गर्भवती होने के लिए कोशिश? कुछ सुझाव
Shutterstock/tonkid/Person in the photo is a model

गर्भवती होने के लिए कोशिश? कुछ सुझाव

आप गर्भवती होने की अपनी संभावनाएं किस प्रकार बढ़ा सकती हैं? यहां पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए इस बारे में कुछ सुझाव दिए गए हैं।

1. खूब सेक्स करें! यह स्वाभाविक लग सकता है, किंतु सेक्स किए बिना आप गर्भवती नहीं हो सकती हैं। और यदि आपको संभावना सबसे अधिक रखनी है, तो हफ्ते में दो या तीन बार सेक्स करें।

चूंकि आपके गर्भवती होने की संभावना तब सबसे अधिक होती है, जब आपका डिंब उत्सर्जित होता हैं, आप इसकी गणना कर सकती हैं कि महीने में ऐसा कब होता है, जिससे आप उस समय सेक्स करना सुनिश्चित कर सकें। आपका डिंब उत्सर्जन कब होने वाला है इसकी गणना के लिए, मासिक धर्म संबंधी अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न देखें।

2. धूम्रपान न करें: ऐसा पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए ज़रूरी है! धूम्रपान करने से पुरुषों में कम स्वस्थ शुक्राणु उत्पन्न होते हैं। और महिलाओं में यह उन हार्मोन पर असर डालता है जो डिंब को समुचित तरीके से परिपक्व करते हैं। यदि आप गर्भवती हो जाती हैं, तो धूम्रपान पूरी तरह बंद कर देना ज़रूरी है, क्योंकि यह भ्रूण के लिए काफ़ी हानिकारक होता है।

3. मदिरापान न करें: ऐसा करना भी पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए ज़रूरी है! शराब आपके शरीर के हार्मोन्स पर असर डालती है। इससे पुरुषों में टेस्टेस्टीरोन कम बनता है, इसका अर्थ है शुक्राणु की कम मात्रा। तथा मदिरा पीने से महिलाएं अधिक एस्ट्रोजेन उत्पन्न करती हैं, जिससे मासिक धर्म की समस्याएं आती हैं और उर्वरता घट जाती है।

पुरुषों में यह देखा गया है कि यदि आप दिन भर में दो से अधिक छोटे पैग पीते हैं, तो इससे आपके शुक्राणुओं पर असर पड़ सकता है। इसलिए सबसे अच्छा यही है कि मदिरापान बिलकुल ही न करें। महिलाओं पर इसका प्रभाव धूम्रपान करने जैसा ही पड़ता है - यदि आप गर्भवती हो जाती हैं, तो शराब, भ्रूण के लिए वास्तव में हानिकारक है। इसलिए यदि आप गर्भवती होने की सोच रही हैं तो आप कम से कम दिन में केवल शराब का एक छोटा पैग लें- या बेहतर होगा कि केवल सॉफ्ट ड्रिंक ही पीएं।

4. नशीले पदार्थों का सेवन न करें: सभी नशीली दवाएं या पदार्थ, चाहे वह गांजा, भांग हो या कोकीन, प्रजनन क्षमता घटाते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि आप गांजा पीते हैं, तो मदिरा की तरह ही, यह पुरुषों में यह शुक्राणु का उत्पादन घटा सकता है और महिलाओं में डिंब के उत्पादन पर असर डाल सकता है।

यदि आप गर्भवती हो जाती हैं तो, धूम्रपान और मदिरापान की ही तरह नशीले पदार्थ भी भ्रूण को नुकसान पहुंचाते हैं-खासकर कोकीन तो बहुत ही घातक है। इसलिए कुल मिलाकर साफ़ बात यह है कि यदि आप गर्भवती होना चाह रही हैं तो नशीले पदार्थों का सेवन बंद कर दीजिए।

5. अपने अंडकोषों को ठंडा रखें: निश्चित रूप से यह सुझाव केवल पुरुषों के लिए है! अंडकोष शरीर के बाहर लटकते रहते हैं जिससे कि वे अधिक गर्म न हो सकें - उन्हें शुक्राणु पैदा करने के लिए शरीर के तापमान से कुछ कम तापमान की ज़रूरत होती है। (जब आपके शरीर का तापमान अधिक होता है तो आपके अंडकोष की थैली, नीचे लटककर आपके अंडकोषों का तापमान सही रखती है और जब कम (ठंडा) होता है तो यह सिकुड़ जाती है।) इसलिए चुस्त चड्ढी या पतलून न पहने जिससे कि आपके अंडकोश अधिक गर्म हो जाएं। साथ ही गर्म पानी से स्नान न करें।

6. विविध एवं पोषक आहार लें: यह खासकर महिलाओं के लिए ज़रूरी है। गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने के लिए, आपके शरीर को सभी प्रकार के विटामिन और खनिज पदार्थों की ज़रूरत होती है। पुरुषों में भी देखा गया है कि यदि आप सेहतमंद आहार लेते हैं, तो आपके शुक्राणु अधिक स्वस्थ होते हैं।

7. अपने वज़न की जांच करें: यदि आप महिला हैं और आपका वज़न सामान्य से कम है, तो इससे आपकी प्रजनन क्षमता घट सकती है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए उर्वरता और वज़न भाग पढ़ें।

8. सहज रहें  तनाव को त्याग दें: इस बात के सबूत मौजूद हैं कि यदि आप तनावग्रस्त रहती हैं तो आपके गर्भवती होने की संभावना कम रहती है। लेकिन कहना आसान है तनाव रहित रहना कठिन, क्योंकि समय बीतने के साथ आप इस बात की चिंता करने लगती हैं कि गर्भवती हो सकेंगी कि नहीं। तथा सेक्स करना आम काम-काज की तरह लगने लगता है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आप अपने साथी के साथ अच्छा समय गुज़ारते हैं, न कि केवल बच्चे पैदा करने करने के लिए।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Dekhiye bete yeh ek bohot badi mithya hai ki sperm bahar nikalne se garbhdharn nahi hota hai kyunki pregnant hone ke liye ek shukranu bhi bohot kaafi hota hai. Ab unsafe sex ke 10 din poore hote hee chemist se liya gaya ek Home pregnancy test kit se test kar leejiye aur sthiti nischit kar leejiye. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts Aur abhi toh humne theek kar diya hai zara apne language ka bhee dhyaan rakhiye. OK! Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta pehle toh doctor se milkar yeh Nishchint kar lo ki yaadi sab theek hai toh kuch sawadhaniyo ka istemal kartey huye aap try kar sakte hain, Lekin Jab aapki wife tayyar feel karein, ready hon, koi dard ya takleef mein naa hon… https://lovematters.in/hi/news/sex-after-abortion-when Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Sonia bete kya aap iske baare mein kisi panjikrit doctor se mille hain? Hum aasha karte hai ki aap kisi visheshgya ya panjikrit doctor ke regular consult mein hai, aap chinta mat kijiye aur doctor ke nirdesh ka palan kijiye. All the best! Aur pregnancy ke tips yaha bhee pahdiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete aisa hona bahut hee common hai! Aur hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti. Yadi chahein toh bahut see activities hai, jinmein aap samya bitah sakte hai. jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies…aur khush rah sakte hain..ok? Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Dekhiye pregnancy mein 6 se 12 months ya thoda aur samay lag sakta hai yeh common hai. Jaldi pregnancy ke tips bhi yaha padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Aur bete aap kya puchhna chahti hain, zarur puchhiye, hum poori koshish karenge aapko sahi salah dene ki. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete ye swasth nahi hai, samanyataya periods 28 se 34 dino ke antral per ho sakte hai. Yadi yeh in dinon ke antral par na hokar har baar aniyamit hote hai toh is bare mein aapko kisi vishesgya ya panjikrit doctor se mill lena chahiye, lekin abhi toh lockdown hai, isliye aap apne shahar ke govt. hospital jaakar ek doctor se mill lijiye ya agar aapke parichit mein koi panjikrit doctor ho toh unse consult kijiye. Ise bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/menstrual-cycle https://lovematters.in/hi/our-bodies/my-periods-are-irregular-what-should-i-do Aur jab aap hospital jayen ya apne parichit doctor se consult karen toh pregnancy ke baare mein bhi baat kar lijiye. Pregnancy ke tips ke ye link bhi padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta kya aap iske baare mein kisi panjikrit doctor se mili hain? Kisi achchhe panjikrit doctor se mil lena sahi hoga- lekin abhi lock down ki sthiti mein kisi doctors se consult karna shayad sambhav nahi ho paye isliye tab tak ke liye niche diya hua pregnancy ki tips ke links ko padh lijiye aur jab lockdown khatm ho jaye toh kisi achchhe panjikrit doctor se mill lijiye. https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Rahul bete itna darne ki baat nahi hai, don't worry! Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete yeh kah pana ki kaun kab aur kis din garbh dhaaran kar lega ya falana din mein koi garbh dhaaran kar leta hai zara mushkil hai kyunki yeh har kisi ke liye alag hai. Jaldi pregnancy ke tips bhi yaha padh lijiye: https://www.babycentre.co.uk/ovulation-calculator https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete virya ka patla, mota ya gaadha hone se koi sambandh nahi hai, lekin agar aapko koi samasya ho rahi ho toh aap ek baar kisi achchhe panjikrit doctor se mill lijiye. Yaha padhiye; https://lovematters.in/hi/resource/ejaculation Aur pregnancy mein 6 se 12 months ya thoda aur samay lag sakta hai yeh common hai. Jaldi pregnancy ke tips bhi yaha padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
मै अपनी पत्नी के साथ सम्बन्ध बनाता हूँ तो मुझे निकलने मे कम से कम दस मिनट लगते हैं और मैं अपनी पत्नी को सन्तुष्ट भी अच्छे से कर पाता हूँ लेकिन कभी कभी आधा घंटे से भी ज्यादा हो जाता है पर मेरा निकलता नही है और मै बहुत थक जाता हूँ ऐसा क्यों होता है
विनय बेटे यदि आपको कोई दर्द या दिक्कत हो रही है, कि चाहते हुए भी नहीं हो रहा हो तो शायद आपको किसी doctor से मिल लेना चाहिए, नहीं तो its ok. इसे पढ़िए: https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/delayed-ejaculation-top-five-facts यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
मेरी पत्नी कन्डोम के साथ सेक्स करने से मना करती है बोलती है कि मजा नहीं आता मैं हर तरह का कन्डोम यूज कर चुका हूँ पर उसे मजा नही आता अब वह गभवती है फिर भी कन्डोम के लिए मना करती है उसे कैसे समझाऊँ?
बेटे गर्भनिरोधन के कई उपाय हैं जिन्हें आपकी पत्नी अपनी सुविधा के मुताबिक ले सकती हैं वह आप यहाँ पढ़ लीजिये: https://lovematters.in/hi/resource/birth-control लेकिन अभी के लिए शुरू से third month तक और फिर सातवें महीने से ले कर …. इस समय avoid कीजिए. जो वाइफ को पसंद हो वही कीजिए , जो डॉक्टर सलाह दे वो भी समझ लीजिए. और देखो बेहतर होगा की आप कंडोम का इस्तेमाल करें. या फिर डिसचार्ज अंदर ना होने दें. इसके इलावा वाइफ की कंफर्ट का पूरा ध्यान कीजिए और हाँ ! last 3 months में definitely safety रखिये. https://lovematters.in/hi/news/sex-during-pregnancy-top-five-facts यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>