How to find a girlfriend or boyfriend?
Shutterstock/Rembolle/Person in the photo is a model, names changed

गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड कैसे ढूंढे?

20 साल का शुभम अपने लिए गर्लफ्रेंड ढूंढना चाहता है लेकिन कहां से और कैसे शुरु करें, उसे इस बात का कोई आइडिया नहीं है। वह सही लड़की से कहां मिलेगा? वह उससे कैसे बात करेगा? क्या होगा अगर वह उसे पसंद ही न करे?? क्या ऐसा भी हो सकता है की उसको कभी कोई अपने पसंद की लड़की ही न मिले? क्या आपकी लाइफ में भी कुछ ऐसा ही चल रहा है?

अपने लिए एक गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड ढूंढना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है लेकिन यह काम इतना भी मुश्किल नहीं है। साथी ढूंढने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि आपके अंदर आत्मविश्वास होना चाहिए। हम यहां आपके लिए कुछ टिप्स दे रहे हैं, जो आपका पार्टनर ढूंढने में आपकी मदद कर सकते हैं।


 

  1. आत्मविश्वास बनाए रखें : गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड ढूंढने के लिए सबसे जरूरी है कि आपके अंदर आत्मविश्वास हो क्योंकि लोग उन्हीं की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं, जिन में आत्मविश्वास होता है। बस खुद पे भरोसा रखें और आपको सही साथी एक न एक दिन मिल जायेगा।  

 

  1. अपनी पर्सनालिटी को और अच्छा बनायें: खुद के साथ समय बिताएं और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें। आप अपने फिटनेस या अपनी हॉबी या अपने करियर पर भी ध्यान दे सकते हैं क्योंकि ये सारी चीज़ें एक महिला को आपकी ओर आकर्षित करेंगी।

 

  1. लोगों से मिलें जुलें : आप जितने ज्यादा लोगों से मिलेंगे आपके पास ज़्यादा से ज़्यादा चांस होगा की आपकी मुलाकात एक अच्छी लड़की से हो। आप ज्यादा से ज्यादा लोगों को जान पाएंगे। इससे आपको यह अंदाजा लगाना आसान हो जाएगा कि आप किसके साथ अच्छा महसूस करते हैं। आप चाहे तो कोई हॉबी क्लास ज्वाइन कर सकते हैं या कुछ सामाजिक इवेंट भी अटेंड कर सकते हैं। इसके अलावा कोचिंग में या बस रूट में लड़कियों से बात करने के दौरान कोई हिचक न रखें।

 

  1. खुले विचारों वाले बने : अपने आप को किसी एक दायरे में सीमित ना करें कि आपको ऐसा ही पाटनर चाहिए, बल्कि नए लोगों से मिलने और जुड़ने की पूरी कोशिश करें। आप खुद हैरान होंगे की आपको कितने नए तरह के लोग भी आकर्षित कर सकते हैं।  

 

  1. अपने आप को पहचाने : आप जैसे हैं वैसा ही दिखने की कोशिश करें और किसी की नकल ना करें, तभी कोई लड़की आप की ओर आकर्षित हो पाएगी। अगर आप एक सच्चे इंसान हैं तो लोग आपको एक न एक दिन आपकी अच्छाई से ज़रूर पहचानेगें।  

 

  1. दिलचस्पी दिखाएं : अगर आपको कोई पसंद आता है तो उन्हें जानने की कोशिश करें क्योंकि इसी दौरान ही एक रिश्ते की शुरू होने की संभावना होती है।

 

  1. अच्छे श्रोता बने : सामने वाला क्या बोल रहा है, इसे जानने की कोशिश करें। उन्हें बताएं कि आपको उन्हें सुनना काफी अच्छा लग रहा है और आप उनकी बातों को बहुत ध्यान से सुन रहे हैं। 

 

  1. अपने सेंस ऑफ ह्यूमर को दिखाएं : कुछ मजेदार चुटकुले या कहानियां सुना कर भी आप किसी को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं क्योंकि ह्यूमर किसी से जुड़ने का एक अच्छा तरीका होता है।  

 

  1. सम्मान करना सीखें : हर व्यक्ति के साथ सम्मान से पेश आएं - यहां तक कि जो आपकी गर्लफ्रेंड बनने वाली हो उसे भी बहुत सम्मान दें। उन्हें महसूस कराएं कि आप एक अच्छे इंसान हैं जो दूसरों की परवाह करते हैं।  

 

  1. धैर्य बनाएं रखें : गर्लफ्रेंड ढूंढना इतना भी आसान नहीं है इसलिए धैर्य बनाए रखें और अपने विश्वास को कम ना होने दें।

 

अगर आप इन सुझावों को फॉलो करते हैं, तो हो सकता है गर्लफ्रेंड ढूंढना थोड़ा आसान हो जाए।

तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।नाम बदल दिए गए हैं।  

कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>