Abortion
© Love Matters | Rita Lino

गर्भपात/गर्भ समापन क्या है?

अगर आप गर्भवती हैं और गर्भवती नहीं रहना चाहतीं तो आप गर्भपात/गर्भ समापन करवाने के बारे में सोच सकती हैं I यह प्रेगनेंसी कन्फर्म होने के बाद कितनी जल्दी या कितनी लेट हो तक हो सकता है? आइए और जानें।

क़ानून का नज़रिया

गर्भपात का निर्णय लेने से पहले यह जान लेना अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है कि क्या वैध है और क्या अवैध- क्यूंकि अलग-अलग देशों में गर्भपात से जुड़े नियमों और कानूनों में काफ़ी विविधता हैI

हो सकता है कि आपके देश में गर्भपात वैध है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप कभी भी गर्भपात करवा सकते हैं I विभिन्न देशों ने गर्भपात करवाने की सीमा भी अलग-अलग रूप से  निर्धारित की हुई है I जहाँ कुछ देशों में आप 28 हफ़्ते गर्भवती रहने के बाद भी गर्भपात करवा सकते हैं, वहीं कुछ देशों ने यह सीमा 12 हफ़्तों पर निर्धारित की हुई है I कुछ देशों का कानून कुछ ऐसा है कि आप गर्भपात केवल कुछ ख़ास परिस्थितियों में ही करवा सकते हैं, उदाहरण के तौर पर अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार हैं, आपका बलात्कार हुआ हो, आप अपने बच्चे की सही ढंग से परवरिश करने में अक्षम हों या फिर आपके भ्रूण में कुछ जटिलताएं उत्पन्न हों गयी हों I भारत उन कुछ देशों में से हैं जहाँ गर्भपात के अधिकार  का कानून बहुत जल्दी बन गया था, 1971 में I इस कानून के अंतर्गत हर महिला को किसी भी सरकारी हस्पताल, क्लिनिक या सरकार द्वारा स्वीकृत स्थान पर सुरक्षित और वहन करने योग्य गर्भपात करवाने का अधिकार प्राप्त है I

  • इससे उस महिला के शारीरिक और मानसिक हालत में सुधार होगा
  • आर्थिक और समाजिक कारणों की वजह से
  • अगर गर्भधारण की वजह गर्भनिरोध उपायों की विफलता है
  • उस महिला की जान बचाने के लिए
  • अगर भ्रूण में कोई जटिलता हो
  • बलात्कार या कौटुम्बिक व्यभिचार हुआ हो तो 

किसी भी हाल में गर्भपात, गर्भवती होने के 20 हफ़्तों के दौरान होना चाहिए, और अगर 12 हफ़्ते गुज़र चुके हैं और किसी भी प्रकार की कोई आपातकालीन स्थिति नहीं है तो यह ज़रूरी है कि आप दूसरे डॉक्टर से भी सलाह-मश्वरा कर लें I गर्भपात एक पंजीकृत डॉक्टर के द्वारा किसी सरकारी हस्पताल या स्वीकृत क्लिनिक में ही करवाना चाहिए I गर्भपात के लिए उस महिला की भी सहमति होनी चाहिए और अगर वो नाबालिग हो तो उसके माता-पिता से मंज़ूरी लेना अनिवार्य है I

आपके देश में गर्भपात करवाने से सम्बंधित क्या क़ानून हैं, उनके बारे में यहाँ जानकारी प्राप्त कर सकते हैंI

अगर आप भारत में हैं (जहाँ गर्भपात वैध है), तो इस बारे में जानकारी, सुझाव और एक सुरक्षित गर्भपात के लिए आप लव मैटर्स के भागीदार एफपीए से संपर्क कर सकते हैं I अगर आप गर्भवती हैं और गर्भवती नहीं रहना चाहतीं तो आप गर्भपात करवाने के बारे में सोच सकती  हैं I

गर्भपात की प्रक्रिया में क्या होता है?

गर्भपात के दो तरीके हैं। ‘चिकित्सीय गर्भपात (मेडिकल अर्बाशन) और ‘शल्य गर्भपात (सर्जिकल अर्बाशन) कहते हैं। चिकित्सीय गर्भपात के लिए आप दवाएं खाती हैं, जबकि शल्य गर्भपात में आपरेशन किया जाता है।

भारत में हर साल 20 लाख से 60 लाख गैर-कानूनी गर्भपात होते हैंI इनमे से कई महिलाएं आधिकारिक रूप से गर्भपात करवा सकती हैं लेकिन फ़िर भी अवैध तरीकों का इस्तेमाल करने पर मजबूर हो जाती हैंI हो सकता है कि इन्हें अपने विकल्पों के बारे में पता ही नहीं हो और उनमे से कई शायद इस बात से भी अनभिज्ञ होती हैं कि गर्भपात करवाना गैर-कानूनी नहीं हैI ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली कुछ महिलाओं को तो प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा भी उपलब्ध नहीं होतीI जो महिलाएं गर्भपात की सेवाएं गोपनीय रखना चाहती हैं, शायद जानती हैं की सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह संभव नहीं हो पाताI

अगर आप अवैध रूप से गर्भपात करवा रहे हैं तो आपकी जान खतरे में पड़ सकती है: भारत में करीब 20% प्रतिशत महिलाओं की मृत्यु का कारण असुरक्षित गर्भपात होता हैI

यह महत्त्वपूर्ण है कि आप वैध और सुरक्षित तरीके से गर्भपात करवाएंI सुरक्षित गर्भपात के दो तरीके हैं: मेडिकल और सर्जिकलI आप के लिए कौनसा सही रहेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी प्रेगनेंसी को कितना समय हो चूका है (आपके आख़री पीरियड के पहले दिन से गिनना शुरू करें)

गर्भपात के बाद भावनात्मक रूप से आप कैसा महसूस करती हैं?

गर्भपात के बाद आप कैसा महसूस करते हैं, यह आपके गर्भपात कराने की वजह पर निर्भर करता है।अधिकांश महिलाओं को उसके बाद किसी मनोवैज्ञानिक मदद की ज़रुरत नहीं पड़ती, बल्कि वो तो उसके बाद चैन की सांस लेती हैं। इसमें कोई शर्म की बात भी नहीं है क्यूंकि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आपने सर्वश्रेष्ठ निर्णय लिया होगा, और आप यह करने वाली अकेली महिला नहीं हैं- विश्वभर में हर साल करोड़ों महिलाएं गर्भपात करवाती हैंI निस्संदेह कोई और यह नहीं बता सकता कि आप कैसा महसूस कर रही हैं। पश्चाताप, ग्लानि और दुःख के भाव आना सामान्य है, लेकिन यह भाव हमेशा नहीं रहेंगेI भारत जैसे देश में जहाँ गर्भपात को बुरी नज़र से देखा जाता है, इस से उबरना मुश्किल हो सकता हैI

इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने निर्णय के बारे में किसी ऐसे व्यक्ति से ज़रूर सलाह कर लें जिस पर आप को विश्वास हो। आप अपने निर्णय के बारे में जितने विश्वस्त होंगे, गर्भपात के बाद उतना ही बेहतर महसूस करेंगे। यह सुनिश्चित कर लें कि गर्भपात करवाने या ना करवाने का अंतिम निर्णय आपका ही हो। किसी और के दबाव में आकर कोई ऐसा निर्णय ना लें जिसके बारे में आप असहज महसूस करते होंI

गर्भपात के बाद आपके हारमोन उसी दशा में वापस आ जाते हैं जैसे वो गर्भवस्था से पहले थे और इसकी वजह से आप भावात्मक महसूस कर सकते हैं। अगर आपको ऐसा लग रहा हो तो किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें जो आपको समझ सकता होI इससे आप बेहतर महसूस करेंगेI और बिलकुल चिंता ना करें, अगर आपका गर्भपात सुरक्षित तरीके से हुआ हो तो आपको दोबारा माँ बनने में कोई परेशानी नहीं होगीI

कुछ बेहद दुर्लभ मामलों में महिलाओं को बेहद उदासीनता (डिप्रेशन) के दौर से भी गुज़ारना पड़ता हैI यह एक गम्भीर अवस्था है और इसके लिए आपको एक परामर्शदाता की मदद लेने के बारे में ज़रूर सोचना चाहिएI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Sonali bete yadd rakhiye chahye ling ka Sirf thode se samay ke liye yoni mein pravesh hua hao, bina condom ke wo unsafe hai kyunki pregnant hone ke liye ek shukranu bhi kaafi hota hai. Ab iske liye unsafe sex ke 10 din poore hote hee ek home pregnancy test lijiye. Phir kisi vishesagya ya achche panjikrit doctor se mill lijiye aur dekhiye kya ho sakta hai. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakety hai jiski jaankari aaapko iski website pe mil jayegi. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts https://www.ippf.org/about-us/member-associations/india Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Rishita bete kya aapki friend ko darr lag raha hai ki kisi ko pata chal jayega toh aisa nahi ho sakta hai...Yeh keval wo mahila hee bata sakti hai. Don’t worry! yeh padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/female-virginity-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Sunita bete yadi unsafe sex ke baad bhee periods ho rahe hain toh ismein pregnancy ke chances na ke barabr hai. Phir bhi yadi aap aur safe hona chahtey hain to ek Home pregnancy test kar leejiye aur stithi nischit kar leejiye. Kripya aaj ke baad condom ka nirdharit upyog keejiye. https://lovematters.in/hi/pregnancy/unsure-about-being-pregnant/unsafe-sex-missed-period-am-i-pregnant https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Shekhar bete yeh medicine mahila ke masik dharm par asar kar saktee hai, jo ho bhi raha hai. PLEASE in goliyon ko laparvahi se istemaal mat keejiye. Safe sex ke liye condom ka istemal kiya jaata hai naa ki emergency pills ka bête, Aap kuchh din aur wait kar lijiye aur phir bhee period nahi aaye toh kisi vishesgya ya panjikrit doctor se consult kar lijiye. Aur jyada yaha padhiye zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/birth-control/top-10-facts-about-emergency-contraceptive-pills Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Rahul bete yadi yeh sex unsafe tha toh yes ismein pregnancy ke chances ho skate hain. Iske liye unsafe sex ke 10 din poore hote hee ek home pregnancy test lijiye. Phir kisi vishagya ya achche panjikrit doctor se mill lijiye aur dekhiye kya ho sakta hai. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakety hai jiski jaankari aaapko iski website pe mil jayegi. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts https://www.ippf.org/about-us/member-associations/india Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete Unwanted ek emergency goli hai jo ki unsafe sex ke 72 ghanton ke andar hee lee jaati hai, Lekin yeh mahila ke masik dharm par asar kar saktee hai.PLEASE in goliyoun ko laparvahi se istemaal mat keejiye. Safe sex ke liye condom ka istemal kiya jaata hai naa ki emergency pills ka bête. Aur jyada yaha padhiye zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/birth-control/top-10-facts-about-emergency-contraceptive-pills Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Shubham bete isliye yeh kaha jata hai ki kisi bhee risk se bachne ke liye condom ka istemaal kijiye. Aur is tarah bina doctor ke salah se kisi bhee dawa ka istemaal swasth nahi hota hai. Yadi unsafe sex ke baad period nahi aaya hai toh ek home pregnancy test lijiye aur Phir kisi vishesagya ya achche panjikrit doctor se mill lijiye aur dekhiye kya ho sakta hai. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakety hai jiski jaankari aaapko iski website pe mil jayegi. Kripya aaj ke baad condom ka nirdharit upyog keejiye, apne liye aur apni partner ke liye. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts https://www.ippf.org/about-us/member-associations/india Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mam plz help me Me aur Mere partner ne fst tym sex try kiya bina protection ka.... But mujhe kafi jalan ho rhi thi unka ling.. Thoda sa ander gya aur mujhe blood aa gya... Phir humne shod dia.... Ab meko tension ho rhi h ko kya me virgin nhi rhi... Blood bhi 5 6 drops aya isse kya me pregnent ho skti hu... Mam plzz help help
Ruhi bete bina condom ke sex karna apne aap mein ek safe idea bilkul bhee nahi hai. Isse anchahe garbh ke saath kai youn rog hone kaa bhi khatra ho sakta hai. Aur jalan ki wajah sex ke douran lubrication/chiknai ki kami ho saktihai. Saath hee virginity ki chinta mat kijiye kyunki seal ya hymen, kisi bhi cheez se toot sakta hai… tez khel, daudna, poncha karna vigerah ya kai baar janm se hee hymen nahi hota hai. Lekin yadd rakhiye chahye ling ka Sirf thode se samay ke liye yoni mein pravesh hua hao, bina condom ke wo unsafe hai kyunki pregnant hone ke liye ek shukranu bhi kaafi hota hai. Iske liye unsafe sex ke 10 din poore hote hee ek home pregnancy test lijiye. Phir kisi vihesagya ya achche panjikrit doctor se mill lijiye aur dekhiye kya ho sakta hai. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakety hai jiski jaankari aaapko iski website pe mil jayegi. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts https://www.ippf.org/about-us/member-associations/india https://lovematters.in/en/making-love/secret-to-happy-sex-the-right-lubricant https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/female-virginity-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Ruhi bete chahe ling ka Sirf thode se samay ke liye yoni mein pravesh hua ho, bina condom ke wo unsafe hai kyunki pregnant hone ke liye ek shukranu bhi kaafi hota hai. Aap unsafe sex ke 10 poore hote hee ek home pregnancy test lijiye aur sthiti ko nischit kar lijiye. Madad ke liye Yeh bhi padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://lovematters.in/hi/pregnancy/unsure-about-being-pregnant/unsafe-sex-missed-period-am-i-pregnant Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Betaji agar periods nahi aa raha hai aur pregnanacy test se bhee pata nahi chal pa raha hai to aapko kisi vishesagya ya achche panjikrit doctor se mill lena chahiye. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Ruhi bete Relax! Aur yeh nahi kah sakte ki phir se blood aayega ya nahi, aa bhee sakta hai aur nahi bhee. Aur bleeding ki chinta mat kijiye, Bilkul relaxed rahiye. https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/female-virginity-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Kalpana bete kya aap abortion pills ki baat kar rahi hain? Aur kya aapne yeh medicine kisi registered doctor ke salah se liya tha? Yadi nahi toh jaldi kisi registered doctor se mill lijiye. PLEASE in goliyon ko laparvahi se istemaal mat keejiye. Yaha padhiye zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/birth-control/top-10-facts-about-emergency-contraceptive-pills Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta yadi unsafe sex ke baad bhee periods ho rahe hain toh ismein pregnancy ke chances na ke barabar hai. Phir bhi yadi aap aur safe hona chahtey hain to chemist se liya gaya ek Home pregnancy test kit se test kar leejiye aur sthiti nischit kar leejiye. Kripya aaj ke baad condom ka nirdharit upyog keejiye. https://lovematters.in/hi/pregnancy/unsure-about-being-pregnant/unsafe-sex-missed-period-am-i-pregnant https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Ruchi bete, Please! Jaldi se kisi visheshagya ya ache panjikrit doctor se miliye aur dekhiye kya ho sakta hai. Aap MTP ki maang kar sakti hai, kisi bhi clinic mein.Kisi bharosemand doctor ki rai leejiye aur kisi neem hakeen ya chemist ki baaton mein bilkul mat aa jaaiye – DOCTOR ONLY. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy Iske alawa aap FPAI clinic se sampark kar sakte hai jiski jaankari aapko issi website pe mil jayegi. https://www.ippf.org/about-us/member-associations/india Time mat gavaiye, jadli keejie Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mujhe 2019feb me first baby hua tha. Cserean k dwara fir usi saal September me maine 10weak pregnancy abortion krwai thi aur main fir se 2020feb me 4month pregnant hoon kya abortion krwa sakti hoon. Meri majboori hai. Bas ek Baat ye bhi bataiye ki mujhe abortion ke Baad kya aage jakr baby rakhne me fir se koi diktat to nahi ho sakti
Archana bete please iske baare mein kisi achchhe panjikrit doctor se mill lijiye. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/en/pregnancy/being-pregnant/if-you-have-a-miscarriage Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Asmita bête period ke irregular hone ke kai karan ho sakte hai jaise ki stress ya tension. Isme koi pareshaan hone ki baat nahi hai. Iske alava yadi unsafe sex hua hai toh ek home pregnancy test lena sahi hoga. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/menstrual-cycle https://lovematters.in/hi/our-bodies/my-periods-are-irregular-what-should-i-do Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
सुनिए Please जल्दी से किसी विशेषज्ञ या अच्छे पंजीकृत doctor से मिलिए और देखो क्या हो सकता है। अगर ज्यादा time नहीं हुआ होगा तो आप MTP की माँग कर सकते, किसी भी clinic में किसी भरोसेमंद doctor की राय लिजिए और किसी नीम हकीम या chemist की बातों में बिल्कुल मत आ जाइए- DOCTOR ONLY. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy इसके ईलावा आप FPAI clinic से भी सम्पर्क कर सकते हैं जिसकी जानकारी आपको इसकी website पे मिल जाएगी। https://www.ippf.org/about-us/member-associations/india Time मत गवाईए जल्दी किजिए यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Mahesh beta sabse pahle toh aap ek panjikrit doctor se phoran mil lijiye, aur unki salah par amal kijiye. Waise toh probable date doctor hi bata dengi, lekin garbhavastha nine month ki hoti hai, aur delivery 37 se 42 week ke andar ho jati hai. Ise last menstrual circle ki pahli date (aapke liye 8th May)se sambhavit date batayi jati hai, jisme thoda aage ya pahle ho sakta hai. Jyada jaankari ke liye ise padhiye: https://lovematters.in/hi/pregnancy/being-pregnant/how-the-baby-develops-during-pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Hello mam Man please help me mam mane Apne bf ke sath realtion bnaye without protection to mere periods miss ho gye the but Maine medical se garbh nirodhak goli kha ki Jise mere periods aa gye but blooding 11 din blooding hui but mam is month phir periods miss ho gye h mam please help me docter ke pass Jane me problem h please mam
Preeti bete is tarah bina doctor ke salah ke kisi bhi dawa ka istemaal swasth nahi hota hai. Aur emergency pills se halki bleeding hoti hai, lekin 11 din?? Yeh jaan lijiye ki emergency pills mahila ke masik dharm par asar kar saktee hai, jo ho bhi raha hai. PLEASE in goliyon ko laparvahi se istemaal mat keejiye. Aap kuchh din dekh lijiye yadi phir bhi period nahi aaye toh ek panjikrit doctor se mill lijiye. Safe sex ke liye condom ka istemal kiya jaata hai naa ki emergency pills ka bete, yaha padhiye zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/birth-control/top-10-facts-about-emergency-contraceptive-pills Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mam mai ek ladies hu mere pati ne mujhe chod diya h 2 year ho gaye h mai akele rahti hu mera koi nahi h mai galti se ek ladke ke sat sex kiya tha aur ab mai 4 mahine ho gaye mai pragnet hu aur wo mere help nahi kr raha h to mai kya karu please mere help kr do
Priyanka bete already 4 months ho gaye hain!! Please! Jaldi se kisi visheshagya ya ache panjikrit doctor se miliye aur dekhiye kya ho sakta hai. Aap MTP ki maang kar sakti hai, kisi bhi clinic mein. Kisi bharosemand doctor ki rai leejiye aur kisi neem hakeen ya chemist ki baaton mein bilkul mat aa jaaiye – DOCTOR ONLY. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy Iske alawa aap FPAI clinic se sampark kar sakte hai jiski jaankari aapko issi website pe mil jayegi. https://www.ippf.org/about-us/member-associations/india Time mat gavaiye, jadli keejie Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Soniya bête period ke irregular hone ke kai karan ho sakte hai jaise ki stress ya tension. Iske alava yadi unsafe sex hua hai toh ek home pregnancy test lena sahi hoga. Iske liye unsafe sex ke 10 din poore hote hee chemist se liya gaya ek home pregnancy test kit se test lijiye aur sabse pahle sthiti ko spasht kijiye. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/menstrual-cycle https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>