Am i pregnant

क्या आप गर्भवती हैं?

यदि आपने किसी गर्भनिरोधक का प्रयोग किए बिना सेक्स किया है, तो ऐसी संभावना है कि आप गर्भवती हो सकती हैं। कैसे पता करें कि आप गर्भवती हैं या नहीं? और यदि आप गर्भवती हैं तो क्या कर सकती हैं?

यदि आपने पिछले 72 घंटों के दौरान असुरक्षित सेक्स किया है, तो अनचाहे गर्भधारण को रोकने के लिए आप मार्निंग आफ्टर पिल या आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली जिसे ईसीपी के नाम से भी जाना जाता है, ले सकती हैं या आइयूडीए जिसे हम कॉपर.टी के नाम से भी जानते है, किसी पंजीकृत डाक्टर द्वारा लगवा सकती हैं।

इस बात का निर्णय कैसे करें कि आप क्या करना चाहती हैं?

क्या मैं गर्भवती हो सकती हूं?

जांचसूची

  • क्या आपने किसी प्रकार के गर्भनिरोधक का प्रयोग किए बिना सेक्स किया था?
  • क्या आपने ऐसे कंडोम का प्रयोग किया जो सेक्स करते समय फट गया?
  • आप गर्भनिरोधक गोली लेती हैं, लेकिन उस दिन लेना भूल गई हैं?
  • आप गर्भनिरोधक गोली लेती हैं, और एंटीबायटिक दवाएं ली हैं?
  • आप गर्भनिरोधक गोली लेती हैं, और उसको खाने के 4 घंटे के भीतर आपको उल्टी या दस्त हो गई?

यदि आपने सेक्स किया था और इनमें से किसी भी प्रश्न का उत्तर, हाँ है, तो आपके गर्भवती होने की संभावना हैI

हो सकता है कि मैं गर्भवती हूं. अब क्या?

1 आप गर्भवती नहीं होना चाहती हैं

  • आपातकालीन गर्भनिरोधक - अगली सुबह ली जाने वाली गोली (द मार्निंग आफ्टर पिल) लें।

आप मार्निंग आफ्टर पिल या आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली जिसे ईसीपी (इमर्जन्सी कॉट्रसेप्टिव पिल) के नाम से भी जाना जाता है, लें लें।आपको इसे सेक्स करने के 72 घंटों के अंदर लेना होगा।

  • आपातकालीन गर्भनिरोधक (द मार्निंग आफ्टर आईयूडी)

दूसरी तरह की आपातकालीन गर्भनिरोधक (द मार्निंग आफ्टर आईयूडी) है। आपको इसे किसी डाक्टर से लगवाना होगा। यह, आपके द्वारा असुरक्षित सेक्स किए जाने के चार से पांच दिनों के अंदर ही संभव है।

  • गर्भपात

यदि आपके असुरक्षित सेक्स करने के बाद पांच दिन से अधिक बीत जाते हैं तो मार्निंग आफ्टर पिल या आईयूडी के लिए काफी देर हो चुकी है। आप गर्भवती हो सकती हैं। आप गर्भधारण की जांच करके इसका पता लगा सकती हैं।

कैसे पता करें कि आप गर्भवती हैं कि नहीं? पहले इंतज़ार करें और देखें कि आपका मासिक धर्म होता है कि नहीं। अपने मासिक धर्म के दिन तक इंतज़ार करें।यदि आपका मासिक धर्म पहले की तरह शुरू हो जाता है, तो आप गर्भवती नहीं हैं। यदि यह पहले की तरह शुरू नहीं होता है, तो मासिक धर्म आने वाले पहले दिन गर्भधारण जांच करें। तब तक ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे पता चल सके कि आप गर्भवती हैं अथवा नहीं। आपके शरीर में उतने हार्मोन्स नहीं होते कि विश्वसनीय गर्भधारण जांच की जा सके।

यदि आप गर्भवती हैं और बच्चा नहीं चाहती हैं तो आप गर्भपात कराने पर विचार कर सकती हैं। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि जहां आप रहती हैं, वहां यह सुविधा उपलब्ध है या नहीं। भारत में गर्भपात की सुविधा सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है।

2. आप गर्भवती होना चाहती हैं

इंतज़ार करें और देखें अगर आपका गर्भधारण हुआ है। आप केमिस्ट या दवा की दुकान से गर्भधारण जांच (प्रेग्नेन्सी टेस्ट किट) खरीद सकती हैं जिसका इस्तेमाल आप घर में स्वयं ही कर सकती हैं।

दूसरी ओर हो सकता है कि आप गर्भवती होना चाहती हैं लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। तब आप गर्भधारण की संभावना बढ़ाने के लिए क्या कर सकती हैं। और इनमें से कोई उपाय कारगर नहीं होता है तो आपका अगला कदम क्या होगा?

अंत में यदि आप गर्भवती हैं, तो आपके शरीर में कैसे बदलाव आते हैं? आपकी कोख में बच्चा कैसे बढ़ता है? संभवतः अपनी गर्भावस्था के अंत में आप एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म देंगी, किंतु इस दौरान क्या कुछ अनहोनी हो सकती है?

पता लगाना

गर्भधारण की जांच (होम टेस्ट)

आपका मासिक धर्म जिस दिन से शुरू होना चाहिए था उस दिन आप होम टेस्ट कर सकती हैं।

आप किसी केमिस्ट से या दवा की दुकान से प्रेग्नेन्सी टेस्टिंग किट खरीद सकती हैं। यह टेस्ट अपने-आप आसानी से किया जा सकता है। पेशाब करते समय आप टेस्ट स्ट्रिप को कुछ सेकेंड पेशाब की धार के नीचे पकड़े रहें। इसके लिए सबसे अच्छा समय सुबह पहली बार पेशाब करते समय होता है, क्योंकि उस समय आपके पेशाब में हार्मोन्स अधिक मात्रा में रहते हैं। टेस्ट किट में, ’टेस्ट करने की विधि, और परिणाम पहचानने का तरीका भी सरल भाषा में दिया गया है।

कुछ मिनटों बाद (आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले टेस्ट के ब्रांड के अनुसार- कुछ आधे घंटे लेते हैं), आप परिणाम देख सकती हैं।

यह सुनिष्चित करने के लिए कि आप टेस्ट ठीक तरीके से कर रही हैं, दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। आप डाक्टर या क्लीनिक से भी प्रेग्नेन्सी टेस्ट करा सकती हैं।

परिणाम

यदि टेस्ट पाजि़टिव है, तो आप गर्भवती हैं।

यदि टेस्ट निगेटिव है, तो आप संभवतः गर्भवती नहीं हैं, लेकिन यह पूरे निश्चय से नहीं कहा जा सकता। हो सकता है पहली बार आपकी पेशाब में आपको गर्भवती बताने के लिए पर्याप्त हार्मोन न हों। निश्चय करने के लिए कुछ दिनों के बाद दूसरा टेस्ट करना अच्छा रहेगा।

आपका मासिक धर्म शुरू हो गया है? यदि आपका मासिक धर्म शुरू हो गया है तो आप गर्भवती नहीं हैं। लेकिन यदि आप अभी भी चिंतित हैं- उदाहरण के तौर मासिक धर्म (रक्तस्राव) का सामान्य से कम आना - तो आप कभी भी प्रेग्नेन्सी टेस्ट कर सकती हैं।

अब आगे क्या करें

यदि आप प्रेग्नेन्सी टेस्ट करती हैं और यह पाजि़टिव आता है, तो आप गर्भवती हैं। लेकिन अब आगे क्या करें? आपकी परिस्थितियों के अनुसार इस बात का पता चलने पर कि आप गर्भवती है, आपके लिए खुशी या मुसीबत वाला हो सकता है- या दोनों का मिला-जुला रूप सकता है।

गर्भवती होने से खुश हैं? आपको बधाई! अपने निवास स्थान के अनुसार डाक्टर, या स्वास्थ्य केंद्र से मिलने के लिए समय लें।

गर्भवती होने से खुश नहीं हैं? यदि आपने गर्भवती होने की योजना नहीं बनाई थी, तो अपने निवास स्थान और अपनी इच्छा के अनुसार, आप गर्भपात करा सकती हैं।

आप बच्चे को जन्म भी दे सकती हैं। यदि आप अनचाहे गर्भवती हो गई हैं तो सावधानी से सोच-विचार कर फैसला करें।

आपको पता नहीं कि आप क्या चाहती हैं? अपने डाक्टर से मिलें। आप अपनी परिस्थिति के अनुसार विभिन्न संभावनाओं के बारे में बात कर सकतीं हैं। आप जो भी फैसला करें, सोच-विचार कर करें।

आपके फैसले के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसलिए सुनिश्चित कर लें कि आपको सही फैसला लेने के लिए सभी ज़रूरी जानकारी और सहायता मिल गई है।

अनचाहे गर्भधारण के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Tusar bete, kya aap is bare mein abhi tak kisi doctor se millein hai? Ek visheshagya ya achchhe panjikrit doctor se consult kijiye. Waise bhi pregnancy ke dauraan doctor ke sampark mein rehne ki salaah di jaati hain. Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Hello ji....mene apni patni ke sath unsafe sex kiya tha.16th april ko or 20th may Tk period nhi aya h... To mene penetrix tablet khila di thi... Pr fir bhi period nhi aya to mene 10din bad fir ek or penetrix kit khila di.... Ab 18june h abhi tk period nhi aya h... To plz tell me kya vo pregnant H??
Ye kya kiya Anmol puttar? Aise koi bhee tablet nahi dee jati hain...ye swasth nahi hain. Please aise koi bhee mat dete rahe. Ye khatarnaaq bhee ho sakta hain. Yadi yeh sex unsafe tha toh yes ismein pregnancy ke chances ho sakte hain. Iske liye phoren ek home pregnancy test lijiye. Phir kisi visheshagya ya achche panjikrit doctor se milo aur dekho kya ho sakta hai. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakte hai jiski jaankari aapko iski website pe mil jayegi. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://www.fpaindia.org/ Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Kalpesh bete, sabr karo! Pregnanacy mein bhi apna waqt lagta hain. Aap ek hafte mein sex karke yeh umeed nahi kar sakte ki garbhdhaaran ho jaayega. Jaldi pregnancy ke tips yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/news/getting-pregnant-dos-and-donts Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Kyaa aap sure hain ki pregnancy ke chance nahin hain? Yadi isse pehle koi unsafe sex hua hai toh ek pregnancy test lena uchit hoga, phoren yeh kijiye. Saath hee kisi visheshagya ya achchhe panjikrit doctor se bhi jaldi mil lijiye. Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Ab kya sthiti hai bete? Period aniyamit hee sahi agar aa gaye hain toh pregnancy ke chances toh na ke barabar hai, phir bhee aap aur jyada sure hone ke liye ek home pregnancy test lekar sthiti ko nischit kar lijiye. Aur pregnancy ke tips yaha bhee pahdiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete agar pregnancy test se pata nahi chal pa raha hai toh phauran kisi vishesagya ya achhe panjikrit doctor se mill lijiye. Aur bete pregnancy test unsafe sex ke 10 din baad kiya jata hai jiske liye morning urine sample sahi hota hai. Madad ke liye yeh bhi padh lijiye: https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://lovematters.in/hi/pregnancy/unsure-about-being-pregnant/unsafe-sex-missed-period-am-i-pregnant Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Kavya bete bina period ke unsafe sex se pregnancy ka khatra ho sakta hai lekin period ke dauran sex se pregnancy ke chances na ke barabar hote hain. Phir bhi kisi bhi risk ya sankramn se bachne ke liye condom ka istemal anivarya hota hai. https://lovematters.in/hi/resource/faqs-period https://lovematters.in/hi/news/sex-during-my-period-do-i-need-contraception Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Komal bete agar period nahi aaya hai aur pregnancy test se bhee pata nahi chal pa raha hai toh phauran kisi vishesagya ya achhe panjikrit doctor se mill lijiye. Madad ke liye Yeh bhi padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://lovematters.in/hi/pregnancy/unsure-about-being-pregnant/unsafe-sex-missed-period-am-i-pregnant Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete period mein halka durd hona samnaya hai lekin yeh durd samanya se jyada nahi hona chahiye. Agar bleeding bohot jyada ho raha ho aur dard bhi jyada ho toh aap kisi vishagya ya achche panjikrit doctor se mililye. Aur agar aap pregnancy ki baat kar rahe hai toh yadi unsafe sex ke baad bhee periods ho rahe hain toh ismein pregnancy ke chances na ke barabr hai. Phir bhi yadi aap aur safe hona chahtey hain to ek Home pregnancy test kar leejiye aur stithi nischit kar leejiye. Kripya aaj ke baad condom ka nirdharit upyog keejiye. https://lovematters.in/hi/resource/menstrual-cycle https://lovematters.in/hi/our-bodies/my-periods-are-irregular-what-should-i-do https://lovematters.in/hi/pregnancy/unsure-about-being-pregnant/unsafe-sex-missed-period-am-i-pregnant https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Rosy bete yadi unsafe sex ke baad period nahi aaya hai aur pregnancy test se bhee pata nahi chal pa raha hai toh phauran kisi vishesagya ya achhe panjikrit doctor se mill lijiye. Madad ke liye Yeh bhi padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://lovematters.in/hi/pregnancy/unsure-about-being-pregnant/unsafe-sex-missed-period-am-i-pregnant Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Maine pichle mhine sex kiya tha with condom fr meri gf ko ek din late mtlb 36 ve din period aaya or uska hr bar aage peeche aata h koi date clear ni h kv 28 din kv 35 din me,fr period aa jane ke bad se ek mhine koi sex ni kiya av tk or issvar 38 din ho gye but period ni aa rha kya pregnancy ke koi chances ho skte h?
Ab kya sthiti hai bete? Aapne safe sex kiya tha with condom toh ismein pregnancy ke chances nahi hote hai. Aur safe sex ke baad periods bhi ho rahe hain toh ismein pregnancy ke chances na ke barabr hai. Phir bhi yadi aap aur safe hona chahtey hain to ek Home pregnancy test kar leejiye aur stithi nischit kar leejiye. Aur bete samanyataya periods 28 se 34 dino ke antral per ho sakte hai. Yadi yeh in dinon ke antral par na hokar har baar aniyamit hote hai toh is bare mein aap kisi vishesgya ya pnjikrit doctor se mill lijiye. https://lovematters.in/hi/resource/menstrual-cycle https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Radha bete agar aap pregnancy se darr rahi hai toh yadi unsafe sex ke baad bhee periods ho rahe hain toh ismein pregnancy ke chances na ke barabr hai. Phir bhi yadi aap aur safe hona chahtey hain to period aane ke baad ek aur Home pregnancy test kar leejiye aur stithi nischit kar leejiye. Kripya aaj ke baad condom ka nirdharit upyog keejiye. https://lovematters.in/hi/pregnancy/unsure-about-being-pregnant/unsafe-sex-missed-period-am-i-pregnant https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Ayesha bete period ke irregular hone ke kai karan ho sakte hai jaise ki stress ya tension. Isme koi pareshaan hone ki baat nahi hai. Iske alava yadi unsafe sex hua hai toh ek home pregnancy test lena sahi hoga. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/menstrual-cycle https://lovematters.in/hi/our-bodies/my-periods-are-irregular-what-should-i-do Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Dekhiye bete yeh kah pana ki kaun kab aur kis din garbh dhaaran kar lega ya falana din mein koi garbh dhaaran kar leta hai zara mushkil hai kyunki yeh har kisi ke liye alag hai. Jaldi pregnancy ke tips bhi yaha padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>