after-pregnancy-how-can-i-tell-him-im-not-ready Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Main pregnet thi 3 mhine on time Maine dawai li baccha ghr gya ab pure 9 mhine ho gye time bhi aa rha h pr mere ko lgta h jaise pet main kuch h test bhi Kiya negative h time bhi aa rha h doctor ke pass gyi use bataya usne dawai di vo bhi health ki puri bat batana pr bhi phir kisi doctor ke pass gyi usne bhi dawai di mere ko Kya krna chahiye aunty
Maine pichle mhine sex kiya tha with condom fr meri gf ko ek din late mtlb 36 ve din period aaya or uska hr bar aage peeche aata h koi date clear ni h kv 28 din kv 35 din me,fr period aa jane ke bad se ek mhine koi sex ni kiya av tk or issvar 38 din ho gye but period ni aa rha kya pregnancy ke koi chances ho skte h?
Bete aapne safe sex kiya tha, with condom, toh isme pregnancy ke chances nahi lagte hai lekin aap sure hone ke liye ek home pregnancy test le lijiye. Aur bête period ke late aane ke anya karan bhee ho sakte jaise ki hormonal chaages, stress ya koi tanav. Ise padhiye: https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts https://lovematters.in/hi/pregnancy/unsure-about-being-pregnant/unsafe-sex-missed-period-am-i-pregnant Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Nitin bete sex ke daruan yadi condom nikal jaye ya break ho jaye toh ismein pregnancy ke chances ho sakte hain. Iske liye unsafe sex ke 10 din poore hote hee ek home pregnancy test lijiye. Phir kisi vishagya ya achche panjikrit doctor se mill lijiye aur dekhiye kya ho sakta hai. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakety hai jiski jaankari aaapko iski website pe mil jayegi. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts https://www.ippf.org/about-us/member-associations/india Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Manish bete Please! Jaldi se kisi visheshagya ya ache panjikrit doctor se miliye aur dekhiye kya ho sakta hai. Aap MTP ki maang kar sakti hai, kisi bhi clinic mein.Kisi bharosemand doctor ki rai leejiye aur kisi neem hakeen ya chemist ki baaton mein bilkul mat aa jaaiye – DOCTOR ONLY. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy Iske alawa aap FPAI clinic se sampark kar sakte hai jiski jaankari aapko issi website pe mil jayegi. https://www.ippf.org/about-us/member-associations/india Time mat gavaiye, jadli keejie Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete kya ye dawa aapne kisi panjikrit doctor ki salah se liya tha? Yadi nahi toh is tarah kisi bhi dawa ka istemaal swasth nahi hota hai. Please iske baare mein kisi panjikrit doctor se phoran mil lijiye. Lekin abhi toh lock down hai isliye iske baare mein aap apne shahar ke govt. hospital jaakar ek doctor se mill lijiye ya aapke parichit mein koi achchha panjikrit doctor ho toh unse consult kar lijiye. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://lovematters.in/hi/birth-control/top-10-facts-about-emergency-contraceptive-pills Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>