Shot (Injectables)
Shot (Injectables)

गर्भनिरोधक इंजेक्शन क्या है?

दो तरह के गर्भनिरोधक इंजेक्शन होते हैं:कंबाइंड शॉट और एक हॉर्मोन शॉट।

कंबाइंड शॉट 

यह तरीका कंबाइंड गर्भ निरोधक पिल्स के जैसा ही है। 

कंबाइंड शॉट्स एक गर्भनिरोधक तरीका है जिसकी असफलता दर बहुत कम है। यह दो अलग अलग हॉर्मोन्स एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन से बना हुआ इंजेक्शन होता है। आपको यह इंजेक्शन हर महीने लगवाना होता है। यह आपकी ओवरीज़ को एग्स छोड़ने से रोकता है, जिससे कि आप गर्भवती ना हो पाएं।

एक-हॉर्मोन शॉट 

एक हॉर्मोन शॉट एक गर्भ निरोधक उपाय है जिसकी असफलता दर बहुत कम है। असफलता दर(सामान्य उपयोग में 4% और सही उपयोग में 0.2%) यह सिर्फ एक हॉर्मोन प्रोजेस्टिन का इंजेक्शन होता है। आपको यह इंजेक्शन हर तीन महीने में एक बार लगवाना होता है। यह आपके सर्विक्स के चारों ओर की म्यूकस को गाढ़ा कर देता है, जिससे कि स्पर्म उसमें से ना जा सके। यह आपकी ओवरीज़ को भी एग्स बनाने से रोकता है।

यह ज़्यादातर डेपो-प्रोवेरा नाम की ब्रांड में बिकता है। 

इस शॉट से, आपका मासिक धर्म आमतौर पर हल्का हो जाता है, कुछ स्त्रियों का मासिक धर्म पूरी तरह बंद भी हो जाता है। बहुत सी स्त्रियों में मासिक धर्म के समय होने वाली दर्द भी कम हो जाती है। यह शॉट कुछ प्रकार के कैंसर से भी बचने में मदद करता है। (एंडोमेट्रियल और ओवेरियन कैंसर)

यह तरीका सिकल सेल रोग से ग्रसित महिलाओं के लिए भी बहुत अच्छा है। 

इन इंजेक्शंस के पहले तीन महीनों में, बहुत सी स्त्रियों को स्पॉटिंग और अनियमित पीरियड होते हैं। तनाव, घबराहट बढ़ने और मूड में बदलाव होने की भी संभावना होती है। इन शॉट्स के दौरान, कुछ स्त्रियों का वज़न भी बढ़ जाता है। 

एक और नुक्सान यह है कि इसे रोकने के बाद आप एकदम से गर्भवती नहीं हो सकती हैंआपकी सामान्य फर्टिलिटी पर वापस आने में आपको 10 महीने तक लग सकते हैं। 

यह एक बहुत ही व्यक्तिगत उपाय है। यदि आप यह छुपाना चाहती हैं कि आप गर्भ निरोधक इस्तेमाल कर रही हैं, तो इंजेक्टिबल्स एक बेहद सही चुनाव है।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>