© Love Matters | Rita Lino

मासिक धर्म के समय दर्द

हो सकता है आपको मासिक धर्म के समय या उससे पहले कुछ परेशानियाँ होती हों। यदि आप को ऐसा नहीं होता है तो स्वयं को भाग्यशाली समझिए।

पेट में दर्द एवं मन खराब होना

कभी कभी मासिक धर्म के पहले लड़कियों को थकान, चिड़चिड़ापन या उदासी महसूस हो सकती है।यह बहुत सामान्य है। ज़्यादातर यह हार्मोन के स्तर में बदलाव के कारण होता है।

तो मासिक धर्म के समय क्या किया जा सकता है?

सबसे अच्छा होगा की आपको अपना ख़्याल रखें।

कुछ सुझाव:

पेट दर्द होने पर
पेट पर गर्म पानी की बोतल से सिकाई करने से ऐंठन में आराम मिल सकता है।
पैरासिटामाल या एस्प्रिन जैसी कोई गोली ले सकतीं हैं।

सिर दर्द होने पर
पैरासिटामाल या एस्प्रिन जैसी कोई गोली ले सकतीं हैं।

पेट फ़ूलने या सूजन होने पर
मासिक धर्म शुरू होने के कुछ पहले से खाने में नमक का उपयोग कम करने से आराम मिल सकता है।

थकान होने पर
विटामिन की आपूर्ति लें जिसमें कैल्सियम शामिल हो ( दूध पिएं)।
आराम करें और कम से कम 8 घंटे सोएँ।

मन खराब होने पर
नियमित रुप से दिन में 30 मिनट व्यायाम करने से जीवन के प्रति एक सुखी दृष्टिकोण बनाए रखने में मदद मिलती है।

चाकलेट जैसी चीज़ें खाने की प्रबल इच्छा होने पर
चाकलेट या दही खाएँ या दूध पिएँ।

यदि किसी को बहुत अधिक दर्द हो रहा हो और इन सुझावों से मदद न मिले या उन्हें अनियमित मासिक चक्र या अधिक रक्तस्राव जैसी परेशानियाँ हों तो वे नज़दीकी स्वास्थ्य कर्मी से संपर्क कर सकती हैं।