सेक्स के लिए फ़्लर्ट करना - क्या यह फायदेमंद है?
Shutterstock/stockfour/Person in photo is a model

सेक्स के लिए फ़्लर्ट करना - क्या यह फायदेमंद है?

हावी होने की कोशिश करना शायद सही तरीका नहीं।  लड़कियां अक्सर ऐसे पुरुषों को कम आकर्षित मानती हैं।फ्लर्टिंग के द्वारा अच्छी छाप छोड़ना इस बात पर निर्भर करता है कि फ्लर्टिंग के पीछे आप का क्या मकसद है।

यदि कोई पुरुष शारीरिक सम्बन्ध बनाने के मकसद से फ्लर्ट कर रहा है तो अक्सर लड़कियां उसे उन पुरुषों की तुलना में ज्यादा प्रभुत्वता चाहने का इच्छुक समझती हैं जो प्रेम सम्बन्ध के इच्छुक हैं।

असल बात ये है कि हावी होना महिलाओं के नज़रिए सेअच्छा नहीं माना जाता।हावी फ्लर्ट करने वाले लोगों को महिलाएं शारीरिक और सामाजिक रूप से, एवं बात करने के लिए बेहतर नहीं समझती।

फ्लर्टिंग सिर्फ मजाक केलिए अथवा सेक्स

वो पुरुष जो केवल हंसी मज़ाक के लिए फ्लर्ट करते हैं, वो भी कुछ ख़ास भाग्यशाली नहीं, सिर्फ हंसी मजाक के लिए फ्लर्ट करने वाले पुरुष महिलाओं की नज़र में आकर्षक नहीं माने जाते।

सेक्स के लिए लड़कियों के फ्लर्ट करने का असर लड़कों पर विपरीत दिखाई दिया। उन्हें वो महिला ज्यादा आकर्षक लगी जो सेक्स के लिए फ्लर्ट करती है। और जब महिला गहरे रिश्ते की तलाश में या हलके हंसी मजाक के लिए फ्लर्ट करें तो लड़के उन्हें बातचीत के लिए बेहतर मानते हैं।

विश्वसनीयता भरी फ्लर्टिंग

 जो लड़कियां फ्लर्टिंग के दौरान दोस्ताना और ईमानदारी दिखाती हैं, वो बेहतर छाप छोडती हैं। ऐसी लड़कियां लड़कों को शारीरिक, सामाजिक और बातचीत के नज़रिए से ज्यादा आकर्षित करती हैं।

आंकड़े वो बातें दर्शाते हैं जो आमतौर पर हमें पता है . इमानदारी और विश्वसनीयता से आप उस व्यक्ति को यह दर्षा सकते हैं कि वो आपके लिए महत्वपूर्ण है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, यह बर्ताव सभी को भाता है और यह महिला और पुरुष, दोनों पर लागू होता है।

तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।नाम बदल दिए गए हैं।  

आपके पास भी कोई ऐसी हे कहानी हैं तो लिखिए हमें। कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>