breast in men
Shutterstock/PRASAN MAKSAEN

क्यों बढ़ जाते हैं पुरुषों के स्तन और कैसे पाएं इनसे छुटकारा?

पुरुषों में स्तन बढ़ना अच्छा नहीं माना जाता है और लोग इन्हे अजीब नजरों से देखते हैं। पुरुष का बढ़ता स्तन अक्सर उनकी अपनी अपनी बॉडी के प्रति इमेज को खराब करने के साथ ही आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंचाता है। आइए जानते हैं कि कुछ पुरुषों के स्तन क्यों बढ़ जाते हैं और इससे छुटकारा पाने के उपाय क्या हैं।

पुरुष स्तन क्या हैं?

सभी लिंग के इंसानों में कुछ स्तन ऊतक पाए जाते हैं। आमतौर पर महिलाओं की तरह पुरुषों में स्तन ऊतक बड़े नहीं होते हैं। किशोरावस्था में हार्मोनल परिवर्तन के कारण महिलाओं के स्तन बढ़ते हैं।

मगर पुरुषों में स्तन ऊतक दवा, शरीर के वजन, मौजूदा स्वास्थ्य समस्याओं और हार्मोनल असंतुलन जैसे कारणों से बढ़ते हैं जिसके कारण निप्पल के आसपास अधिक मुलायम, स्तन जैसे ऊतक बनते हैं। मौजूदा कारणों के आधार पर इन स्तनों का आकार अलग-अलग हो सकता है। कुछ पुरुषों में उनका सीना अधिक उभरा हुआ दिखता है वहीं कुछ पुरुषों में एकदम स्तनों जैसी बनावट नजर आती है। 

किन कारणों से बढ़ते हैं पुरुषों के स्तन?

पुरुषों के स्तनों आमतौर पर कई कारणों से बढ़ सकते हैं, जैसे:

  • हार्मोनल असंतुलन: टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन के बीच असंतुलन से गाइनेकोमास्टिया नामक समस्या हो सकती है, जिसके कारण पुरुषों में स्तन के ऊतक बढ़ जाते हैं। आमतौर पर, पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की अपेक्षा बहुत कम मात्रा में एस्ट्रोजन का उत्पादन होता है, जो स्तन के ऊतक को बढ़ने नहीं देता है। हालांकि, जब यह संतुलन खराब हो जाता है, तो पुरुषों के स्तन के ऊतक उभरे हुए नजर आते हैं।
  • मोटापा: अधिक वजन बढ़ने के कारण भी पुरुषों के स्तन उभरे हुए दिखाई देते हैं।  इस समस्या को स्यूडो-गाइनेकोमास्टिया (pseudo-gynecomastia) कहा जाता है। इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति की छाती बढ़ी हुई दिखाई देती है, हालांकि, यह सिर्फ स्तन के ऊतक के बढ़ने के कारण नहीं होता है। शरीर का वजन बढ़ने से वसा तेजी से जमता है, साथ ही ग्रंथि भी बढ़ती है, जिससे पुरुष की छाती स्तन जैसी दिखती है।
  • किशोरावस्था: किशोरावस्था के दौरान हार्मोन में उतार-चढ़ाव के कारण भी गाइनेकोमास्टिया की समस्या हो सकती है। किशोर लड़कों में अलग-अलग आकार में स्तन के ऊतक बढ़ना असामान्य नहीं है। यह आमतौर पर उम्र के साथ खत्म हो जाता है, क्योंकि हार्मोन का स्तर स्थायी होने लगता है।
  • वृद्धावस्था: शरीर के वजन और हार्मोन के स्तर में बदलाव के कारण वृद्ध पुरुषों में स्तन के ऊतक बढ़ सकते हैं।
  • स्वास्थ्य समस्याएं: किडनी खराब होना, लिवर रोग, अंडकोष में संक्रमण के साथ-साथ आनुवंशिक विकार जैसे क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम और हृदय रोग जैसी समस्याओं की दवा से भी स्तन के ऊतक बढ़ सकते हैं।
  • शराब / नशीली दवाओं का सेवन: अधिक शराब पीने और नशीली दवाओं के सेवन से भी पुरुषों में स्तन का विकास हो सकता है।

पुरुषों के बढ़ते स्तन से छुटकारा पाने के उपाय

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि स्तन किस वजह से बढ़ रहे हैं। इसके आधार पर, आप इनमें से किसी एक या एक साथ कई उपायों को आजमा सकते हैं:

  • जीवनशैली में बदलाव: यदि मोटापा या वजन बढ़ने से स्तन तेजी से उभर रहा है, तो जीवनशैली में बदलाव करना जरूरी है। तले हुए और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें, संतुलित और स्वस्थ आहार लें। साथ ही नियमित एक्सरसाइज करने से भी इस समस्या से छुटकारा मिल सकती है।
  • टोनिंग एक्सरसाइज: पुरुषों में बढ़े हुए स्तन के ऊतक को टोन करने और इसे मजबूत आकार देने के लिए वेट ट्रेनिंग बहुत प्रभावी है। बारबेल बेंच प्रेस, पेक डेक, बेंट-ओवर केबल क्रॉसओवर और पुश-अप जैसे एक्सरसाइज आप आजमा सकते हैं।
  • दवा: यदि स्तन के ऊतक में वृद्धि हार्मोनल असंतुलन के कारण होती है, तो संतुलन को बनाए रखने और स्तन के ऊतक को बढ़ने से रोकने के लिए इलाज की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे मामले में बेहतर होगा कि आप डॉक्टर के पास जाएं और इलाज करवाएं।
  • सर्जरी: यदि आपके स्तन का ऊतक बहुत अधिक उभरा है और इसके कारण आपके  आत्म-सम्मान को नुकसान पहुंच रहा है या मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं, तो आप बढ़े हुए ऊतक को हटाने के लिए सर्जरी का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए आप डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।

आमतौर पर हम हमेशा कहते हैं कि अपने शरीर से प्यार कीजिए। और जब तक आपका स्वास्थ्य ठीक हैं, खुश रहिये। लेकिन अगर आपको स्तन के ऊतक से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं महसूस होने लगी हैं, तो डॉक्टर से परामर्श लें और अपनी अच्छी सेहत के लिए आप जो कर सकें, वह करें।

कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

आरुषि चौधरी एक फ्रीलैंस पत्रकार और लेखिका हैं, जिन्हें पुणे मिरर और हिंदुस्तान टाइम्स जैसे प्रिंट प्रकाशनों में 5 साल का अनुभव है, और उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म और प्रिंट प्रकाशनों के लिए लगभग एक दशक का लेखन किया है - द ट्रिब्यून, बीआर इंटरनेशनल पत्रिका, मेक माय ट्रिप , किलर फीचर्स, द मनी टाइम्स, और होम रिव्यू, कुछ नाम हैं। इतने सालों में उन्होंने जिन चीजों के बारे में लिखा है, उनमें से मनोविज्ञान के प्रिज्म के माध्यम से प्यार और रिश्तों की खोज करना उन्हें सबसे ज्यादा उत्साहित करता है। लेखन उनका पहला है। आप आरुषि को यहां ट्विटर पर पा सकते हैं।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>