Masturbation for women: How to start?
Shutterstock/vchal

लड़ियाँ हस्तमैथुन/मास्टरबैशन कैसे करें? कुछ टिप्स

क्या मुझे अपनी योनि में कुछ डालना चाहिए या सिर्फ क्लिटोरिस को उत्तेजित करना चाहिए? क्या मास्टरबेशन करने के लिए सेक्स टॉय (डिल्डो, वाइब्रेटर आदि) का उपयोग करना एक अच्छा आईडिया है या कोई और तरीका भी होता है? यदि आप एक महिला हैं और मास्टरबेशन के बारे में जानकारी चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए है!

मास्टरबेशन एक पूरी तरह से सामान्य और स्वस्थ यौन गतिविधि है, जो महिलाओं सहित सभी लिंग के लोगों के लिए आनंददायक और संतुष्टि दायक हो सकती है। मास्टरबेशन करने का कोई एक सही तरीका नहीं है, क्योंकि यह एक अत्यंत व्यक्तिगत और निजी अनुभव है। जो चीज़ एक व्यक्ति के लिए सबसे अच्छा काम करती है, हो सकता है कि वह दूसरे के लिए वैसी काम ना करती हो। हालांकि हम कुछ तरीके बता सकते हैं, जो आपको वहां तक पहुंचने में सहायक हो सकती है!

अकेले में 

एक निजी और आरामदायक जगह ढूंढें जहां आप आराम कर सकें और अपने प्लेजर पर ध्यान केंद्रित कर सकें। हो सकता है कि आपका बेडरूम या बाथरूम भी हो, जहां कोई आपको कम से कम 30 मिनट तक परेशान न करे (या यदि आप चाहें तो इससे भी अधिक!) आप ऑर्गेज्म के बीच में बाधा तो नहीं डालना चाहेंगे ना!

अपने शरीर को एक्सप्लोर करें!

अपने शरीर को एक्सप्लोर करने के लिए समय निकालें- जैसे आपका वजाइना, क्लीटोरिस, स्तन। महिलाओं को खुद को महसूस करने या शीशे में अपने वजाइना को देखने का समय ही नहीं मिल पाता है। अपने शरीर के अंगों को देखें, महसूस करें, स्पर्श करें, सहलाएं, आनंद लें। यह समझना कि आपके लिए क्या अच्छा लगता है, एक संतोषजनक अनुभव का तरीका है। यदि आवश्यक हो, तो आराम और आनंद बढ़ाने के लिए लुब्रिकेशन यानी की किसी तरल का उपयोग करें। व्यक्तिगत उपयोग के लिए कई प्रकार के लुबीक्रेशन उपलब्ध हैं। इसके अलावा आपका सलाइवा/लार भी आपकी सबसे अच्छी दोस्त है!

दिमाग और शरीर का रिश्ता

अपनी कल्पनाओं, इच्छाओं या कामुक विचारों पर ध्यान दें। इस प्रक्रिया में अपने दिमाग को शामिल करने से आपका अनुभव बढ़ सकता है। उत्तेजना बढ़ाने के लिए आप कुछ कामुक देख या पढ़ भी सकते हैं।

महिलाओं के लिए मास्टरबेशन के तरीके

अपने आप को ऑर्गेज्म तक पहुंचाने के अनेक तरीके हो सकते हैं, जैसे- अपनी उंगलियों, हाथों या सेक्स टॉय का इस्तेमाल करना लेकिन तब ही जब आपको सही लगे। आप चाहे तो कुछ प्रयोग भी कर सकती हैं। चलिए इसके बारे में और जानते हैं!

क्लिटोरिस को तैयार करना

कई महिलाओं को क्लीटोरिस में हुई उत्तेजना बहुत अच्छी लगती है। आप अपनी उंगलियों को क्लिटोरिस के आसपास या गोल-गोल रगड़ भी सकती हैं, या उसकी गति या दबाव भी बढ़ा सकती हैं। जब आप ऑर्गेज्म तक पहुंचने लगेंगी, तो आपकी वजाइना गीली होने लगेगी और हल्का ऊपर की ओर आ जाएगी। आप अपने शरीर के ही लुब्रिकेशन का इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपको क्लीटोरिस का ऑर्गेज्म महसूस होगा। 

अगर आपको लगे कि आपकी क्लीटोरिस को कुछ महसूस नहीं हो रहा है, तो आप क्लीटोरिस के आसपास भी एक्सप्लोर करके देख सकती हैं लेकिन इसके लिए उत्तेजना की जरूरत है इसलिए उंगलियों से अपने क्लिटोरिस को दबाएं और गति बढ़ाएं। बीच-बीच में आप वजाइना के अंदर भी उंगली डाल सकती हैं और दूसरे हाथ से क्लीटोरिस को सहला सकती हैं।

आप अपने क्लीटोरिस के आसपास शॉवर का पानी भी डाल सकती हैं या किसी सेक्स टॉय या वाइब्रेटर का इस्तेमाल भी कर सकती है, जिससे आपको ऑर्गेज्म महसूस होगा।

वजाइना के अंदर

कुछ महिलाओं को वजाइना के अंदर ही डालने पर ऑर्गेज्म महसूस होता है, जैसे ऊंगली या सेक्स टॉय को डालना। ध्यान रखें कि इस समय आप लुब्रीकेशन का इस्तेमाल कर रहे हो। आप वजाइना में डिल्डो भी डाल सकती हैं, इससी आपको संतोष मिलेगा। कुछ लोग सब्जी या फल भी डालते हैं लेकिन इसके ऊपर कंडोम लगाना जरुरी है ताकि इंफेक्शन से बचा जा सके।

वजाइना और क्लीटोरिस की उत्तेजना

अपने वजाइना या क्लिटोरिस को उत्तेजना देने के लिए आप उंगलियों और सेक्स टॉय का एक साथ उपयोग कर सकती हैं। जब आप वजाइना और क्लिटोरिस को एक साथ उत्तेजित करेंगे, तो आपको जी-स्पॉट मिलेगा और यही आपको ऑर्गेज्म तक पहुंचाएगा। किसी किसी में ऑर्गेज्म जब ज्यादा हो जाता है, तो महिलाएं वजाइना के लिक्विड के साथ युरिन भी पास कर देती हैं।

मास्टरबेशन के लिए महिलाओं के पास अनेक तरीके हो सकते हैं, जो समय के साथ बदलते चले गए। जब बात सेल्फ प्लेजर की आती है, तो कुछ कल्पनाएं भी आनी लगती हैं। ये सामान्य पहने कपड़ो से लेकर कुछ अलग भी हो सकती हैं, जो आपको उत्तेजित करते हो। ये कल्पनाएं सामान्य हैं, जो ऑर्गेज्म बढ़ाने के लिए की जा सकती है।

गुदा/ऐनस को उत्तेजित करना

कुछ महिलाओं को गुदा को उत्तेजित करना भी अच्छा लगता है। आप चाहे तो अपनी ऊंगली या सेक्स टॉय का उपयोग कर सकती हैं और बाकी का तरीका वैसा ही रहेगा। लेकिन यहां लुब्रिकेशन का इस्तेमाल ज्यादा करना होगा क्योंकि यहां सूखा रहता है और तब आप ऑर्गेज्म तक पहुंच पाएंगी।आप अपने शरीर के अन्य हिस्सों जैसे- जांघ, निप्पल, कान, गर्दन आदि को उत्तेजित कर सकती है। आप उन्हें सहला सकती हैं, दबा सकती है। ये शरीर में उत्तेजना बढ़ाने का काम करते हैं।

इसके अलावा उन गतिविधियों के बारे में कल्पना करना असामान्य नहीं है, जिन्हें वास्तविक जीवन में करने का आपका कोई इरादा नहीं हो। ये कल्पनाएं आपकी इच्छाओं का पता लगाने, विभिन्न परिदृश्यों के साथ प्रयोग करने और अपनी कल्पना का आनंद लेने के तरीके के रूप में काम करती हैं। मास्टरबेशन के दौरान आपके विचार और कल्पनाएं आपकी कामुकता का एक निजी और व्यक्तिगत पहलू हैं और जरूरी नहीं कि यह आपकी वास्तविक जीवन की प्राथमिकताओं या इरादों को प्रतिबिंबित करें।

तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।नाम बदल दिए गए हैं।  

कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे इनबॉक्स में पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>