© Love Matters | Rita Lino

मासिक धर्म (पीरिएड्स) की शुरुआत

लड़कियों में मासिक धर्म 9 से 16 वर्ष की आयु के बीच शुरु हो सकता हैं। ऐसा होने का अर्थ है की आप किशोरावस्था के अन्तिम चरण में हैं और आप जब वे शारीरिक एवं यौनिक रुप से परिपक्व हो रही हैं।

लड़कियों में मासिक धर्म 9 से 16 वर्ष की आयु के बीच शुरु हो सकता हैं। ऐसा होने का अर्थ है की आप किशोरावस्था के अन्तिम चरण में हैं और आप जब वे शारीरिक एवं यौनिक रुप से परिपक्व हो रही हैं।

शुरु में मासिक धर्म अनियमित हो सकता है। हो सकता है मासिक धर्म हर महीने (लगभग 28 दिनों में) न होकर जल्दी (हर तीसरे हफ़्ते) या देर से (हर छठे हफ़्ते) हो। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है, यह सामान्य है। मासिक धर्म सामान्य होने में 3 साल तक लग सकते हैं।

यह ध्यान रखना चाहिए की हर लड़की का मासिक चक्र अलग होता है। अपना मासिक चक्र जानने का सबसे अच्छा तरीका है की कैलेण्डर में कुछ महीनों तक अपने मासिक धर्म के पहले एवं अन्तिम दिन को लिख लिया जाए।

देर से शुरुआत

यदि किसी लड़की को 16 वर्ष की आयु तक मासिक धर्म न शुरू हो तो वे क्या करें? मासिक धर्म देर से शुरु होने के कई कारण हो सकते हैं। यह खानपान, तनाव, व्यायाम या गर्भावस्था की वजह से हो सकता है। ऐसे में किसी स्वास्थ्य कर्मी या चिकित्सक से मिलकर यह जान लेना बेहतर होगा की सब ठीक है।


पहले मासिक धर्म से जुड़ी कहानियों के लिए यहाँ क्लिक करें - एक बड़ा रहस्य