© Love Matters

क्लैमिडिया

क्लैमिडिया एक ऐसी यौनसंचारित रोग है जो क्लैमिडिया ट्रैकोमेटिस नामक जीवाणु से होती है।

क्लैमिडिया, आपकी मूत्र नली (यूरेथ्रा), योनि या गर्भग्रीवा के आस-पास का क्षेत्र (सर्विक्स एरिया), गुदा या आंखों को संक्रमित कर सकती है।

 इसका इलाज आसान है। लेकिन यदि आप इसका इलाज नहीं कराते हैं, तो प्रजनन करने में असमर्थ (बांझपन) हो सकते हैं।

 क्लैमिडिया कैसे होता है?
असुरक्षित यौन, गुदा या मुख मैथुन करने से आपको क्लैमिडिया रोग हो सकता है। जन्म के समय यह मां से उनके बच्चे को भी लग सकता है।

वे कौन से लक्षण हैं जिससे पता चलता है कि आपको क्लैमिडिया हो गया है?

क्लैमिडिया को ‘मौन’ रोग (ऐसा रोग जिसके होने का पता नहीं चलता) कहा जाता है। क्योंकि 80 प्रतिशत महिलाओं और 50 प्रतिषत संक्रमित पुरुषों में इसके कोई लक्षण नज़र नहीं आते।

यदि आपको क्लैमिडिया संक्रमण के लक्षण नज़र आते भी हैं, तो अक्सर वे असुरक्षित सेक्स करने के एक से तीन हफ्तों के भीतर नज़र आते हैं।

चाहे आपके अंदर क्लैमिडिया के लक्षण नज़र आएं अथवा नहीं, यदि आप क्लैमिडिया से संक्रमित हैं तो यह आपसे दूसरे को लग सकता है।

महिलाओं में क्लैमिडिया के लक्षण
असुरक्षित यौन, गुदा या मुख मैथुन करने से आपको क्लैमिडिया रोग हो सकता है।
इसलिए लक्षण कहां दिखते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सेक्स कैसे किया है।

उदाहरण के तौर पर यदि आपने मुख मैथुन किया है तो आपके गले में संक्रमण हो सकता है, और यदि आपने गुदा मैथुन किया है तो गुदा से स्राव हो सकता है।

महिलाओं में क्लैमिडिया के निम्नलिखित लक्षण नज़र आ सकते हैंः

  • योनि से अधिक स्राव
  • योनि से पीला, चिपचिपा, मवाद जैसा स्राव
  • पेशाब करते समय दर्द
  • अधिक पेशाब आना
  • सेक्स करते समय दर्द
  • असामान्य रक्तस्राव, उदाहरण के तौर पर, आपके मासिक धर्म के बीच या सेक्स करने के बाद
  • पेट के निचले हिस्से (पेड़ूं) में दर्द
  • गुदा से पीला, चिपचिपा, मवाद जैसा स्राव

ध्यान रहे, यदि आपको क्लैमिडिया हुआ है, तो वह दिखाए गए चित्र से बिलकुल अलग भी दिख सकता है! कभी-कभार कुछ भी नज़र नहीं आता। यदि आपको कोई शंका है, तो डॉक्टर के पास या क्लीनिक जाएं।

यदि आपने असुरक्षित सेक्स किया है या इनमें से कोई लक्षण नज़र आते हैं, तो अपने डाक्टर से मिलें या एसटीडी क्लीनिक जाएं।

यदि आप अपने क्लैमिडिया संक्रमण का कोई इलाज नहीं कराती हैं तो आपको प्रजनन करने में असमर्थता (बांझपन) हो सकती है।

क्लैमिडिया, आपकी डिंबवाही नलिका तक फैल सकता है और उन्हें बंद कर सकता है। यदि आपकी डिंबवाही नलिकाएं बंद हो जाती हैं तो डिम्ब गर्भाशय तक नहीं जा सकते, इसलिए गर्भवती होना कठिन या असंभव हो सकता है।

यदि आप गर्भवती हैं और क्लैमिडिया से संक्रमित हैं, तो अस्थानिक (एक्टोपिक) गर्भधारण की अधिक संभावना होती है, जिसमें बच्चा गर्भाशय के बाहर विकसित होता है। साथ ही प्रसव के समय यह संक्रमण आपसे आपके बच्चे को भी हो सकता है।

पुरुषों में क्लैमिडिया के लक्षण
क्लैमिडिया से संक्रमित लगभग आधे पुरुषों में इसके कोई लक्षण नहीं दिखते।
और यदि लक्षण दिखते भी हैं तो वह कहां दिखेंगे, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सेक्स कैसे किया है।

क्लैमिडिया से आपके गले में, मूत्र नली (यूरेथ्रा) और गुदा में संक्रमण हो सकता है। यह आपके अंडकोषों तक भी फैल सकता है।

पुरुषों में क्लैमिडिया के निम्नलिखित लक्षण नज़र आ सकते हैं:

  • लिंग से सफेद या मटमैले या पानी जैसे स्राव
  • लिंग के द्वार के आस-पास जलन या खुजली
  • पेशाब करते समय दर्द
  • अंडकोषों में दर्द या सूजन
  • गुदा से पीले या मवाद जैसे स्राव

यदि आपने असुरक्षित सेक्स किया है या इनमें से कोई लक्षण नज़र आते हैं, तो अपने डाक्टर से मिलें या एसटीडी क्लीनिक जाएं।

ध्यान रहे, यदि आपको क्लैमिडिया हुआ है, तो वह दिखाए गए चित्र से बिलकुल अलग भी दिख सकता है! कभी-कभार कुछ भी नज़र नहीं आता। यदि आपको कोई शंका है, तो डॉक्टर के पास या क्लीनिक जाएं।

यदि आप इसका कोई इलाज नहीं कराते हैं तो प्रजनन में असमर्थ हो सकतेहै

क्लैमिडिया की जांच कैसे कराएं?

महिलाओं में क्लैमिडिया की जांच करने के लिए उनकी योनि में रूई का एक फाहा (स्वैब) डालकर योनि के अंत में गर्भग्रीवा (सर्विक्स) से एक सैम्पल लिया जाता है, जिसे क्लैमिडिया की जांच के लिए भेज दिया जाता है।

पुरुशों में क्लैमिडिया की जांच दो तरीके से की जा सकती है। आप एसटीडी की जांच करने के लिए अपनी पेषाब का सैम्पल दे सकते हैं। यदि आपके लिंग से स्राव हो रहा है तो आपके यूरेथ्रा (जहां से पेषाब बाहर निकलती है) से रूई के फाहे पर सैम्पल लेकर क्लैमिडिया की जांच के लिए भेजा जा सकता है।

आप क्लैमिडिया से कैसे छुटकारा पा सकते हैं?
ऐंटीबायोटिक दवाओं की पूरी खुराक - एजी़थ्रोमाइसिन की एक खुराक या एक हफ्ते रोज़़ाना दो बार डॉक्सीसाइक्लिन लेने से क्लैमिडिया का आसानी से इलाज किया जा सकता है।

आप क्लैमिडिया से अपने-आप को कैसे बचा सकते हैं?

1. हमेशा कंडोम का प्रयोग करें।
2. जब किसी नए साथी से संबंध बनाते हैं तो जांच कराएं।

हो सकता है आपके साथी को क्लैमिडिया हो, जिसकी उन्हें जानकारी न हो। इसलिए यदि आप कि