Birth control: long-term vs short-term
© Love Matters | Rita Lino

गर्भ निरोधक: लम्बी अवधि या कम अवधि तक

इससे पहले कि आप गर्भ निरोध का सही तरीका चुनें, एक बात जो आपको ध्यान में रखनी चाहिए वह है कि क्या आप बच्चा चाहते हैं और कब।

यदि आप जल्दी ही बच्चा चाहते हैं, पर अभी नहीं, तो आपको कम अवधि वाला गर्भ निरोधक चुनना चाहिए। 

यदि आप देर से या बिलकुल भी बच्चा नहीं चाहते हैं, तो आपको लम्बी अवधि वाला गर्भ निरोधक इस्तेमाल करना चाहिए। 

गर्भ निरोध के अलग अलग तरीके कम समय से ज़्यादा समय तक के क्रम में नीचे दिए गए हैं।

कम अवधि के लिए (शॉर्ट एक्टिंग )

लम्बी अवधि तक ( लॉन्ग एक्टिंग) 

अन्य 

 

मुझे यह कितनी बार लेने की ज़रुरत है

गर्भ निरोध के कुछ तरीके हर बार यौन सम्बन्ध बनाते हुए इस्तेमाल करने की ज़रुरत होती है, जबकि कुछ तरीके दिन में एक बार, महीने में एक बार, या फिर कुछ सालों तक काम कर सकते हैं। नसबंदी या महिला नसबंदी हमेशा के लिए होती है, और उसे तब ही कराना चाहिए जब आप निश्चित रूप से बच्चे नहीं चाहते हैं। वह डॉक्टर द्वारा एक ही बार किया जाना वाला प्रोसीजर होता है।

कम अवधि के लिए (शॉर्ट एक्टिंग )

  • कॉन्डोम: हर बार यौन सम्बन्ध बनाते समय उपयोग करें 
  • डायाफ्राम: हर बार यौन सम्बन्ध बनाते समय उपयोग करें 
  • स्पंज: हर बार यौन सम्बन्ध बनाते समय उपयोग करें 
  • महिला(फीमेल) कॉन्डोम: हर बार यौन सम्बन्ध बनाते समय उपयोग करें 
  • विद्ड्रॉअल: हर बार यौन सम्बन्ध बनाते समय उपयोग करें 
  • स्पर्मिसाइड(शुक्राणु नाशक): हर बार यौन सम्बन्ध बनाते समय उपयोग करें 
  • सर्वाइकल कैप: हर बार यौन सम्बन्ध बनाते समय उपयोग करें 
  • रिदम मेथड: यौन सक्रिय समय में प्रयोग करें 
  • पिल: रोज़ लेने की ज़रुरत है, हर तीन हफ़्ते बाद एक हफ़्ते के लिए बंद करें या जारी रखें। 
  • पैच: हर हफ़्ते नया पैच, हर तीन हफ़्ते बाद एक हफ़्ता पैच के बिना। 
  • कंबाइंड शॉट: एक टीका हर 30 दिन में। 
  • एक-हॉर्मोन शॉट: एक टीका हर 12 हफ़्ते में। 
  • स्तनपान कराना: दिन के समय हर चार घंटे में और रात के समय हर छह घंटे में, छह महीने तक।  

लम्बी अवधि तक ( लॉन्ग एक्टिंग) 

  • इम्प्लांट: एक बार लगाने के बाद 3-5 साल तक काम करता है। 
  • आईयूडी: एक बार लगाने के बाद 5-12 साल तक काम करता है।
  • पुरुष नसबन्दी: हमेशा के लिए 
  • महिला नसबंदी: हमेशा के लिए

अन्य 

  • संयम रखना 
  • ऑउटरकोर्स (बाहरी सम्बन्ध)
  • आपातकालीन गर्भनिरोधक

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>