Hymen and virginity
© Love Matters | Rita Lino

झिल्ली एवं कौमार्य के बारे में आम पूछे गए सवाल

पूरी दुनिया में लोगों के हाइमन एवं कौमार्य को लेकर विभिन्न विचार एवं राय होते हैं। ये सब देश, संस्कृति एवं धर्म पर निर्भर करते हैं और इसलिए एक दूसरे से अलग होते हैं। कभी कभी यह तय कर पाना कठिन हो जाता है की कोई क्या सोचे या समझे? कहानियाँ नानी-दादी, मौसी- चाची, चचेरे भाई बहनों से होती हुई हम तक पहुँचती हैं - कुछ सत्य और कुछ असत्य।

क्या यह पता लगाया जा सकता है की लड़की कुंवारी है या नहीं?

नहीं, ज्यादातर चिकित्सक या डाक्टर भी यह नहीं बता सकते हैं। यदि लड़की की झिल्ली मोटी हो या उनके योनिद्वार (वजाइनल ओपनिंग) को ढकती हो, ऐसी स्थिति में शायद चिकित्सक लड़की के कौमार्य के बारे में बता सकते हैं।

 

Just Poocho Banner

 

क्या खेलकूद के समय या ,का उपयोग करने से झिल्ली टूट सकती है?

खेलकूद के समय या टैम्पान का उपयोग करने से झिल्ली खिंच या टूट सकती है, पर यह झिल्ली के आकार, माप एवं मोटाई पर निर्भर करता है।

क्या पहली बार सेक्स करते समय हमेशा दर्द होता है?

नहीं। यदि लड़की व महिला तनाव मुक्त हों और यौन रुप से उत्तेजित हों तो संभवतः दर्द नहीं होता है। यदि वे तनाव में हैं तो योनि (वेजाइना) सूखी हो सकती है या कस सकती है। इससे झिल्ली के फ़टने एवं सेक्स के समय दर्द होने की संभावनाएँ बढ़ सकती हैं। पहली बार में लोग अक्सर अधिक उत्याह या घबराहट महसूस करते हैं अतः ऐसा आसानी से हो सकता है पर यदि दोनों संबंध बनाने में या सेक्स आरंभ करने में अपना समय लें तो संभवतः दर्द नहीं होगा।

कौमार्य क्या है?

सभी लोग इस बात से सहमत हैं की लड़का हो या लड़की, यदि उन्होंने कभी सेक्स नहीं किया है तो वे कुंवारे कहलाते हैं। हालांकि बहुत लोगों का मानना है की लड़कियों का कौमार्य झिल्ली के मौज़ूद होने या कायम होने पर निर्भर करता है। पर झिल्ली किसी भी प्रकार का सेक्स किये बिना ही कई और तरीकों से भी खिंच या टूट सकती है। यह सत्य नहीं है की किसी लड़की की झिल्ली से यह पता लगाया जा सके की उन्होंने सेक्स किया है या नहीं।

अपना कौमार्य कैसे खोया जा सकता है?

अपना कौमार्य खोने के लिए किसी किस्म का सेक्स करना चाहिए, कौन से किस्म का, इस पर कुछ संदेह है! इस बारे में लोगों के अलग अलग मत हैं। क्या यह केवल योनि मैथुन (इंटरकोर्स), यानी योनि में लिंग प्रवेशित सेक्स से ही हो सकता है? या गुदा मैथुन (एनल इंटरकोर्स) भी इसमें सम्मिलित किया जा सकता है? और मुख मैथुन (ओरल सेक्स) के बारे में क्या विचार हैं?

इस बारे में अलग अलग लोगों के विभिन्न मत हैं और यह काफ़ी कुछ उनके धर्म एवं संस्कृति पर भी निर्भर करता है। पर सभी लोग यह मानते हैं की हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) करने से कौमार्य ख़त्म नहीं होता है। और यह अपने शरीर को जानने और यह महसूस करने का अच्छा तरीका है की स्वयं को क्या पसंद है।

सेक्स करने के तरीके - क्या इससे कौमार्य ख़त्म होता है?

हस्तमैथुन (खुद को उत्तेजित करके, संतुष्टि प्राप्त करना - नहीं

· चूमना, थपथपाना, महसूस करना, स्पर्श करना - नहीं

· मुख मैथुन (मुँह से योनि या लिंग को उत्तेजित करना) - इस पर संस्कृति एवं परम्परा के आधार पर एवं व्यक्ति से व्यक्ति की राय भिन्न है।

· गुदा मैथुन (लिंग का गुदा में प्रवेश) - इस पर संस्कृति एवं परम्परा के आधार पर एवं व्यक्ति से व्यक्ति की राय भिन्न है।

· योनि में लिंग प्रवेशित सेक्स - हाँ

क्या पहली बार सेक्स करते समय सभी लड़कियों को रक्तस्राव होता है?

नहीं। शोध यह दर्शाते हैं की अनेक लड़कियों को पहली बार सेक्स के समय रक्तस्राव नहीं होता है। हो सकता है टैम्पॉन का उपयोग करने से या घुड़सवारी जैसे खेलकूद करने से झिल्ली खिंच या टूट गई हो। हो सकता है झिल्ली बहुत लचीली या पतली हो या यह भी हो सकता है की कुछ लड़कियों में यह जन्म से ही न हो।

रक्तस्राव से कौमार्य का पता नहीं लगाया जा सकता है।

झिल्ली के खिंचने या फटने के लिए सेक्स करना भी आवश्यक नहीं है। यह टैम्पान के उपयोग से, घुड़सवारी, साइकिल चलाने या व्यायाम करने से भी फट सकती है।

यदि लड़की सेक्स करते समय जल्दी में ना हों, या अपना समय लें, तनाव मुक्त रहें और उनकी योनि गीली हो और उनके साथी आराम से लिंग का प्रवेश करें तो रक्तस्राव की बहुत कम संभावनाएँ होती हैं। दूसरी ओर, यदि लड़की की झिल्ली मोटी हो और लचीली न हो तो दूसरी या तीसरी बार सेक्स करते समय भी रक्तस्राव हो सकता है।

कुछ परिवारों में शादी की पहली रात के बाद खून के निशान युक्त चादर दिखाने का रिवाज़ होता है। यह इस बात का सबूत माना जाता है की लड़की कुंवारी हैं। उन्हें लगता है की यदी लड़की ऐसी चादर न दिखा पाए तो इसका अर्थ है की वह पहले सेक्स कर चुकी हैं। किन्तु यह सत्य नहीं है।

मैं यह कैसे निश्चित कर सकती हूँ की मुझे पहली बार रक्तस्राव हो?

कुछ लड़कियाँ विशेषकर अपनी शादी की रात को रक्तस्राव चाहती हैं। हो सकता है, की किसी परिवार में यह खून के निशान युक्त चादर दिखाने की प्रथा है। हो सकता है वे अपने पति को यह विश्वास दिलाना चाहें की वे कुंवारी हैं जबकी वास्तव में वे कुंवारी न हों। या हो सकता है वे अब भी कुंवारी हों पर इस बात से चिंतित हों की अगर उन्हें रक्तस्राव न हुआ तो उनके पति उनके कौमार्य पर शक करेंगें।

इन सभी कारणों के लिए कुछ लड़कियाँ या महिलाएं शादी की रात पर रक्तस्राव को निश्चित करने के तरीके ढूढती हैं। ऐसा करने की बहुत सी तरकीबें हैं, उंगली को काट कर चादर पर खून की कुछ बूंदें टपकाने से लेकर कृत्रिम झिल्ली बनवाने तक। कुछ लड़कियाँ अपनी झिल्ली को पुनस्र्थापित करने के लिए शल्य क्रिया भी करवाने का प्रयास करतीं हैं।

यदि कोई लड़की इनमें से किसी तरकीब का उपयोग करती हैं तो उन्हें याद रखना चाहिए की यह मिथ्य की पहली बार सेक्स करते समय रक्तस्राव होता है, को जिन्दा रखने में भागीदार हैं!

मैं अपनी झिल्ली को पुनस्र्थापित (रीस्टोर) कैसे कर सकती हूँ?

यहाँ ’पुनस्र्थापन‘ शब्द का उपयोग करना गलत होगा क्योंकि झिल्ली को पुनस्र्थापित करने के लिए ऐसा कुछ है ही नहीं, परन्तु एक कृत्रिम झिल्ली बनायी जा सकती है। झिल्ली के पुनस्र्थपन के लिए दो प्रकार की शल्य क्रिया होती है -

· योनि की परत का उपयोग करके एक झिल्ली बनाई जाती है जो योनिद्वार को ढक देती है। सेक्स के समय यह फट जाती है और रक्तस्राव होता है। नई झिल्ली बनाने के लिए बाहरी होंठ को सिल दिया जाता है। इसे इनफिब्यूलेषन कहते हैं और बहुत से देशों में ऐसा करना कानूनन अपराध है क्योंकि यह मासिक रक्तस्राव को रोकता है।

· दोनों ही प्रकार की शल्यक्रिया में योनि को कसा जाता है जिससे जब लिंग का योनि में प्रवेश हो तो रक्तस्राव हो। यह भी तब होगा, यदि सब योजना के अनुसार हो, क्योंकि शल्यक्रिया के बाद यह निष्चित ही होगा, इसकी कोई गारन्टी नहीं है।

मैं अपने कौमार्य को कैसे साबित कर सकती हूँ?

असल में यह साबित नहीं किया जा सकता। शायद ही कोई चिकित्सक या डाक्टर यह निश्चित रुप से बता पाएंगें की लड़की की योनि में लिंग का प्रवेश हुआ है या नहीं। पर कभी कभी, यदि किसी न किसी कारण से लड़की के होने वाले ससुराल वालों को उनके कौमार्य पर शक है तो लड़की को अनेक परेशानियों से बचाने के लिए चिकित्सक या डाक्टर ’कौमार्य प्रमाणपत्र‘ देने में संकोच नहीं करते हैं।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Ab kya sthiti hai Raju bete? Aisa kahin cut ho jane ke karan bhi ho sakta hai, is sthiti mein kisi panjikrit doctor se mill lena zaruri hota hai. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete oral sex se nuksaan hone ki sambhavana nahi ho sakti hai, lekin bina condom ke ya unsafe sex karna apne aap mein ek safe idea bilkul bhee nahi hai. Isse anchahe garbh ke saath kai youn rog hone kaa bhi khatra ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/safe-sex/sti-prevention/safe-or-unsafe https://lovematters.in/hi/birth-control/we-had-sex-without-condoms-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Luv bete pahle to ye jaan lijiye ki seal ya hymen, kisi bhi cheez se toot sakta hai… tez khel, daudna, poncha karna, sex vigerah ya kai baar janm se hee hymen nahi hota hai, toh virginity ki chinta mat kijiye. Yeh padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/female-virginity-top-five-facts Aur tension ya pressure ke karan bhee ling me tanav ki kami ki samasya ho sakti hai. Yeh samjh lijiye ki sex ke liye ya ling me tanav ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai. Jis baaray mein aur yaha padh lijiye : https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
bête samanyataya periods 28 se 34 dino ke antral per ho sakte hai. Yadi yeh in dinon ke antral par na hokar har baar aniyamit hote hai toh is bare mein aap kisi vishesgya ya panjikrit doctor se mill lijiye. Ise bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/menstrual-cycle https://lovematters.in/hi/our-bodies/my-periods-are-irregular-what-should-i-do Aur bete sex ki ichchha hona bohot hi common hai lekin hum ismein aapki koi sahayata nahi kar sakte hai. Aap hastmethun try kar saktay hain kyunki Hastmaithun ek safe /surakshit tareek ahai apni santushti karne ka. https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/women-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
बेटा खून आ भी सकता है और नहीं भी- कह नहीं सकते. सबसे पहले तो आप यह जान लीजिये की ऐसा बिलकुल भी ज़रूरी नहीं है पहली बार सेक्स करने से खून आये ही क्यूंकि सील या hymen, किसी भी चीज़ से टूट सकता है ..तेज़ खेल, दौड़ना, पोंछा करना वगैरह या कई बार जन्म से ही hymen नहीं होता है - तो please bleeding की चिन्ता मत कीजिये, बिलकुल रिलैक्स रहिये और इसे पढ़िए: https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/female-virginity-top-five-facts यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Bete yoni bahut choti hoti hai aur lacheele bhi. So Jald baazi mat keejiye, phele finger se try keejiye, koi lubrication use keejye… Lekin apki partner ko bahut hee relaxed rehana hai aur apko bhi is dauran bahut hee support karna hai. Poora ling ek hee baar andar jaaye yeh bilkul zaroori nahin, aur na hee iski rai dee jaati hai. Iske barre mein yeh padhiye. https://lovematters.in/hi/news/first-time-sex-top-five-facts Yadi sex dono pyaar ke saathiyoun ke beech ho, surakshit yaani bina koi zore zabardasti ke ho, so bahut hee achcha. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mam mai apni gf k sath dusri baar sex kr rha tha aur uski pussy m apna lund dala aur mere lund se blood aane lga to mama us S koi problem h kya? Kya mera ye seal tuta hai aur haa to is S koi problem to nhi hogi na Mam mai us din sex bhi nhi kr paaya dard hone lga bad m mai sex kr paunga ki nhi plss btaiye
Bete iska karan foreskin ho sakta hai, yadi wo theek tarah se pichhe nahi hui hogi toh yeh durd aur khoon aane ka karan ban sakti hai. Isliye is skin ko nahataye samaye halkaye se pichay kar ke saaf karna hota hai jissey ki waha saafai bani raheye. Iske alawa sex mein dryness bhi iski wajah ban sakti hai. Jis bare mein poori jaankari aapyeh link padh kar hasil kar sakte hain. For happy sex https://lovematters.in/hi/news/secret-happy-sex-right-lubricant https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/will-my-foreskin-hurt-when-i-first-have-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
बेटे निर्णय तो आपको ही लेना है लेकिन हर किसी का एक past होता है, ये उनका अधिकार था की ये बात वो आपको बतातीं या नहीं, लेकिन उन्होंने आपको बताया, है न? अब वो आपकी पत्नी हैं, जिंदगी में present और future पर focus करना चाहिए न की past पर, लेकिन बेटे एक रिश्ते में प्यार, विश्वास, एक दुसरे के लिए इज्ज़त का होना बहुत ज़रूरी है. सोचिये, समझिये की आप क्या चाहते हैं और एक सही निर्णय लीजिये- उनको किसी तरह से नीचा दिखाना, झगडा या आलोचना बिलकुल ठीक नहीं है. https://lovematters.in/hi/marriage/my-fiancee-had-a-bf-earlier-should-i-be-worried यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Sorry Harsh bête lekin iska koi tarika toh nahi hai. Kya aapko darr is baat ka hai ki kisi ko pata chal jaygea, yeh nahin ho sakta beta. Hymen, kisi bhi cheez se toot sakta hai… tez khel, daudna, poncha karna vigerah. Bilkul relaxed rahiye. https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/female-virginity-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta jo bhi aap tark laga rahe hain uska koi aadhar nahi hai, har mahila ka sharir alag alag hota hai, toh please is aur se dhyaan hataiye. Aur yeh janne ka koi bhi tarika moujjud nahi hai siwaye iske ki woh swayem apko yeh batayein. Lekin pyar ka sabse eham pehlu hai vishwas aap woh rakhiye apne mann mein, Aur apne rishte ko mazboot banaiye. apnay mann se doubt clear kijiye aur yeh padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/her-body https://lovematters.in/hi/our-bodies/female-body/vulva Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete durd hone ka ek sabse mehtvpurna karan yeh ho sakta hai ki aapki patni sex ke liye theek tarah se tayyar hi nahi hui hon. Bete yeh baat bahut achhe se samjh lijiye ki sex karnye ke liye dono hi partners ko tanav mukt hona bahut hi zaruri hai! Aur dono ka tayyar hona mentally, physically, emotionally bhi bahut zaruri hai. Saath hi yoni bahut choti hoti hai aur lacheele bhi. So Jald baazi mat keejiye, phele finger se try keejiye, koi lubrication use keejye… Lekin apki partner ko bahut hee relaxed rehana hai aur apko bhi is dauran bahut hee support karna hai. Poora ling ek hee baar andar jaaye yeh bilkul zaroori nahin, aur na hee iski rai dee jaati hai. Iske barre mein yeh padhiye. https://lovematters.in/hi/news/first-time-sex-top-five-facts Yadi sex dono pyaar ke saathiyoun ke beech ho, surakshit yaani bina koi zore zabardasti ke ho, so bahut hee achcha. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete seal ya hymen, kisi bhi cheez se toot sakta hai… tez khel, daudna, poncha karna vigerah ya kai baar janm se hee hymen nahi hota toh iski chinta mat kijiye. Bilkul relaxed rahiye. https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/female-virginity-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mahesh beta hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti. Yadi aapke friend chahein toh bahut see activities hai, jinmein wo samya bitah sakte hai. jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies…ok? Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/our-bodies/is-masturbation-unhealthy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Jee nahi Jitu bete koi dikkat nahi hogi. Hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
I want to know that intercourse with a virgin girl she takes ipil before intercourse, she takes ipill again on the second day and then got pregnant after that, she has also undergone abortions from the operation. If she was pregnant for the first time, could she easily in the coming time May be pregnant
Bete either you are confused or we are. If she is a "virgin" - then how could she have been pregnant? Taking I Pill before sex has no meaning but after, it ought to have taken effect - how did she conceive - is hard to guess. And yes of course, one can get pregnant after an abortion. https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy If you would like to join in on an elaborate discussion on any topic, feel free to join our discussion board, ‘Just Ask’ https://lovematters.in/en/forum
Muskan bete, ye toh possible nahi ho sakta hai, hymen, jhilli ek yoni ki twacha ka hissa he hai aur veh kabhi bhi toot sakti hai - Yaad rakhiye ki yeh bahut hee asani se toot saktee hai, khel kood se, baahgne daudne se, baith ke poncha karne se, cycling, horse riding ityadi. yeh padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/female-virginity-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Hmm! Jo bhee tark aap laga rahe hai bête unka koi bhee aadhar nahi hai. Na hee yeh koi baat siddh karta hai ki is rishte mein vishwas ki kami hai. Har mahila ka sharir alag alag ho sakta hai, aur mahila ki yoni ki skin bohot hi naazuk aur mulayam hoti hai jiske karan uska kala padna swabahvik hai. beta yeh skin kee banwat hai, zyadatar humare desh ki mahilon ke guptang dark hee hai, fair toh sirf foreigners ke hote hain, isliye yeh baat mann se nikaliye kyunki pyar ka sabse eham pehlu hai vishwas aap woh rakhiye apne mann mein, Aur apne rishte ko mazboot banaiye. Mahila ke shareer pe aur jaankari ke liye yahan padhe… https://lovematters.in/hi/resource/her-body https://lovematters.in/hi/our-bodies/female-body/vulva https://lovematters.in/en/our-bodies/female-body/vagina-and-more https://lovematters.in/hi/our-bodies/female-body/my-vagina-is-so-dark-is-that-a-problem Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Aaru puttar sabse pahle toh ye jaan lijiye ki is tarah ki chizen istemaal karna aapke liye safe nahi hai, isse aapko harm ho sakta hai, iske alava bahut sare sex toys ka hain, jinka aap istemaal kar saktin ise padhiye: https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/using-sex-toys-dos-and-donts Lekin jahan tak hormones change hone ki baat hai toh iske anya karan ho sakte hain, aur PCOD mein ek hi ovary se production aur ova ka releasing hota hai, iske liye kisi specialist ya registered doctor ki salah lijiye aur unke nirdesh ka palan kijiye, Ismein kabhi kabhi medicines ki nitaant aavasyakta hoti hai. Adhik jaankari ke liye is link ko padh lijiye: https://lovematters.in/hi/our-bodies/irregular-periods-could-it-be-pcod
Jee nahi aisa nahi ho sakta. Aur Kya aapko darr is baat ka hai ki kisi ko pata chal jaygea, yeh nahin ho sakat beta. Hymen, kisi bhi cheez se toot sakta hai… tez khel, daudna, poncha karna vigerah. Bilkul relaxed rahiye. https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/female-virginity-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
बेटे सबसे पहले तो ये जान लीजिये कि हस्तमैथुन एक सेफ /सुरक्षित तरीका है अपनी संतुष्टि करने का. इससे कोई नुकसान या बीमारी नहीं होती. और जहाँ तक चरित्र पर दाग लगने की बात है, तो ये हर इंसान के लिए अलग हो सकता है, अपनी अपनी सोच पर निर्भर करता है, वैसे तो शादी से पहले बहुत सारे लोग सेक्स करते ही हैं- है ना ?... बस आप अपनी सोच स्वस्थ रखिये- ठीक है बेटे!! https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/our-bodies/is-masturbation-unhealthy यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
बेटे सही या गलत का फैसला हम खुद लेते हैं अपने लिए- और कोई नहीं ले सकता है- लेकिन हस्तमैथुन एक सेफ /सुरक्षित तरीका है अपनी संतुष्टि करने का. इससे कोई नुकसान या बीमारी नहीं होती. https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>