FAQs - Pregnancy
© Love Matters | Rita Lino

गर्भधारण के बारे में आम पूछे जाने वाले सवाल

जब आप गर्भवती होती हैं तो आप सब कुछ बिलकुल सही करना चाहती हैं ताकि आप एक स्वस्थ्य बच्चे को जनम दे सकें। पेश हैं कुछ ख़ास सवालों के कुछ ख़ास जवाब।

मैंने ज़ोरदार सेक्स किया था। क्या इससे भ्रूण को कोई नुकसान पहुंचा होगा?

नहीं, गर्भावस्था के दौरान आप जैसे चाहें, सेक्स कर सकती हैं, इससे भ्रूण को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। बच्चा आपके गर्भाशय के अंदर पूरी तरह सुरक्षित होता है। कुछ महिलाएं गर्भावस्था के दौरान अधिक संवेदनशील महसूस करती हैं, और अधिक सेक्स करना चाहती हैं। यह अच्छी बात है- आप जितना अधिक खुश और सहज रहेंगी आपकी गर्भावस्था भी उतनी ही सेहतमंद होगी!

यह सच है कि सेक्स में चरम आनंद(ऑर्गैज़्म) कभी-कभार जल्दी गर्भस्राव को शुरू कर सकती है, लेकिन यह गर्भस्राव का असली कारण नहीं होती। यह केवल उसको शुरू कर देता है, जो होने ही वाला था।साथ ही सेक्स में चरम आनंद महसूस होने पर आपका पेट कड़ा हो सकता है और कठोर होकर उसमें दर्द हो सकता है। ऐसा होना कोई चिंता की बात नहीं है, इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचता।

आम तौर पर जब आप सेक्स में चरम आनन्द को पहुंचती हैं तो आपका गर्भाशय सिकुड़ता है, लेकिन आपको पता नहीं चलता है। लेकिन इस समय आप गर्भवती हैं, तो ऐसा होना स्वाभाविक है। यह तकलीफदेह हो सकता है, लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचता। इसके कारण गर्भस्राव या समय से पहले प्रसव नहीं होता।

गर्भावस्था के दिन जैसे-जैसे गुज़रते हैं, पुरुष द्वारा महिला के ऊपर रहकर सेक्स करने में तकलीफ हो सकती है। अतः संभोग करने के लिए आपको किसी और स्थिति (आसन) को चुनना होगा, जैसे कि करवट लेटकर जिसमें आपके साथी आपके पीछे लेटे होते हैं। या आप बिना संभोग किए सेक्स करने जैसा अनुभव करने के तरीके तलाष सकती हैं। अथवा बिलकुल भी नहीं। आपका जैसा मन करे, वैसा करें।

गर्भावस्था के दौरान केवल तभी आपको सेक्स नहीं करना चाहिए, जब आपकी पानी की थैली टूट गई हो या रक्तस्राव हो रहा हो, अथवा जब आपकी प्रसव विषेशज्ञ यह बताएं कि किसी खास कारण से आपके समय से पूर्व प्रसव होने का खतरा है।

मैंने मदिरापान कर लिया- मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि मैं गर्भवती हो गई हूँ। क्या इससे भ्रूण को कोई नुकसान पहुंचा होगा?

यदि आप, अपने गर्भधारण का पता चलने से पहले बहुत अधिक मात्रा में शराब पी ली है, धूम्रपान किया है, बीमार पड़ गई थीं या दवाएं या नशीले पदार्थों का सेवन किया था तो स्वाभाविक रूप से आपको चिंता होगी। सौभाग्य से पहले दो सप्ताहों के दौरान निषेचित डिंब और आपके शरीर के बीच बहुत अधिक संपर्क नहीं होता है।

आपके भ्रूण और आपके बीच रक्त का आदान-प्रदान वास्तविक रूप से तब शुरू होता है जब आपको पता चलता है कि आपके मासिक धर्म आने में देरी हो गई है। अतः यदि सब कुछ ठीकठाक है, और जब आपको पता चले कि आप गर्भवती हो गई हैं और उसके बाद सेहतमंद दिनचर्या अपनाती हैं, तो कुछ सप्ताह पहले षराब पी लेने से कोई नुकसान नहीं होता।

हाँ, इस बात की संभावना रहती है कि आपको तुरंत यह पता न चले कि आप गर्भवती हैं। हो सकता है कि आपको थोड़ा-बहुत रक्तस्राव हो रहा हो या आपकी चड्ढी पर कुछ ‘घब्बे’ लगे हों- और आपको लगे कि यह बहुत छोटा मासिक धर्म था, आपके एक-दो मासिक धर्म न हुए हों लेकिन आपने इस बात पर ध्यान न दिया हो कि आप गर्भवती हो सकती हैं।

ऐसे में, अब तक किए किसी काम से आपके भ्रूण को नुकसान पहुंच सकता है, ऐसी चिंता करने की कोई ज़रुरत नहीं है। ज़रूरी है कि अब आप सावधानी बरतें, और अपने अंदर पल रहे भ्रूण की देखभाल संबंधी सुझावों पर अमल करना  शुरू कर दें।

 

 

मैं गर्भनिरोधक गोली खाती हूं फिर भी गर्भवती हो गई। क्या इससे बच्चे को कोई नुकसान पहुंचा होगा?

यदि आप गर्भनिरोधक गोली खाती हैं, या कोई और हार्मोन वाले गर्भनिरोधक उपाय का इस्तेमाल करती हैं और फिर भी गर्भवती हो गई हैं, तो आपको चिंता हो सकती है कि गर्भनिरोधक गोली से आपके भ्रूण को कोई नुकसान हुआ होगा। अच्छी बात यह है कि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि गर्भावस्था में गोली खाने से आपके भ्रूण को कोई नुकसान होता है- इसलिए चिंता न करें।

दूसरी ओर इस बात के भी कोई पक्के सबूत नहीं हैं कि गर्भावस्था में गोली खाने से आपके भ्रूण को कोई नुकसान नहीं होता है। (ऐसा गर्भनिरोधक गोली के साथ मिलने वाले निर्देश में लिखा हो सकता है कि जब आप गर्भवती हैं तो गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन न करें।)

यदि आप समझती हैं कि संभवतः आप गर्भवती हैं, तो आपको गर्भनिरोधक गोली खाना बंद कर देना चाहिए। किंतु याद रखें आप गर्भवती नहीं भी हो सकती हैं, अतः यदि आप सेक्स करें तो दूसरे तरह के गर्भनिरोधकों का प्रयोग करना न भूलें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Sayna bete jo sthiti aap aap bata rahin hai usmein pregnancy ke chances nahi hain. Periods ke late hone ka karan stress, tension ya hormonal changes ho sakte hai lekin itna late tak period ka na hona swasth nahi hai. Kisi ek visheshgya ya registered doctor se consult karna sahi hoga. Ok Bete! Madad ke liye ise bhee padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/menstrual-cycle Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Sima bete yadi aap chahen to chemist se liya gaya ek Home pregnancy test kit se test kar sakti hain jiske liye morning urine sample best hota hai. https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete agar aap sex ki baat kar rahin hain toh apne husband se iske bare mein pyar se baat kijiye aur apni ichchha ke bare unhe bataeeye. Lekin sabse pahle yeh jaan lijiye ki shuru se third month tak aur phir saatvein mahene se le kar …. Is samay avoid karna zaruri hota hai. Saath hee iske bare mein apne doctor se zarur mill lijiye - jo doctor salaah de who bhi samjh leejiye. Aur dekhiye bête behtar hoga ki condom ka istemal karein. Ya phir discharge andar NA hone dein. Aur haan! last 3 months mein definitely safety rakhiye. https://lovematters.in/hi/news/sex-during-pregnancy-top-five-facts https://lovematters.in/hi/pregnancy/sex-after-pregnancy-how-can-i-tell-him-im-not-ready Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete agar period nahi aaya ho aur pregnancy test se bhee pata na chal pa raha ho toh kisi vishagya ya achche panjikrit doctor se mill lijiye. Madad ke liye Yeh bhi padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://lovematters.in/hi/pregnancy/unsure-about-being-pregnant/unsafe-sex-missed-period-am-i-pregnant Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Ankit bete is goli ko lene ke baad pregnancy ke chances bahut kam ya na ke barabar rah jate hai. I Pill ek emergency goli hai jo ki unsafe sex ke 72 ghanton ke andar hee lee jaati hai, lekin yeh mahila ke masik dharm par asar kar saktee hai. PLEASE in goliyon ko laparvahi se istemaal mat keejiye. Safe sex ke liye condom ka istemal kiya jaata hai naa ki emergency pills ka bete, yaha padhiye zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/birth-control/top-10-facts-about-emergency-contraceptive-pills Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mere do bar ceaserin delivery ho chuki hai .....pr Baby death KR jaty h ...phla baby pet me khtm ho gya 3 days ho gye Thai 9 month complete tha ..... Or dusri pregnancy mene 1year 4 month me dekh li ..or pura time 8 month tk koi problem nh ayi bs thoda bp high hota tha medicine b khati thi ....pr SB thik tha ... doctor NY bola baby healthy h .... opret krva lo 8 month complete Hui Thai ABI to hospital gye achank heartbeat km ho gyi baby ki turnt opret Kiya baby ko dusre hospital shift Kiya PR doctors NY jwab Dy Diya NH hai vo ab ....pls btayiye Kya problem ho skti h jis bjh sy esa hota h it I ceare krne k baad b ....Kya husband me problem hogi ya mere me ... medicine kha k 2pregnancy conceive ki thi .... follicle study b krvayi .... Ab Mai 3 baby kb conceive kru ?or Kon sa treatment krvao plzzzzz btao🙏 😭
Oh ho Deepika bete, bahut dukh hua sunkar, hum aapki pareshani samajh sakte hain. Lekin phir bhi aapko achchhe panjikrit doctor ke regular consult mein hi rahna hai, unke nirdesh ko follow karna hai, ummid hai sab thik hoga. Bete pehle toh doctor se milkar yeh Nishchint kar lijiye ki yaadi sab theek hai toh aap try kar sakti hain, Lekin Jab aap taiyyar feel karein, ready hon, koi dard ya takleef mein naa hon. Aur jaldi pregnancy ke tips yaha pdhiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/en/pregnancy/being-pregnant/if-you-have-a-miscarriage Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bhumika bete agar aapko koi doubt ho raha ho toh chemist se liya gaya ek Home pregnancy test kit se test kar leejiye aur sthiti nischit kar leejiye. Kripya aaj ke baad condom ka nirdharit upyog keejiye. https://lovematters.in/hi/pregnancy/unsure-about-being-pregnant/unsafe-sex-missed-period-am-i-pregnant https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>