© Love Matters | Rita Lino

आपके विवाहित जीवन में सेक्स

जैसे -जैसे आपकी शादी के कई साल गुज़रते है, वैसे ही आपका सेक्स (यौन) जीवन नीरस हो सकता है। सेक्स आपको लिए एक दिनचर्या की तरह हो सकता है। आप माने या ना माने सेक्स उबाऊ हो सकता है।

आपके शरीर में समय और उम्र के साथ बदलाव आते है। आप शायद अपने आप को और अपने साथी को उतना उत्तेजित और आकर्षित नहीं पाते है, जितना आप पहले कर पाते थे और इसी वजह से अब सेक्स आपके लिए रोमांचक नहीं रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि आप एक दूसरे के शरीर के बारे में बहुत अच्छे से जानते है। ऐसा हो सकता है कि एक दूसरे के बारे में जानने के लिए अब कुछ बचा ही नहीं है। आप हज़ारों बार वो सब कर चुके है जो आपको एक दूसरे के लिए करने की जरुरत है। अब आगे क्या?          

आपके आश्वासन के लिए एक शब्द की -आप अकेले नहीं है। कई जोड़ें इसी सवाल का जवाब देने के लिए खुद से भागते है। ये सही है की, कोई भी व्यक्ति नीरस सेक्स जीवन नहीं चाहता है ? इसलिए हम आपके शादीशुदा जीवन को रोचक बनाने के लिए कुछ उपयोगी सुझाव दे रहे है:

सेक्स के बारे में सोचे और “सेक्सी” दिखें।

चाहे आप की शादी को कई साल हो गए है, लेकिन अभी भी सेक्स आपके रिश्ते का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैI और वैसे भी चिंता करने के लिए जीवन में और भी अन्य बातें हैं।

अपनी यौन इच्छाओं के बारे में बात करें

शादी के कई सालों के बाद अब आप सेक्स के बारे में अपने विभिन्न विचारों को लेकर आराम से बात कर सकते हैं। मूल रूप से सेक्स जीवन को लेकर आपकी क्या उम्मीदें हैं इनको एक दूसरे से जाने।

शादी में रोमांस लाने के लिए अपनी ज़िम्मेदारियों को बाटें।

अपने निष्क्रिय सेक्स जीवन के लिए एक दूसरे को दोष न दे। आप सेक्स बेहतर बनाने के लिए क्या कर सकते है इसके बारे सोचें।

 

अपने शरीर को सही स्वरूप में लाएं-

यह आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ आपके सेक्स जीवन के लिए भी अच्छा है। यदि आप को लगता है कि आपको अपने शरीर पर और ध्यान देने की ज़रुरत है तो आप दौड़ने या जिम करने जाए। साथ- साथ वर्क आउट भी कर सकते हैंI अपने आप को आकर्षक महसूस करें जिससे की आप अपने साथी को भी आकर्षक लगेंगे।

 

डेट के लिए रात का प्लान बनाये।

इसमें ज्यादा कुछ शामिल नहीं है। बस बच्चों के बिना केवल एक दूसरे के साथ समय  बिताने के तरीके खोजें। किसी रेस्तरां में खाना, समुद्र तट पर टहलना, देर रात को फिल्म देखना इनमे से जो भी आपको सुविधाजनक लगे उसको चुनें।

रोमांस के लिए मूड बनाएं।

अपने कमरे में कुछ नया करने का प्रयास करे। यदि आप कामोत्तेजक सुगन्ध और स्नान कर चुके है, तो सेक्स खिलौनों का प्रयोग करे। एक पैन्टी वाइब्रेटर या प्लेफुल कंडोम आपको फिर से उत्तेजित कर सकता है, या एक सुखद अंत के बाद आप तेल मालिश के बारे में सोच सकते है।

एक दूसरे के साथ खेल खेलें।

अपनी  यौन कल्पनाओं के बारे में एक चिट में लिखे और इनको एक साथ एक हैट में इकट्ठा डाले। इसमें से हर सप्तहा एक चिट निकाले और निर्देशों की पालना करे। इससे आपके सेक्स जीवन के सभी पूर्वानुमान समाप्त जाएंगे।(लेकिन हमेशा ध्यान रखे की कल्पनायें ही सबकुछ नहीं होती है, आपको और आपके साथी को वास्तविक जीवन में इन पर कार्य करना चाहिए।नियम बनाये की आप अपने साथी पर ऐसे किसी भी कार्य को करने के लिए दबाव नहीं बनाएंगे जिसमे की वह अपने आप को असहज महसूस करता है।

अपनी अंतरंगता व्यक्त करें।

अपने साथी को दिनभर भिन्न -भिन्न तरीकों से स्पर्श करें, यह कामुकता नहीं केवल अंतरंगता है। ईमेल,चैट या एसएमएस के माध्यम से सेक्सी, विचारोत्तेजक संदेश भेजे। जब आप सेक्स नहीं कर रहे हो तब भी अपने साथी इस बारे में सोचने के लिए कहे।

इस विषय पर और अधिक पढ़ने के लिए 'लंबी अवधि के रिश्ते में सेक्स' के लिए हमारे सुझाव और एक लंबे अवधि वाले प्यार में कामोत्तेजक सेक्स के लिए लिंक की जाँच करे।

कभी कभी आपका सेक्स जीवन यौन रोगों के कारण कष्टप्रद हो सकता है, इसका मतलब है की आप को सेक्स करने में कठिनाई हो रही है। आमतौर पर पुरुषों के उन्नत शिश्न की वजह से महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द की परेशानी होती है।

इसके शारीरिक और मानसिक दोनों या कई विभिन्न कारण हो सकते है। इसे सहन नहीं करे और डाक्टर की मदद ले। यौन रोगों से बहुत सारे लोग प्रभावित होते हैं और इनमे से बहुत सारे इलाज के योग्य है। सभी सकारात्मक चीजों के बारे में सोचे और इन्हे अपने जीवन से जोड़े इससे आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएँगी। आप लव मैटर्स के 'साथी FPA भारत से भी सम्पर्क कर सकते है।