Is sex a fun option to burn calories?
Pexels/Ketut Subiyanto

कैलोरी बर्न करने के लिए सेक्स है एक मजेदार ऑप्शन?

द्वारा Saumya फरवरी 15, 05:22 बजे
अगर आप भी कैलोरी बर्न करना चाहते हैं लेकिन जिम जाने से ज्यादा बिस्तर पर रहना पसंद करते हैं, तो क्यों ना बिस्तर पर कुछ तूफानी करते हैं। सेक्स और कैलोरी बर्न? क्या वाकई इसमें सच्चाई है? आईये जानते है!

सेक्स और कैलोरी बर्न? क्या आपने दोनों बातों को कभी एक साथ सोचा है? नहीं सोचा तो सोचिये क्यूंकि एक खूबसूरत शारीरिक और भावनात्मक अनुभव होने के साथ ये शरीर की ऊर्जा खर्च करने का एक अच्छा तरीका है ! 

शोध बताते हैं कि सेक्स करने के कई सकारात्मक परिणाम हो सकते हैं जिसमे कैलोरी का खर्च होना शामिल है। जर्नल ऑफ सेक्सुअल मेडिसिन में प्रकाशित 2013 के एक अध्ययन में पाया गया कि औसतन पुरुष सेक्स और किसिंग से लगभग 100 कैलोरी बर्न कर सकते हैं, और महिलाएं 25 मिनट के सत्र में लगभग 69 कैलोरी जला सकती हैं।

वहीं आर्काइव्स ऑफ सेक्शुअल बिहेवियर में प्रकाशित 2009 के एक अन्य अध्ययन में विभिन्न यौन गतिविधियों के दौरान ऊर्जा व्यय का आकलन किया गया। उन्होंने पाया कि ऑर्गेज्म ने कैलोरी बर्न करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, पुरुषों ने गैर-ऑर्गेज्मिक सेक्स की तुलना में ऑर्गेज्म के दौरान औसतन 11 अधिक कैलोरी खर्च की और महिलाओं ने 21 अधिक कैलोरी बर्न की।

सेक्स और कैलोरी का हिसाब

  1. मास्टरबेटिंग- कैलोरी बर्न: 30 मिनट में 150 कैलोरी या लगभग 5 कैलोरी प्रति मिनट
  2. ओरल सेक्स- कैलोरी बर्न: 30 मिनट में 112 कैलोरी, या प्रति मिनट 3 से 4 कैलोरी
  3. रोमांटिक डांस- कैलोरी बर्न: डांस करने से 30 मिनट में लगभग 205 कैलोरी बर्न होती है, जो प्रति मिनट लगभग 6 कैलोरी के बराबर होती है।
  4. जब किस करने के दौरान आप अपने साथी के शरीर पर सहलाते हैं, तो उस दौरान  भी कैलोरी बर्न होती है। इस दौरान 30 मिनट में 150 कैलोरी, या प्रति मिनट लगभग 5 कैलोरी बर्न होती है।

और भी कई फायदे! 

कैलोरी बर्न करने के अलावा भी सेक्स के कई फायदे हैं, जैसे: 

  1. मूड को अच्छा करना
  2. हार्मोन स्त्राव को बढ़ाने में
  3. रिश्तों को मजबूत करना
  4. शरीर को स्वस्थ रखना

हालांकि इन फायदों के ये जानना जरूरी है कि सेक्स हमेशा आपसी सहमति से ही होना चाहिए, जब दोनों लोग इसे करने के लिए ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी तैयार हो, तभी सेक्स के फायदे लिए जा सकते हैं।

तो फिर व्यायाम से छुट्टी?

सेक्स कैलोरी बर्न कर सकता है लेकिन यह एक निरंतर और प्रमुख व्यायाम के समान नहीं है। सेक्स के दौरान शारीरिक गतिविधि में वृद्धि होती है, जिससे कुछ कैलोरी बर्न होती है, लेकिन यह एक प्रमुख व्यायाम की तरह नहीं है, जिसमें शारीर के अनेक हिस्सों को सम्मिलित किया जाता है और शारीरिक स्थिति बदलती है।

सेक्स के दौरान आपकी हृदय की गति बढ़ जाती है, जिससे कुछ कैलोरी बर्न होती है, लेकिन इसे एक व्यायाम के समान नहीं माना जाता है। किसी भी प्रकार के व्यायाम और स्वस्थ आहार के साथ-साथ सेक्स एक स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का हिस्सा बना सकता है, लेकिन यह एकमात्र कैलोरी बर्न करने का एक अच्छा उपाय नहीं है। यदि आप कैलोरी बर्न करने का उद्देश्य रखते हैं, तो नियमित व्यायाम और संतुलित आहार का पालन करना ज्यादा प्रभावी तरीका है।

तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।नाम बदल दिए गए हैं।  

कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे इनबॉक्स में पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>