how to talk Your you Partner
© Love Matters | Rita Lino

अपने साथी से कैसे बात करें

हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैंI जब आप किसी के साथ बहुत सारा समय गुज़ारते हैं तो कई बातों को लेकर आपमें अनबन हो सकती हैI यह लड़ाई-झगड़े किसी भी रिश्ते का एक अभिन्न अंग हैI

लेकिन बहस करते हुए भी सभ्य रहेI बदतमीज़ी से बात करना और हिंसा करना अमान्य हैI

बुरा भला कहना? अपने साथी को बुरा महसूस करवाना? उन्हें यह कहना कि वो किसी काबिल नहीं है? झपटना, धक्का देना, मारना? ऐसा लग रहा है कि आप एक हिंसात्मक रिश्ते में हैंI 

 

अगर आप दोनों एक दुसरे की बातों को भली-भांति समझते हैं तो बेकार के कलेश से मुक्ति मिल जायेगी क्यूंकि आप ज़्यादातर समस्याओं को आपसी बोलचाल से ही सुलझा लेंगेI

किसी बहस या लड़ाई के दौरान अपने साथी के हाव-भाव पढ़ने की कोशिश करें:

- अगर वो आपकी तरफ नहीं देख रहे हैं तो शायद वो आपकी बात ढंग से नहीं समझ रहे हैंI

- अगर वो ऊंची आवाज़ में बात कर रहे हैं तो वो बहुत भावनात्मक हो रहे हैंI उन्हें शायद यह लग रहा है कि आप उनकी बात को ढंग से नहीं समझ रहे हैं, बेहतर यही होगा कि इस मुद्दे को आगे के लिए टाल दिया जायेI

- अगर उनकी बाहें बंधी हैं तो उन्होंने रक्षात्मक रुख अपनाया हुआ हैI आप उनके पास जाइये और उन्हें यह विश्वास दिलाएं कि आप दोनों साथ मिलकर इस परेशानी का हल ढूंढेंगेI

- कोई भी सर्वगुण संपन्न संचारक नहीं हो सकताI लेकिन इन सुझावों पर अमल करके हम बेहतर तो बन ही सकते हैंI यह फैसला आपको करना है कि कौनसा सुझाव आपके और आपके साथी के लिये या किस परिस्थिति के लिए उपयुक्त रहेगाI

कुछ उदाहरण:

जब आपका साथी कुछ ऐसा कहता या करता है जो आपको पसंद नहीं है

हो सकता है कि आपके साथी को यह पता ही ना हो कि उन्हने कुछ ऐसा कहा या किया है जो आपको पसंद नहीं है तो बिना जाने आरोप लगाना, चिल्लाना और बड़बड़ाना सही नहीं होगाI खासकर तब जब वहां और लोग भी मौजूद हो! इससे ना सिर्फ़ आपके साथी को बेइज़्ज़ती महसूस होगी, बल्कि उन्हें गुस्सा भी आएगाI

कुछ गलत है अगर आप एकदम से यह सब चिल्लाना शुरू करते हैं:

'हरामज़ादे! मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि तुम ऐसा कुछ कर सकते हो'

 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई इस तरह का बर्ताव करने की'

 

Partner Fight
© Love Matters | Rita Lino

 

इसके बजाय, घटना के कुछ देर के बाद आप अपने साथी को अकेले में कुछ ऐसा कह सकते हैं:

'मुझे नहीं पता कि तुम्हे इस बात का एहसास है या नहीं कि आज जो हुआ (जो उन्होंने कहा या किया) वो मुझे सही नहीं लगाI

'मैं सिर्फ़ यह कहना चाहता/चाहती हूँ कि मुझे यह सब कतई पसंद नहीं है क्यूंकि....'

वो जानना चाहेंगे कि समस्या क्या है तो उस समय ज़रूरी है कि आप जितना हो सके उतना उन्हें बताएं कि आप को कैसा महसूस हो रहा है'

 'मुझे बहत बुरा लगा जब तुमने अपने दोस्तों के सामने मेरा अनादर किया'

 'तुमने पूरे हफ़्ते मुझे कॉल नहीं किया, इससे मैं बहुत दुखी हूँ क्यूंकि मैं तुम्हे बहुत मिस करती हूँ'

साथ में समाधान ढूंढेंI उन्हें अच्छा बर्ताव करने की सीख देने के बजाय यह कोशिश करें कि भविष्य में इस तरह की परिस्थितियों से कैसे बचा जाएंI जैसे कि उन्हें बता दें कि शब्दों या नामों से आपको चिढ होती है और आप कितना समय उनके साथ व्यतीत करना चाहते हैंI

 

अपने साथी से कैसे बात करें अगर आपको जलन हो रही हो तो

शक या ईर्ष्या से उबरना आसान नहीं होता हैI यह तब और भी मुश्किल हो जाता है जब आपके साथी ने पूर्व में भी आपको धोखा दिया हो या किसी और के लिए आपको छोड़ दिया होI

अगर आप चाहते हैं कि इस वजह से आपके रिश्ते में कोई कठिनाईयां ना हो, इसके बारे में खुल कर बात करना ज़रूरी हैI आप उन्हें बता सकते हैं कि जब वो विपरीत सेक्स के किसी व्यक्ति से बात करते हैं तो आपको क्या महसूस होता है - यह भी ध्यान रखें कि आप दोनों के दोस्त लड़का या लड़की दोनों ही हो सकते हैं और इससे आप दोनों में से किसी को कोई भी दिक्कत नहीं होनी चाहिएI

अगर आपने अपने साथी को दूसरे व्यक्ति के साथ बहुत करीब से बात करते हुए देखा है तो भी एकदम से उनके ऊपर आपको धोखा देने का इलज़ाम न लगाएंI ऐसी बातें कहने से बचें:

'मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि तुम इस लड़की के लिए मुझे धोखा दे रहे हो!' 

"तुम उस लड़के से इतनी बातें कर रही थी कि मुझे विश्वास है कि तुम उसके साथ सेक्स करना चाहती हो!'

आप दोनों का इस बात पर सहमति कर लेना अच्छा है कि क्या बातें सामने वाले को तकलीफ देती हैं - जैसे कि दोस्तों को छूना और उनके हाथ पकड़नाI अगर आपको सच में लगता है कि आपका साथी आपके साथ फ़्लर्ट कर रहा है तो उन्हें पूरी बात अच्छे से समझाएं और बताएं कि उससे आपको कैसा लगाI

 ' उस लड़की से बात करते वक़्त तुमने मुझे पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर दिया था, जिससे मैं बहुत आहत हुई'।

लेकिन अगर आपके साथी को लगता है कि ऐसा कुछ भी नहीं है तो उनकी बात मानने के लिए भी पूरी तरह तैयार रहेंI एक बार शांत होने के बाद आप उन्हें यह प्रस्ताव दें कि इस बात का मिल कर कोई समाधान ढूंढना चाहिएI जैसे कि अगर आप दोनों में से कोई किसी ऐसे व्यक्ति से बात कर रहा हो जिसे आप नहीं जानते तो उस व्यक्ति से आपको भी मिलवाएं जिससे वो जान जाएँ कि आप उनके बॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड हैं और आप दोनों साथ हैंI अपने साथी के साथ मिलकर फैसला करें कि आप लोगों के लिए क्या सही हैI

Partner Talking

जब उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे आप परेशान हैं

कभी-कभी अनजाने में हम अपने साथी को दुखी कर देते हैं तो अच्छा यही है कि आप उन्हें बता दें कि उन्हें बुरा लगा हैI ऐसा नहीं है कि आप उन्हें प्यार नहीं करते बस आप यही प्रयास कर रहे हैं कि इस रिश्ते में कोई भी ऐसा बर्ताव ना करें जिससे दूसरे व्यक्ति को बुरा लगेI उन्होंने जो भी कहा या किया हो वो उन्हें बताएं और पूछें कि उन्होंने ऐसा क्यों कियाI उदाहरण के तौर पर:

'तुम इस तरह मुझ पर क्यों चिल्लाये?'

 'तुमने मुझे क्यों धक्का दिया?

एक बार आपकी बात सुनने के बाद आपका साथी आपसे सहमत या असहमत हो सकता है

इस बात पर बहस न करें कि उन्होंने जो कहा या किया वो जानबूझ कर किया था या नहीं, क्यूंकि इससे लड़ाई और बढ़ेगीI इसके बजाय उन्हें यह बताना बेहतर होगा कि कैसे जो हुआ उसकी वजह से आपको गुस्सा आया और बुरा लगा और आप चाहेंगे कि ऐसा दोबारा ना होI

 'मुझे बहुत बुरा लगता है जब तुम मुझ पर चिल्लाते हो क्यूंकि उस वजह से पूरे दिन मेरा मूड ऑफ रहता है'

'मुझे धक्का मत दिया करो क्यूंकि यह अपमानजनक है और इससे मुझे चोट पहुँचती है'

समस्या समझाने के बाद उसका समाधान साथ में ढूंढने की कोशिश करेंI चर्चा इस पर केंद्रित करें कि क्या होना चाहिए, बजाय इसके कि आपको क्या पसंद नहीं हैI अगर आप में से किसी एक को भी गुस्सा आएं तो अच्छा यही होगा कि इस बारे में बाद में बात की जायेI

शारीरिक हिंसा को बिलकुल सहन ना करें और अगर यह हुआ है तो शायद सिर्फ़ बात्तचीत इस मुद्दे का हल ना होI

यह बात याद रखें कि नियम तब भी समान ही रहेंगे जब गलती आपसे हुई होI अपनी गलती मानना कठिन होता हैI अपना आपा खोकर, बिना जाने गलतियां करना किसी के भी साथ हो सकता है लेकिन महत्त्वपूर्ण बात यह है कि आप उसके बाद क्या करते हैंI इस बात पर गौर करें कि आपकी करनी से आपके साथी को कितना बुरा लगा होगाI जब वो बता रहे हो कि उन्हें कैसा लगा तो उनकी बात ध्यान से सुनें और उन्हें समझने की कोशिश करेंI फ़िर इस बात पर चर्चा करें कि कैसे आप दोनों भविष्य में चीज़ें ठीक कर सकते हैंI

 

ज़िन्दगी के महत्त्वपूर्ण फैसलों के बारे में कैसे बात करें

शादी के बारे में या बच्चों के जन्म देने के बारे में बात करना थोड़ा जटिल हो सकता हैI बात करने के लिए सही समय का चुनाव अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैI बात करते वक़्त आप जितना कम भावुक होंगे उतना बेहतर होगा क्यूंकि अगर आप परेशान होंगे तो अपनी बात समझाने में आपको मुश्किल आएगीI

बात तब शुरू करें जब आपको लगे कि आप दोनों उस समय एकाग्रचित हैं - जैसे तब जब आप दोनों ने एक दूसरे के साथ बहुत बढ़िया समय गुज़ारा हैI सकारात्मक तरीके से बात की शुरुआत करेंI जैसे कि:

'मैं तुम्हे यह बताना चाहूंगा/चाहूंगी कि मुझे बहुत अच्छा लगता है कि तुम मेरी बात कितने ध्यान से सुनते हो'

'सबसे अच्छी बात यह है कि मैं तुम्हारे साथ खुल कर रह सकता हूँ और हम साथ में कितने खुश रहते हैं'

 

upset
© Love Matters | Rita Lino

 

जब आप आश्वस्त हो जाएँ कि आपका साथी रिलैक्स मूड में हैं तो धीरे-धीरे बात को मुद्दे तक लाएंI यह ध्यान रखें कि आप उनसे उनकी राय ले रहे हैं, उन्हें कतई यह नहीं लगना चाहिए कि आप फैसला ले चुके हैं और उन पर अपनी राय थोप रहे हैंI उदाहरण के तौर पर:

'तुम कितनी अच्छी हो और हम दोनों साथ में कितने खुश हैंI क्या तुमने कभी हमारी शादी के बारे में सोचा है?'

'मैं तुम्हारे साथ बेहद खुश हूँI मैं सोच रहा था कि शायद अब हमें परिवार को बढ़ाने के बारे में सोचना चाहिएI तुम इस बारे में क्या सोचते हो?'

हो सकता है कि उन्होंने इस बारे में सोचा ही ना हो और वो इस चर्चा के लिए शायद तैयार ही ना होI तो अगर वो आपकी बात सुनते ही खारिज करदें तो ज़रा भी विचलित ना होयेंI कोशिश करें कि आपको गुस्सा ना आयेI अगर आप सच में अपने साथी की परवाह करते हैं तो उन्हें इस पर सोचने के लिए थोड़ा समय देंI उन्हें बता दें कि आप इस बारे में बात करना चाहते थे और आशा करते हैं कि वो इस बात पर गौर करेंगे और जब भी चाहे इस बारे में दोबारा बात करेंगेI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
मुस्ताक बेटे अब क्या स्थिति है? इस बात को तो आप ही सुधार सकते है- बातचीत कर के - चर्चा कर के. यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Arre Aryan bete toh sabse pahle Zara soch khulli kijiye!! Apna look theek thaak kijiye, saaf suthre to dikhiye... koi badbudaar nahin!! Aur alag alag baaton mein dilchaspi rakhiye aur dikhaiye!! Phir dekhiye kya baat bantee hai. https://lovematters.in/hi/news/how-do-i-get-girlfriend Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mera bf mujhe sy bate krte krte so jata h mujh es pr kfi gussa ata h or phly jese mujhe bina mnye sota nhi tha ajkl vo pura change ho gaya h mai gusse mai so jao bolti hu to vo ok bolkr so jata h aesa kfi tym sy hota aa raha h mai preshan hu mujh aesa feel hota h ki uski lyf mai meri koi value nhi h mai mnti hu vo thoda preshn b hai but mai ussy pura saport krti hu but ussy b to meri kdar krni chahiye mai kai bar sochti hu ki brkup krdu but phr sochti hu choti choti bat pr hum apna rishta khtm krne ki soch lety h plxzzz mujhw btye mai ky kru
Divya bête aapko kya lagta hai aisa kyun ho raha hai? Jaisa ki aap bata rahin hai ki wo thoda pareshaan hain, toh aap pyar se baat cheet kar ke iska karan pooch saktin hain - tab hee aap is rishte ke bhavisya ka anumaan laga saktin hain aur koi sahi nirnay le saktin hain. So jaana - ek dum bina koi "wrning " ke - ek thakkan ke saath, koi shareer ki kami bhi ho saktee hai - shayed unhe kuch testing karvane ki zaroorat ho? Shayed veh itne swasth na ho aur shayed veh kuch ""bore"" ho gaye hon - is rishte se. Khul ke baat keejiye, bina koi dosh aaraon ke. health/ swasthy se shuru keejiye Bete sabse zaruri baat yeh hai ki kisi bhee rishte mein pyar, vishwas aur ek dusre ki kadra karna bahut aham pahlu hota hai. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
mai ek baldki se bahut pyaar krta hu wo meri classmate hai jb maine use yah baat batayi to wo mujhse boli ki mai aapko sirf apna ek achchha dost manti thi uska mujhse baat karne ke tarike aur uske body langouge se lgta hai ki bhi mujhe like karti hai but wo mujhse baat bhi nhi karti please help me mai uske mn ki baat kaise janu
Bête yani ki unki marji nahi hai, unki marji ka samman kijiye. Aur yadi koi humaare saath nahin rehana chahtey toh kyaa hum unhe force kar saktey hain? Nhain na?!! dekhiye bete Yadi who aapke saath rehna chahtey hain so unhe yeh nirnay lena hai, aap unse sirf isliye haan nahi karwa sakte kyunki kewal aap unhe pasand karte hain. Thoda shaant rahiye aur apna chintan swasth kijiye. https://lovematters.in/hi/resource/love-and-relationships https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/meeting-someone/saying-no Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mohan bete mar jana kisi samasya ka samadhaan nahi ho sakta hai, isliye jine ke liye ready ho jaaeeye- aur jis rishte mein mein caste, dharam, age, parents ka virodh jaisee stithi saamne aa rahee ho- apni family aur apne lawyer / vakeel/ local police thaane, aas-paas koi NGO se apne haq aur adhikaron ke baare mein poori jaankari lein. Aapko, hum sab ki ore se - best of luck. https://lovematters.in/hi/marriage/thinking-about-marriage/love-marriages Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mare pati ko bhut gussa aata h wo puri family ya fir sab k samane be mujhe py chilate h or kabi kabi thapad be mar. Date h mari galti na ho tab be or kuch ladkiyo se bate be karte h fir me jab bolu to sorry be Bolte h aapni galtiyon per lakin fir wahi sab dharate h me her baar avoid karte hu per fir mujhe wo sab face karna padta h or mujhe her baar mare character ko le k upsabd be bolte h mujhe nahi pata ya sab kab katam hoga
Oh ho bete yeh toh gambhir sthiti hai! Kya aapne iske baare mein apne aur unke pariwarwalon se baat ki hai? Please iske baare mein dono pariwarwalon se baat kijiye aur aap bhi unhe samjhane ki koshish kijiye – ek taraf wo khud dusri ladkiyon se baat karte hain – aapke kahne par sorry bolte hain aur – dusri taraf character ko lekar aapko hi apshabd bolte hain toh aage kya hoga! Kya yeh naitik hai? Bilkul nahin. Aise haalaat mein bete – kya aap is rishte mein rehna bhi chhatee hai – jisme maar peet, apshabd ityadi hai? Bete har tarah se sochiye… aur sahi nirnay leejiye. aap keh rahee hain ki yeh sab kab khatum hoga - shayed kabhi bhi nahin - ab nirnay aapka hai ki kya ap is kism ke rishte mein umr bhar rehna chhatee hain? baat aur ladkiyoun se baat karne ki hai nahin, hai aapse badtameezi aur beizzati se pesh aana... https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/sexual-harassment/8-signs-youre-in-an-abusive-relationship https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/sexual-harassment/how-to-deal-with-abusive-partners Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete aapko kya lagta hai aisa kyun ho rha hai? Dekhiye bête hum aapki pareshani samajh sakte hain - aapki shadi ko keval 5 months hi hue hai aur abhi se time nahi dena aur ghar aate hi youtube mein busy rahna – yeh toh pareshani ki baat hai hi. Avashy aapne zaroor bola hoga, apni dill ki baat ki hogi - kya kehna hai unka? Lekin agar aapke samjhaane se wo nahi samajh rahe toh apne ya unke pariwar ke kisi sadasya ki madad lijiye ya kisi bharosemand dost ki madad lijiye aur unke is behavior ke karan ko jaanane/ samajhne ki koshish kijiye – tab shayad aap is samasya ka samadhan kar payengi. https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/sexual-harassment/8-signs-youre-in-an-abusive-relationship Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mere husband mujhe bht martey h bina galti k gali bhi detey h meri femily or mujhe...kabhu kabhi man karta h mar jau ..marne k baad ye tak ni dekhtey mere kha lagi h ...jaida rou to muh band kar deta hai or marta h ...7 day m to marna h abhi tak 17 baar mar chuke jo hat m hota h us se hi martey h ...jab nyt ki baat aati h to sorry bol detey h or kahtey h pyar bhi to karta huu tm meri ho mar liya to kya hua...man karta h sab chod du m bht pyar karti m ni chati ma papa ko dukh ho...sasural balo ko bolo to boltey h koi galti ki hogi😪😪 sak.shanki inshan h has bhi ni saktu m to na kisi se baat kar sakti ju use mere dost banna pasand ni h koi girl hi kyo na ho ab aap batao m kya karu..publiclly hat uthatey h kahi par bhi jao bahi martey h or boltey h mere papa boltey the inshan ko public m marna chaiye sabak sikhane k liye ...mere blood nikle kuch bhi ho jai dektey tak ni h ...mere ma papa hat tak ni uthaya kabhi abhi to 2.5 year hi hua h 😒😒
Oh no bete yeh toh bahut gambhir sthiti hai! Kya aapne iske baare mein apne pariwarwalon se baat ki hai? Please iske baare mein apne pariwarwalon se baat kijiye, kyunki unke pariwarwale toh aap par hi dosh laga rahe hain. Jab unhe aapki zarurat hoti hai toh sorry bolte hain aur – dusri taraf maar pit aur shaq karte hain - aap kisi se doshti bhi nahi rakh saktin? Bete in haalaat mein aage ka bhavisya kya hoga! Kya yeh naitik hai? Bilkul nahin. Aise haalaat mein jahan blood nikalane par bhi unka dhyaan nahi hota - khyaal nahi aata, bete – kya aap is rishte mein rehna bhi chhatee hai – jisme maar peet, apshabd ityadi hai? Bete har tarah se sochiye… aur sahi nirnay leejiye. Aap keh rahee hain ki papa ko dukh hoga lekin agar baad mein unhe pata chalega toh unhe jyada dukh hoga, isliye apni samasya ke baare mein unhe jaankari dijiye - shayed yeh torture/hinsa kabhi bhi khatm nahi hoga - ab nirnay aapka hai ki kya aap is kism ke rishte mein umr bhar rehna chhatee hain? Madad ke liye ise bhi padhiye: https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/sexual-harassment/8-signs-youre-in-an-abusive-relationship https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/sexual-harassment/how-to-deal-with-abusive-partners Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
𝐴𝑏ℎ𝑖 𝑚𝑒𝑟𝑒 𝑟𝑖𝑠ℎ𝑡𝑒𝑦 𝑘𝑜 𝑗𝑎𝑖𝑑𝑎 𝑡𝑦𝑚 𝑛𝑖 ℎ𝑢𝑎 𝑡𝑎𝑏 𝑦𝑎𝑖𝑠𝑒 ℎ𝑎𝑙𝑎𝑡 ℎ𝑜 𝑔𝑦𝑒 𝑑𝑎𝑖𝑙𝑦 𝑘𝑎 ℎ𝑎𝑖 𝑏𝑎𝑎𝑡 𝑏𝑎𝑎𝑡 𝑝𝑎𝑟 𝑔𝑎𝑙𝑖 𝑑𝑒𝑛𝑎 𝑔𝑎𝑛𝑑𝑖 𝑔𝑎𝑛𝑑𝑖 ..𝑚𝑒𝑟𝑒 𝑝𝑎ℎ𝑛𝑒 𝑚 𝑘𝑎𝑚𝑖 𝑛𝑖𝑘𝑎𝑙𝑛𝑎 𝑐ℎ𝑖 𝑦𝑒 𝑘𝑦𝑎 𝑝𝑎ℎ𝑎𝑛 𝑙𝑖𝑦𝑎 𝑘𝑖𝑡𝑛𝑖 𝑏𝑢𝑟𝑖 𝑙𝑎𝑔 𝑟𝑎ℎ𝑖 ℎ𝑜 𝑡𝑚 ℎ𝑎𝑚𝑒𝑠𝑎 𝑘𝑎𝑚𝑖 𝑛𝑖𝑘𝑎𝑙𝑎𝑛𝑎..𝑒𝑘 𝑏𝑎𝑎𝑟 𝑡𝑜 ℎ𝑎𝑑 ℎ𝑖 ℎ𝑜 𝑔𝑎𝑖 𝑒𝑘 𝑔𝑎𝑟𝑖𝑏 𝑏𝑎𝑐ℎ𝑐ℎ𝑒 𝑘𝑜 𝑏ℎ𝑢𝑘 𝑙𝑎𝑔𝑖 𝑡ℎ𝑖 𝑡𝑜 𝑚𝑒𝑛𝑒 𝑎𝑝𝑛𝑒 ℎ𝑢𝑠𝑏𝑎𝑛𝑑 𝑘𝑜 𝑏𝑜𝑙𝑎 𝑢𝑠𝑒 𝑘𝑢𝑟𝑘𝑢𝑟𝑒 𝑙𝑎𝑘𝑎𝑟 𝑑𝑒 𝑑𝑜 𝑢𝑠𝑛𝑒 𝑜𝑖𝑙 𝑘 𝑐ℎ𝑖𝑝𝑠 𝑙𝑎𝑘𝑎𝑟 𝑑𝑒 𝑑𝑖𝑦𝑒 ..𝑚𝑎𝑖𝑛𝑒 𝑏𝑎𝑠 𝑖𝑡𝑛𝑎 𝑏𝑜𝑙𝑎 𝑘𝑖 𝑎𝑎𝑝 𝑐𝑢𝑟𝑘𝑢𝑟𝑒 𝑙𝑎𝑘𝑎𝑟 ℎ𝑖 𝑑𝑒 𝑑𝑒𝑡𝑒𝑦 𝑖𝑠𝑘𝑒 𝑡𝑒𝑠𝑡 𝑚 𝑜𝑖𝑙 𝑘𝑎 𝑡𝑒𝑠𝑡 𝑎𝑎𝑡𝑎 ℎ 𝑖𝑛𝑖 𝑏𝑎𝑎𝑡 𝑝𝑎𝑟 𝑢𝑠𝑛𝑒 𝑚𝑢𝑗ℎ𝑒 𝑠𝑎𝑏𝑘𝑒 𝑠𝑎𝑚𝑛𝑒 𝑚𝑎𝑟𝑎😪😪 𝑗𝑎𝑏 𝑚 𝑟𝑜𝑖 𝑏ℎ𝑡 𝑑𝑒𝑟 𝑡𝑎𝑘 𝑡𝑎𝑏 𝑢𝑠𝑛𝑒 𝑐ℎ𝑢𝑝 𝑘𝑎𝑟𝑎𝑦𝑎 𝑜𝑟 𝑠𝑜𝑟𝑟𝑦 𝑏𝑜𝑙𝑎.𝑒𝑘 𝑏𝑎𝑎𝑟 𝑜𝑟 𝑚 𝑐𝑜𝑐ℎ𝑖𝑛𝑔 𝑗𝑎 𝑟𝑎ℎ𝑖 𝑡ℎ𝑖 𝑚𝑒𝑟𝑎 𝑝𝑖𝑐ℎ𝑎 𝑘𝑖𝑦𝑎 𝑚 𝑘ℎ𝑎 𝑗𝑎 𝑟𝑎ℎ𝑖 ℎ𝑢 𝑗𝑎𝑖𝑠𝑖 𝑚 𝑔𝑎𝑑𝑖 𝑝𝑎𝑟𝑘 𝑘𝑖 𝑢𝑠𝑛𝑒 𝑜ℎ𝑖 𝑚𝑎𝑟𝑎 𝑜𝑟 𝑏𝑜𝑙𝑎 𝑦𝑎ℎ𝑎 𝑘𝑖𝑠 𝑠𝑒 𝑚𝑖𝑙𝑛𝑒 𝑎𝑎𝑖 𝑡ℎ𝑖 𝑓𝑖𝑟 𝑢𝑠𝑛𝑒 𝑐𝑜𝑐ℎ𝑖𝑛𝑔 𝑝𝑎𝑟 𝑗𝑎𝑘𝑒𝑟 𝑝𝑎𝑡𝑎 𝑘𝑖𝑦𝑎 𝑚 𝑝𝑎𝑑𝑛𝑒 𝑎𝑎𝑖 𝑡ℎ𝑖 𝑒𝑘 𝑏𝑎𝑎𝑟 𝑝𝑢𝑐ℎ 𝑙𝑒𝑡𝑒𝑦 𝑏𝑎𝑎𝑑 𝑚 𝑝𝑡𝑎 𝑐ℎ𝑎𝑙𝑡𝑎 ℎ 𝑡𝑜 𝑠𝑜𝑟𝑟𝑦 𝑏𝑜𝑙𝑡𝑒𝑦 ℎ, 𝑛𝑎 𝑢𝑛𝑒 𝑚𝑒𝑟𝑒 𝑖𝑛𝑑𝑜 𝑤𝑒𝑠𝑡𝑒𝑟𝑛 𝑐𝑙𝑜𝑡ℎ 𝑝𝑎ℎ𝑛𝑎 𝑝𝑎𝑠𝑎𝑛𝑑 ℎ . 𝑀𝑎𝑖 𝑘𝑖𝑠𝑖 𝑏ℎ𝑖 𝑎𝑝𝑛𝑒 𝑓𝑟𝑖𝑒𝑛𝑑 𝑘𝑜 𝑑𝑒𝑘ℎ 𝑠𝑚𝑖𝑙𝑒 𝑏ℎ𝑖 𝑛𝑖 𝑘𝑎𝑟 𝑠𝑎𝑘𝑡𝑖 𝑢𝑠𝑒 𝑝𝑎𝑠𝑎𝑛𝑑 𝑛𝑖 ℎ 𝑗𝑎𝑏𝑘𝑖 𝑚 𝑐𝑜𝑙𝑙𝑒𝑔𝑒 𝑚 ℎ𝑢 𝑡𝑜 𝑓𝑟𝑖𝑒𝑛𝑑 𝑡𝑜 𝑟𝑎ℎ𝑡𝑒𝑦 𝑏𝑎𝑎𝑡 𝑏ℎ𝑖 𝑛𝑖 𝑘𝑎𝑟 𝑠𝑎𝑘𝑡𝑒𝑦 𝑠𝑡𝑢𝑑𝑦 𝑟𝑒𝑙𝑒𝑡𝑒𝑑 𝑑𝑒𝑘ℎ 𝑙𝑖𝑦𝑎 𝑡𝑜 𝑏𝑎ℎ𝑖 𝑚𝑎𝑟𝑡𝑒𝑦 ℎ ℎ𝑎𝑚𝑒𝑠𝑎 𝑔𝑎𝑙𝑖 𝑑𝑒𝑘𝑎𝑟 𝑏𝑎𝑎𝑡 𝑘𝑎𝑟𝑛𝑎 𝑘𝑢𝑐ℎ 𝑘𝑎ℎ𝑜 𝑡𝑜 𝑏𝑜𝑙𝑡𝑒𝑦 𝑝𝑟𝑜𝑚𝑖𝑠𝑠 𝑎𝑏 𝑛𝑖 𝑘𝑎𝑟𝑢𝑔𝑎..𝑎𝑝𝑛𝑒 𝑔ℎ𝑎𝑟𝑏𝑎𝑙𝑜 𝑘𝑜 𝑏ℎ𝑖 𝑏𝑎𝑡𝑎𝑦𝑎 𝑚𝑢𝑚𝑚𝑦 𝑝𝑎𝑝𝑎 𝑛𝑒 𝑏ℎ𝑡 𝑠𝑢𝑝𝑜𝑟𝑡𝑡 𝑘𝑖𝑦𝑎 𝑘𝑦𝑎 𝑚𝑎𝑖 𝑎𝑙𝑎𝑔 ℎ𝑜𝑜 𝑗𝑎𝑢 𝑚𝑎 𝑝𝑎𝑝𝑎 𝑦𝑎ℎ𝑖 𝑐ℎ𝑎𝑡𝑒𝑦 ℎ.. 𝑢𝑠𝑒 𝑚𝑒𝑟𝑖 𝑤𝑖𝑠ℎ 𝑘𝑖 𝑘𝑜𝑖 𝑝𝑎𝑟𝑎𝑤𝑎ℎ 𝑛𝑖 ℎ 𝑚𝑢𝑗ℎ𝑒 𝑘𝑦𝑎 𝑎𝑐ℎ𝑐ℎ𝑎 𝑙𝑎𝑔𝑡𝑎 ℎ 𝑘𝑢𝑐ℎ 𝑛𝑖 ..𝑎𝑎𝑗 𝑡𝑎𝑘 𝑏𝑖𝑟𝑡ℎ𝑑𝑎𝑦 𝑡𝑎𝑘 𝑤𝑖𝑠ℎ 𝑛𝑖 𝑘𝑖𝑦𝑎 𝑘𝑜𝑖 𝑛𝑖 𝑚 𝑓𝑖𝑟 𝑏ℎ𝑖 𝑏𝑢𝑟𝑎 𝑛𝑖 𝑚𝑎𝑛𝑡𝑖 𝑒𝑘 ℎ𝑢𝑠𝑏𝑎𝑛𝑑 ℎ𝑜𝑡𝑒𝑦 ℎ 𝑘𝑦𝑎 𝑐ℎ𝑎𝑖𝑦𝑒 𝑎𝑝𝑘𝑜 𝑎𝑎𝑝 𝑦𝑒 𝑝𝑎ℎ𝑛𝑜 𝑎𝑝𝑢𝑛 𝑠ℎ𝑜𝑝𝑖𝑛𝑔 𝑐ℎ𝑙𝑒𝑔𝑒 𝑘𝑢𝑐ℎ 𝑛𝑖... 𝑚 𝑙𝑒𝑘𝑎𝑟 𝑎𝑎𝑢 𝑢𝑠 𝑚𝑎𝑖 𝑏ℎ𝑖 𝑘𝑎𝑚𝑖 𝑛𝑖𝑘𝑎𝑙 𝑑𝑒𝑡𝑒𝑦 ℎ 𝑘𝑢𝑐ℎ 𝑚𝑎𝑡 𝑑𝑜 𝑟𝑒𝑠𝑝𝑒𝑐𝑡 𝑡𝑜 𝑑𝑒 ℎ𝑖 𝑠𝑎𝑘𝑡𝑒𝑦 ℎ 𝑚 𝑢𝑠 𝑚 𝑏ℎ𝑖 𝑘ℎ𝑢𝑠 𝑟𝑎ℎ 𝑙𝑢𝑔𝑖 ..𝑘𝑎𝑖 𝑏𝑎𝑎𝑟 𝑏𝑜𝑙𝑡𝑒𝑦 ℎ 𝑡𝑚 𝑐ℎ𝑜𝑡𝑖 𝑠𝑖 𝑔𝑎𝑙𝑡𝑖 𝑘𝑎𝑟𝑜 𝑡𝑚𝑘𝑜 𝑓ℎ𝑎𝑠𝑖 𝑠𝑒 𝑙𝑎𝑡𝑎𝑘𝑎 𝑑𝑢 ..𝑤𝑜 𝑚𝑎𝑟𝑡𝑒𝑦 𝑡𝑦𝑚 𝑗𝑎𝑛𝑏𝑎𝑎𝑟 𝑗𝑎𝑖𝑠𝑎𝑒 ℎ𝑜 𝑗𝑎𝑡𝑒𝑦 ℎ 𝑚𝑒𝑟𝑎 𝑚𝑎𝑠𝑜𝑜𝑚 𝑠𝑎 𝑏ℎ𝑖 𝑓𝑎𝑐𝑒 𝑛𝑖 𝑑𝑖𝑘ℎ𝑡𝑎 𝑟𝑜𝑡𝑦 ℎ𝑢𝑖 ...𝑑ℎ𝑎𝑑𝑎 𝑑ℎ𝑎𝑎𝑟 𝑑ℎ𝑎𝑑𝑎 𝑑ℎ𝑎𝑎𝑟 𝑚𝑎𝑟𝑡𝑒𝑦 𝑚𝑎𝑖 𝑏ℎ𝑖 𝑖𝑛𝑠𝑎𝑛 ℎ𝑢 𝑚𝑢𝑗ℎ𝑒 𝑏ℎ𝑖 𝑏𝑢𝑟𝑎 𝑙𝑎𝑔𝑡𝑎 ℎ😥😥😭😭 𝑛𝑎𝑟𝑎𝑘 𝑘 𝑠𝑎𝑟𝑒 𝑑𝑎𝑟𝑏𝑎𝑧𝑒 𝑘ℎ𝑢𝑙 𝑔𝑦𝑒 𝑦𝑎𝑖𝑠𝑎 𝑙𝑎𝑔𝑡𝑎 ℎ 𝑚𝑢𝑗ℎ𝑒 𝑡𝑜 𝑑𝑎𝑟 𝑙𝑎𝑔𝑡𝑎 ℎ 𝑘𝑎ℎ𝑖 𝑘𝑜𝑜 𝑔𝑎𝑙𝑡𝑖 𝑛𝑖 𝑗𝑜 𝑗𝑎𝑖
Oh bete yeh toh gambhir sthiti hai! Aise haalaat mein aapke liye aage ki life jina bahut muskil ho jayega. Shadi jaise rishte mein vishwas, bharosa, ek dusre ke liye pyar, izzat bahut zaruri hota hai - wo toh hai nahi aur maar pit, gaali, apmaan, Kya yeh sahi hai? Kya yeh naitik hai? Bilkul nahin. Aise haalaat mein bete – kya aap is rishte mein rehna bhi chhatee hai – jisme maar peet, apshabd ityadi hai? Bete har tarah se sochiye… aur sahi nirnay leejiye aur sabse achchhi baat yeh hai ki aapke parents aapke saath hain. https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/sexual-harassment/8-signs-youre-in-an-abusive-relationship Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mere Pati Ne Mujhe a Dhokha Diya aur kisi Anya Aurat se Aurat se a star Banaya 6 Sal Rishta Ab Mujhe Kya Karna chahie use Chhod Dena chahie yah use Ek mauka Dena chahie sudharne ke liye Kyunki use dauran use blackmailing ki Karke maarpeet Bhi ki gai hai to vah Badal sakta hai kya
Kisne maar peet ki hai Manju bete? aur kisne blackmail? Yadi is sab ke baawjood veh aapke saath yeh sab kar rahe hain - to woh sudharne waale nahin. Lekin yaadi abhi bhi aap ek mauka aur dene ke mood mein hain - to theek - bas pregnancy se bachav rakhiye - ki yadi yeh rishta na chale to aap apne aap ko free kar sakein. https://lovematters.in/hi/marriage/marriage-troubles/tips-to-recover-from-cheating-in-marriage Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Meri dosti ek ladaki se online par huyi thi jo mere kishi dost n mere sath ush ladaki ki dosti yeah kah kar karwayi thi ki vo ladaki bahut gareeb h aur ushne padayi bhi appni garebi ki vajah se chhod diya h ushka khawab bahut hi ache h vo appna khawab pura Karna chahti h Ushke papa ne dusri Shadi kar rakhi h aur ushki Maa ko Chhod rakha h ab wo 2 Behan h aur appni Soteli maa se dono bahane bolti nhi h aur ushi ghar k 2 hisse h jo alalg alag 2room h ek room me to ushke papa aur Soteli maa rahte h aur ek room me wo dono bahne rahati h aur wo bahut majbur aur lachar h wo ladaki appne liye life partner talash kar rahi h Maine v ek achhi ladaki ki talash thi appni life partner banane k liye tabhi mere dost n ushe call karke mere bare bataya to ush ladaki ne mujhse bat kiya to hum dono ek dusre ki bat se impressed ho gaye aur bat aage badayi kuch Deen bitne k bad wo ladaki mujhe New mob lene k liye mujse paise mangi to Maine ushka kahna mankar ushko paise dene ki haa kar di, tab ushne mujhe appna Bank Account number mujhe de diya to Maine usko paisa laga diya, feer ushke bad ushke bar paise demand badati gayi Maine ushko bahut bar paisa laga diya, Deen mai kayi bar ushka mob busy milta jab Mai ushko call karta to wo mera waiting me call dekhkar v nahi uthati thi Maine ush par suck hone laga aur hum dono me kayi bar kafi kahna sunna v ho jata tha feer bad me mana manayi v ho jate the yeah love hamara karerb 2month hi Chal paya ek Deen Maine ushko bol diya ki ab mai tumhe eshe bar bar paise Nhi lagaunga tum mujhse Shadi kar lo ushke bad tum jo kahogi Mai sab karunga ushse pahle ab Mai tumhe kuch nhi dene wala ushne mere etna kahne k bad mujhse ek do Deen to bat kiya but ushke bad ab ek month hone wala h ushne mera mob no v block list me dal diya aur mere what's up No v dal diya ab kya karu Mai ushe bahut pyar karta hu aur usshe Shadi v Karna chahta hu kya karu mere help Karo plz
Bete bahut bura laga sunkar, lekin pahle toh ye sochiye ki us ladki ne aapka faayda uthaya aur ab shadi ki baat karne par unhone aapko block kar diya hai – kya aisi ladki, aapke pyaar ya vishwas ke laayak bhi hai? Kya aap us ladki ke saath aap apni poori zindgi bitana chahte hain? Jo is tarah ka dhoka de - faayada utha kar chhod de? Agar unhone aapse duri bana li hai toh hum yahi salah denge ki siwaye is baat ko swikaar karne aur is baat se aage badhne mein hi samajhdaari hai. Yeh mushqil ho sakta hai lekin jis rishte mein barabr ki feelings hee nahi, usmein rehne ka kya laabh bete? Please is baat ko swiakro, is rishte par ek antim nirnya lo. Aur haemin kabhi bhee hamre DB par likho jahan jawab jaldi mill jata hai- https://lovematters.in/en/forum Madad ke liye ise bhi padh lo: https://lovematters.in/en/news/shes-avoiding-me-now-what https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/breaking-up/how-to-get-over-a-break-up-a-proven-technique
Sir mera ek boy friend hai. Hame sath me 4 year ho chuke hai. But kuch din se vo bahut change ho gya hai. Chhoti chhoti bat par break up krne ki dhamki deta hai. Kabhi kabhi abusing bhi krta hai. Or phle agar hmari bahas hoti thi to hum dono ek dusre ko sorry bolte the but fr usne sorry bolna kam kr dia or ab sirf mai sorry bolti hu. Vo apni galti accept bhi nahi karta. Vo pahle bahut acha tha ek dum ideal man. Hamne sadi tak ke bare m soch lia tha or hamne apne-apne ghar par bhi hamare rishte ke bare me bta dia hai.Ab agar mai usse bat karti hu ki muje uski konsi bat achi nahi lgti to vo meri bat sunne ki bjay meri kamiya btana shuru kar deta hai.muje uski habit ho gai hai mai usse breakup bhi nhi karna chahti. Sir please guide me muje kya karna chahiye.
Priyanka bete yadi wo aapse misbehave karte hain- abuse karte hain saath hi abhi se kamiyan batana bhi- toh bête aap khud sochiye ki kya aap is kism ke rishte mein rahna chahti hain? Is kism ke purush ke saath?? Yadi koi bhi rishta aapko khushi se zyada dukh de raha hai - to yeh kis kaam ka? Beta Jo aadmi aapke saath aaj aisa kar rahaa hai- wo baad mein kya kya karega? Khud sochiye aur ek sahi pakka nirnay lijiye!! Madad ke liye ise padhiye: https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/breaking-up/how-to-get-over-a-break-up-a-proven-technique https://lovematters.in/en/resource/love-and-relationships Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>