Shutterstock/Vyshnova

गर्भवती? सेक्स ज्यादा बेहतर अगर आपको पता नहीं हो?

बुरी खबर: गर्भवती होने पर सेक्स में रूचि कम हो जाती है - और यह आश्चर्य वाली बात नहीं है अगर हम दर्द होते हुए स्तन (ब्रेस्ट), थकावट और उबकाई के बारे में सोचे।

  आपका मूड नहीं होता है, आप उतेजित नहीं होते हैं, आपकी योनी (वजाइना) सूखी रहती है, चरम आनंद (ओर्गास्म) नहीं होते हैं, और दर्द भी होता है।

लेकिन अच्छी खबर यह है: यह सब दिमाग में होता है। वो महिलाएं जो यह नहीं जानती है की वो गर्भवती हैं, उनकी सेक्स में रूचि कम नहीं होती। है, ऐसा एक नए शोध में पाया गया।

गर्भधारण कामुकता और वासना को पूरी तरह ख़त्म कर सकता है। इसके कारण शरीर से जुड़े हो सकते है - आप थकावट महसूस करते हैं, बैचैन रहते हैं, आप उलटी करते रहते हैं, और आपके स्तनों में छूने से भी दर्द होता है। इसके कारण भावनात्मक भी हो सकते हैं - आपका मूड बदलता रहता है, आपको गर्भपात का भय रहता है और आप शायद अपने बारे में बहुत अनाकर्षक भी महसूस करते हैं।

भावनात्मक मुद्दें

जब आपको यह पता चल जाता है की आप गर्भवती हैं, आप आगे आने वाले बदलाव और जिम्मेदारियों के बारे में सोचने लगते हैं जो जल्द ही आपकी ज़िन्दगी में आएँगी। तो शारीरिक और हार्मोनल कारणों के अलावा, भावनात्मक, सामाजिक और सांस्कृतिक कारण भी आपकी ज़िन्दगी पर असर डालने लगते हैं। इन सब चीज़ों के साथ, यह आश्चर्यजनक बात नहीं है की सेक्स आपके  लिए सबसे कम ज़रूरी चीज़ हो जाती है। 
लेकिन तब क्या जब आपको पता ही नहीं हो की आप गर्भवती है? क्या तब भी आपको सेक्स को लेकर इन सभी परेशानियों का सामना करना पड़ता है?

सेक्स से संतुष्ट

इस सवाल का जवाब देने के लिए तुर्की शोधकर्ताओं ने 122 स्वस्थ्य शादी-शुदा महिलाओं के साथ एक सर्वे किया, जो की 4 से 10 हफ़्तों के बीच गर्भवती थी। इन सभी का गर्भधारण प्राकर्तिक रूप से हुआ था और कोई समस्या या शिकायत नहीं हुई थी।

शोधकर्ताओं ने इस्तांबुल के एक अस्पताल में महिलाओं से बातचीत करी। उनमें से कुछ आधी महिलाओं को यह पता था की वो गर्भवती हैं। बाकि सब को सिर्फ तभी पता चला था की वो गर्भवती हैं।

फ़िर उन महिलाओं से पूछा  गया की उनके रिश्ते में सेक्स की शुरुवात कौन करता है - वो खुद, या उनका पुरुष साथी या उनमें और उनके पुरुष साथी में से कोई भी - और उन्होंने पिछले 4 हफ़्तों में कितनी बार सेक्स किया है। जिन महिलाओं को पता था की वो गर्भवती हैं, उनसे भी पूछा  गया की क्या उन्हें लगता है की सेक्स से उनके गर्भवती होने पर और बच्चे पर कोई असर पड़ सकता है।

शोध से यह निकल कर आया की सेक्स उन महिलाओं के लिए ज्यादा अच्छा था जिन्हें पता ही नहीं था की वो गर्भवती हैं। उन्होंने बाकि महिलाओं के मुकाबले सेक्स भी ज़्यादा किया था। और यह महिलाएं ज़्यादा उतेजित भी महसूस करती थी, उनकी योनी गीली भी होती थी और वो सेक्स से ज़्यादा संतुष्ट भी थी।

गर्भपात का भय

45 प्रतिशत महिलाएं जिन्हें यह पता था की वो गर्भवती हैं, उन्होंने कहा की उन्हें डर था की कहीं सेक्स से उनके बच्चे को कोई नुक्सान न पहुचे। उनमें से 12 प्रतिशत महिलाएं सेक्स से बिलकुल दूर रहती थी क्यूंकि उन्हें लगता था की सेक्स करने से उनका गर्भपात हो सकता है और बच्चे को नुक्सान भी।

(ये शर्मनाक है, क्यूंकि सेक्स गर्भवती होने के दौरान भी कोई नुक्सान नहीं पहुचता और इस से गर्भपात भी नहीं होता। सेक्स से गर्भपात सिर्फ तभी होता है अगर ऐसा होने की पहले से भी संभावना हो।)

आशीर्वाद

तो हालाँकि शारीरिक और हार्मोनल बदलाव आपकी सेक्स जीवनी पर गर्भवती होने के साथ ही असर डालने लगे, लेकिन सामाजिक और भावनात्मक कारण सिर्फ तभी आते हैं जब महिला को पता चलता है की वो गर्भवती है, ऐसा शोध में पाया गया।

जब बात हो सेक्स और गर्भवती होने की, तो शायद ना जानना ही बेहतर है।

फोटो: जोचेन सखोएन्वेल्ड

अपने सेक्स और गर्भवती होने के अनुभव को हमारे साथ बताइए। यहाँ अपनी राय लिखिए या फेसबुक पर हो रही चर्चा में हिस्सा लीजिये।

गर्भधारण और गर्भवती होने पर और जानकारी

कमोतेजित होने पर और ओर्गास्म पर और जानकारी

सेक्स ख़त्म जब से वो गर्भवती हुई - अब क्या? पढ़िए आंटी जी का जवाब