How the baby develops during pregnancy
© Love Matters | Rita Lino

भ्रूण किस प्रकार विकसित होता है

एक शुक्राणु एक डिंब को निषेचित करता है और लगभग 40 सप्ताह के बाद यह जन्म लेने के लिए तैयार एक पूर्ण विकसित बच्चा बन जाता है। लेकिन इस अवधि के दौरान, वास्तव में गर्भाशय में क्या होता रहता है?

निषेचन

डिंब उत्पन्न करने के समय - पांच दिनों पूर्व और एक दिन बाद तक, यदि आप किसी पुरुष से संभोग करती हैं तो गर्भवती हो सकती हैं। जब पुरुष योनि के अंदर वीर्यपात करते हैं तो शुक्राणु योनि के अंदर तैरते हुए गर्भग्रीवा (सर्विक्स) से होते हुए गर्भाशय के रास्ते, डिंबवाही नलिका तक पहुंचते हैं।

शुक्राणु को यह दूरी तय करने में लगभग 10 घंटे लगते हैं। यदि किसी डिंबवाही नलिका में कोई डिंब इंतज़ार कर रहा है तो यह छोटा सा शुक्राणु उसमें घुसने का प्रयास करता है। यदि किसी डिंब में एक शुक्राणु प्रवेश कर जाता है तो यह निशेचित हो जाता है। उसके बाद निषेचित डिंब, डिंबवाही नलिका से होते हुए गर्भाशय में पहुंच जाता है।

पहला सप्ताह

निषेचित डिंब कोशिका विभाजित होना शुरू हो जाती है- इस अवस्था में इसे युग्मनज (ज़ाइगोट) कहते हैं। कुछ दिनों विभाजन के बाद यह कोशिकाओं की एक गेंद बन जाता है जिसे मोरुला कहते हैं। इसे देख पाने के लिए आप की दृष्टी बहुत ही अच्छी होना चाहिए या सूक्ष्मदर्शी होना चाहिए।

कोशिकाओं की इस गोली के बीच में एक छिद्र बन जाता है जिसमें तरल भरा होता है, इस अवस्था में इसे ब्लास्टोसिस्ट कहते हैं। पहले कुछ देर यह गर्भाषय की दीवारों के चारो ओर तैरती रहती है। इस अवस्था में भी यह आपके मासिक धर्म के साथ गर्भाशय से बाहर निकल सकती है और आपको पता भी नहीं चलेगा कि कुछ हुआ था। लेकिन उसके बाद महत्वपूर्ण क्षण आता हैः यदि गर्भाशय ब्लास्टोसिस्ट को स्वीकार कर लेता है, और यह उसकी परत में घर बना लेता है तो आप गर्भवती हो गई हैं।

इसके बाद भी आपके गर्भधारण के शुरुआती दिनों कई प्रकार की गड़बडि़यां आ सकती हैं। आपको मासिक धर्म कुछ दिन बाद आ सकते हैं, इसके अलावा कुछ नहीं पता चलेगा जब कि वास्तव में आप मां बनने वाली ही थीं। यदि ऐसा आपके गर्भवती होने का पता चलने के बाद होता है तो इसे केवल गर्भस्राव (मिसकैरिज) कह दिया जाता है।

दूसरा सप्ताह

अब समुचित गर्भधारण हो चुका है। ब्लास्टोसिस्ट के अंदर विभिन्न कोशिका समूह विकसित होते हैं, जिनसे आगे चलकर बच्चे के विभिन्न अंग बनेंगे। आंतरिक कोशिकाएं विकसित होकर बच्चे के फेफड़े, पेट और आंतें बनती हैं, बीच की सतह मांसपेशियां और हड्डियां बनती हैं और बाहरी सतह नसें एवं त्वचा बनती है।

इस अवस्था में ब्लास्टोसिस्ट का दूसरा नया नाम पड़ता है। अब इसे भ्रूण (एम्ब्रीयो) कहते हैं। दूसरा सप्ताह का अंत आपके मासिक धर्म के लगभग 28 दिनों पर होता है- अर्थात् जब आपका मासिक धर्म आने वाला होता है। और इस अवस्था में आप गर्भवती होना चाहती हैं या नहीं, उसके अुनसार आप परेशान या चिंतित अथवा आशान्वित और रोमांचित होने लगती हैं। क्योंकि आपके मासिक धर्म आने में देरी हो गई है।

आपके मासिक धर्म आने के कुछ दिनों पहले से, गर्भधारण हार्मोन आपकी पेशाब में आने लगते हैं। अतः जैसे ही आपके मासिक धर्म आने में देरी होती है, आप गर्भधारण जांच कर सकती हैं।

 

तीसरा सप्ताह

कोशिकाओं के बंडल में शरीर के विभिन्न अंग विकसित होने के आरंभिक लक्षण नज़र आने लगते हैं- मस्तिष्क (दिमाग) और हृदय (दिल) बड़े होने लगते हैं।

चौथा से आठवां सप्ताह

दिल घड़कने लगता है और बाहें, पैर, आंखें और कान आकार लेने लगते हैं। निप्पल नज़र आने लगते हैं और गुर्दे, पेशाब बनाने लगते हैं। भ्रूण हिलना  शुरू कर देता है। आठवें सप्ताह के अंत तक,  भ्रूण  छोटे से एक अंगूर के दाने के बराबर हो जाता है- लगभग 13 मि.मी का। एक बार फिर इसके नाम बदलने का समय आ जाता हैः भ्रूण को अब गर्भ (फीटस) कहा जाता है।

नवां से बारहवां सप्ताह

भ्रूण अब विकसित होकर मानव आकार ले लेता है। इसकी बाहें और पैर ठीक से बन जाते हैं और यह अपने हाथ की मुट्ठी बांध सकता है। इतना ही नहीं, भ्रूण आवाज भी निकाल सकता है- हालांकि अभी भी यह आपके अंगूठे से बड़ा नहीं होता है।

बारहवें सप्ताह के अंत को पहली तिमाही कहते हैं, गर्भधारण का एक-तिहाई भाग। गर्भस्राव की संभावना पहले बारह सप्ताहों में ही अधिक होती है, इसलिए महिलाएं कभी-कभार इस समय अपने परिचितों को अपने गर्भवती होने के बारे में बताने के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करती हैं। कुछ देशों में जहां गर्भपात की अनुमति है, इस समय के बाद गर्भपात नहीं करा सकतीं हैं, अथवा किन्ही खास परिस्थितियों में ही यह हो सकता है।

तेरहवां से उन्नीसवां सप्ताह

भ्रूण चारों ओर हिलना-डुलना शुरू कर देता है और अपने मुख से चूसने जैसी हरकत करने लगता है। 19वें सप्ताह तक भ्रूण सोने-जागने लगता है, और वह सुन सकता है। यह लगभग 12-15 से.मी. लंबा होता है, जो आपकी हथेली के बराबर होता है।

बीसवां से चैबीसवां सप्ताह

आपके अंदर तितलियां उड़ती हैं, या बुलबुले निकलते हैं- अधिकांश महिलाएं अपने अंदर पहली बार भ्रूण की हरकत को कुछ इसी तरह बयान करती हैं। अक्सर ऐसा गर्भधारण की इसी अवधि के आस-पास होता है। हालांकि पहले बच्चे के समय आप 25 सप्ताह तक ऐसा महसूस नहीं भी कर सकती हैं- और दूसरे बच्चे के समय ऐसा 16वें सप्ताह में भी हो सकता है।

चारों ओर तैरने के साथ-साथ अब भ्रूण के भौंहे और पलकें, तथा हाथ एवं पैरों के नाखून निकलने लगते हैं। स्वाद और स्पर्श (छूने की) संवेदना विकसित होती है और आंखें भी ठीक से बन चुकी होती हैं। 24 सप्ताह के बाद जन्मा बच्चा, यदि बहुत अधिक चिकित्सीय देख-भाल की जाए तो जीवित बच सकता है।

पचीसवां से अठाइसवां सप्ताह

दिमाग तेज़ी से विकसित होता है और 28वें सप्ताह तक फेफड़े पूरी तरह विकसित हो जाते हैं, अतः यदि इस समय बच्चा जन्म लेता है तो इसके जीवित बचे रहने की संभावना काफी अधिक होती है। 28वां सप्ताह दूसरी तिमाही, गर्भधारण के बीच के एक-तिहाई भाग का अंत होता है।

उनतीसवां से चालीसवां सप्ताह

गर्भधारण के इस अंतिम चरण, तीसरी तिमाही में भ्रूण तेज़ी से बढ़ता है, और गर्भाशयसे बाहर आकर जीवन के लिए तैयार होने के लिए इसका वज़न बढ़ जाता है। यह गर्भाषय के अंदर एम्नीयोटिक तरल में ‘सांस लेने’ लगता है।

अब भ्रूण को गर्भाशय में हिलने-डुलने के लिए अधिक जगह नहीं बचती, लेकिन यह कुछ तगड़े लात मार सकता है और आप इसे बाहर से हिलता हुआ देख सकते हैं। 36वें सप्ताह के लगभग, यदि सब कुछ ठीक रहा हो, तो यह घूमकर अपना सर नीचे की ओर कर लेता है तथा जन्म के लिए तैयार हो जाता है।

 

खुशी का क्षण

अक्सर लोग कहते हैं कि गर्भावस्था नौ महीने की होती है। और अपने पिछले मासिक धर्म की पहली तारीख के आधार पर आपको प्रसव की संभावित तारीख बताई जाती है, कि आपका बच्चा कब पैदा होने वाला है। लेकिन वास्तविकता यह है कि अधिकांश प्रसव लगभग 37 से 42 सप्ताह में हो जाते हैं। इसलिए इस अवधि के भीतर हुए प्रसव को आप ‘जल्दी’ या ‘देरी से’ हुआ प्रसव नहीं कह सकते हैं।

किसी प्रकार, लगभग 40वें सप्ताह के आस-पास कभी भी वह खुशी वाला क्षण आता है। जाइगोट, मोरुला, ब्लास्टोसिस्ट और एम्ब्रीयो रहने के बाद फीटस का गर्भावस्था का अंतिम नाम परिवर्तन होता हैः अब यह बच्चा कहलाता है। इसके बाद उसका नाम रखना आप पर निर्भर होता है

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Last unsafe sex ke 10 din baad aap ek home pregnancy test kar sakte hain. Morning urine sample is much better for this. Ok? https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/resource/fertility Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Ab kya sthiti hi bete? Yadi yeh sex unsafe tha toh yes ismein pregnancy ke chances ho skate hain. Iske liye aap phoran ek home pregnancy test lijiye. Phir kisi vishagya ya achche panjikrit doctor se mill lijiye aur dekhiye kya ho sakta hai. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakety hai jiski jaankari aaapko iski website pe mil jayegi. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts https://www.ippf.org/about-us/member-associations/india Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete shuru se third month tak aur phir saatvein mahene se le kar …. Is samy avoid keejiye. Jo wife ko pasansd ho who hee keejiye , jo doctor salaah de who bhi samjh leejiye. Aur dekho bête behtar hoga ki aap condom ka isltemal karein. Ya phir discharge andar NA hone dein. Iske ilava wife ki comfort ka poora dhyaan keejiye.Aur haan! last 3 months mein definitely safety rakhiye. https://lovematters.in/hi/news/sex-during-pregnancy-top-five-facts
Bete saatvein mahene se le kar delivery tak, iss samay avoid kijiye. jo hone waali maa ko pasand ho woh hi kijiye, jo doctor salaah de woh bhi samajh lijiye. Aur dekho bête behtar hoga ki aap condom ka istemaal karein. Ya phir discharge andar NA hone dein. Iske ilava apne comfort ka poora dhyaan keejiye.Aur haan! Last months mein definitely safety rakhiye. https://lovematters.in/hi/news/sex-during-pregnancy-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Poonam bete, shuru se third month tak aur phir saatvein mahene se le kar, Iss samay avoid kijiye. Jo doctor salaah de woh bhi samajh lijiye. Aur dekho bête behtar hoga ki aap condom ka istemaal karein. Ya phir discharge andar NA hone dein. Iske ilava hone waali ma ke comfort ka poora dhyaan keejiye.Aur haan! Last months mein definitely safety rakhiye. https://lovematters.in/hi/news/sex-during-pregnancy-top-five-facts Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Actually yeh poori tarah se na, ladki ki mahavari pe depend hota hai, yadi woh bilkul nirdharit hai ya nahin jiski vajah se bohot hi risk ka kaam bhi hai. Yadi aap bina kisi protection ke ya bina surakhsha ke sex ki soch rahe hai toh shayad aap un dino ki baat kar rahe hain jin mein bachcha rukna mushkil hai. Yeh ho toh sakta hai lekin yeh poori tarha se surakshit nahin mana jaata hai. Yadi aap pregnancy ke risk se bachna chahte hai to kisi aur tarike ke mukaable condom ka istemal hi easy aur safe tarika hai https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/resource/fertility https://lovematters.in/hi/news/safe-sex-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
aunty ji hamari shadi ko 2 saal ho gaye hai Lekin meri wife pregnant nahi ho pa rahi hai... ham Dono ne doctor se apane sabhi fertility test karwaye hai aur Sabhi test ka result normal & acha aaya hai.. doctor ne wife ko teblets bhi di hai char mahine ho gaye hai treatment chal raha hai fir bhi pregnanant nahi hui hai... iska kya karan hai... plz jawab jarur de ... thanks
helo mam..meri shadi ko 16mnths ho gye h.husband pas nhi rhte 2-3mnths me aate h.jb bhi aate h tbi hm sochte h ki m prgnt ho jau.but nhi ho pati..sbi test vgera bhi norml h.aap koi tips btae jisse pragncy ho jae.mujhe bhut jrurt h baby ki.
ma'am pls bataye meri wife pregnant hai 1 month 10 days ho gye.. maine dr. ko dikhaya wo kah rhe hai ki bachche me dhadkan nahi aya hai dawa diya hai 10 din ka kya koi tension wali baat to nhi hai bachche me dhadkan kab tak banti hai mujhe kya kya sawdhaniya bartni hongi... ya kab tak bachche ki dhdkan banne ka wait karu
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>