talking about sex
© Love Matters | Rita Lino

सेक्स के बारे में बातें

चाहे आप एक रिश्ते में कितने भी समय के लिए हों, सेक्स के बारे में बात करना मुश्किल ही होता है - और उन बातों के बारे में भी जो हमें बिस्तर में पसंद या नापसंद होती हैंI हमें सेक्स करना तो बहुत पसंद है लेकिन उसके बारे में बात करना नहींI

लेकिन सेक्स के बारे में बात करने से ना सिर्फ़ यौन क्रिया बेहतर होती है बल्कि इसका आपके रिश्ते पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तो हिम्मत जुटाइए, फायदा ही होगा। याद रखें कि आपका साथी भी आप जितना ही नर्वस है!

ज़रूरी नहीं है कि आपको अपने साथी के साथ सेक्स करना ही है। यह आप दोनों का फैसला है जो आप एक दूसरे से बात करके लेते हैं। अगर आपको सिर्फ़ एक दूसरे के हाथ पकड़ना पसंद है तो उसमें भी कोई बुराई नहीं है। खुद पर किसी तरह का दबाव ना महसूस करें- और ना ही अपने साथी पर दबाव डालेंI

अगर आपने सेक्स करने का फैसला किया है, या सिर्फ़ इस बारे में बात करना चाहते हैं तो इस गाइड की मदद ले सकते हैं:

अपनी इच्छा के बारे में बात करना

क्या आपको पता है कि आपके साथी क्या चाहते हैं? सावधान रहें, आपका अनुमान गलत भी हो सकता है। इसलिए अपनी इच्छा बताएं और अपने साथी की इच्छा के बारे में पूछें। आप संभोग से पहले और बाद में ऐसा कर सकते हैं, साथ ही सेक्स के दौरान भी ये बातें कर सकते हैं। आपको ऐसी बातें करने में कठिनाई महसूस हो सकती है, लंकिन ऐसा करने से बहुत सी परेशानियों से बचा जा सकता है और सेक्स भी बेहतर हो जाता है।

 

 

इसे एक खेल जैसा बनाएं

अपनी इच्छा के बारे में एक-दूसरे को बताना यौन उत्तेजना को बढ़ा सकता है। इसको आप किसी ऐसे खेल का रूप दे सकते हैं जिसमें आप किसी कागज़ पर लिख कर बताएं कि आप, अपने साथी के साथ क्या करना चाहते हैं या आपने क्या कल्पना की है। इसके बाद आप बारी-बारी से कागज़ निकाल सकते हैं और उस पर लिखे निर्देशों का पालन कर सकते हैं।

 

क्या ऐसा करना अच्छा लगता है?

चुंबन लेना, सहलाना, सेक्स करना...........आप जो भी करते हैं, उनके बारे में सबसे पहले जानने वाली बात है कि क्या ऐसा करना आपको अच्छा लगता है? क्या यह आपको पसंद है? क्या इससे आपको यौन उत्तेजना महसूस होती है? क्या इससे आप खुश हैं? यदि ऐसा है तो जारी रखें। जब तक आपको अच्छा लगता है और आप इससे खुश हैं, तो ठीक है।

 

और यदि जो कुछ हो रहा है, या जिस तरीके से आपके साथी, आपको छूते हैं , आपको अच्छा नहीं लगता है? तो इसका एक ही समाधान है- उस बारे में बताएं, चाहे ऐसा करना आपको कितना भी बुरा लगे। यदि आप कुछ नहीं कहेंगे, तो कुछ बदलने वाला नहीं है। इसलिए ऐसा करने का प्रयास करें।

आपके साथी क्या चाहते हैं?

क्या आपको पता है कि आपके साथी क्या चाहते हैं? कभी-कभार आप बता सकते हैं- आप इसका अनुभव कर सकते हैं या देख सकते हैं। लेकिन कभी-कभार ऐसा नहीं होता। यदि आप इस बारे में निश्चित नहीं हैं तो पूछें। साथ मिलकर ऐसा उपाय तलाशें, जिससे आप दोनों एक साथ सेक्स का आनंद ले सकें।

ऐसी बातें जिनसे सेक्स अच्छा होता है

 

  • यदि आप किसी से प्यार करते हैं, तो इस बात की अधिक संभावना रहती है कि उनके द्वारा आपको छुआ जाना अच्छा लगता है। लेकिन किसी से प्यार करने का अर्थ यह नहीं होता कि आप उनके साथ सेक्स करना चाहते हैं।
  • सेक्स करने के लिए उचित स्थान का चयन करें। यदि आपको पता है कि वहां आपको विघ्न पड़ सकता है, तो शायद आपको अपने साथी के साथ सेक्स करने का उतना आनंद नहीं मिल पाएगा।
  • सुनिश्चित कर लें कि आप सुरक्षित सेक्स करते हैं, जिससे आपको यौनसंचारित रोग होने या गर्भवती होने की चिंता नहीं होती।
  • अलग-अलग तरीके आज़माएं, जिससे पता चल सके कि आप दोनों को क्या पसंद है।
  • क्या आपको सेक्स करने की इच्छा है? यदि आपकी तबियत ठीक नहीं है, सिरदर्द हो या सर्दी-ज़ुकाम हो तो आपकी सेक्स करने की वैसी इच्छा नहीं होगी, जैसी आपके स्वस्थ रहने पर होती है।

ना मतलब ना!

कुछ लड़के अभी भी मानते हैं कि ऐसी भी लड़कियां हैं जिनके ना करने का मतलब हाँ होता है। उन्हें इस बारे में गलतफ़हमी है। नहीं का मतलब, नहीं ही होता है। और हर एक

 

लड़के या लड़की को किसी भी समय ना कहने का हक़ है, चाहे आपने कपड़े पहने हों या पूरे कपड़े उतार दिए हों।

 

यदि आप ऐसा कुछ करते हैं, जो लड़की नहीं चाहती, तो ऐसा कभी नहीं होता कि ‘यह उसकी मांग है’। अच्छे प्रेमी वही करते हैं, जिसमें दोनों को खुशी मिले और वे दोनों आनंद महसूस करें।

 

आपके सेक्स साथी जो आपके ‘ना’ कहने पर आपकी इच्छाओं का सम्मान नहीं करते, वह आपके लायक नहीं हैं।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Bete kya jankari chhaiye apko? Saath hi Is website pe bahut see jaan kari de gayee hai use padh lijiye. Hum humeshan yahan hai aapke liye. https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
बेटे ये कह पाना कि कौन कब और किस दिन गर्भ धारण कर लेगा या फलाना दिन में कोई गर्भ धारण कर लेता है ज़रा मुश्किल है क्योंकि ये हर किसी के लिए अलग है। ईस बारे मे और ज़्यादा detail में पढ़िए साथ ही जल्दी pregnancy के tips भी यहा पढ़ लिजिए: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Sorry Manu bête lekin iska koi tarika toh nahi hai. Yoni mein bahut elastic ya lachak hoti hai , lekin lagatar sex karne se, us mein bhi ek swabahivik looseness ya dheelapan aa jaata hai. Yadi aap chahen toh kuchh exercises online dekh sakti hai. Aur hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi kanjori, nuksaan ya beemari nahin hoti. Mahila ke shareer pe aur jaankari ke liye yahan padhe… https://lovematters.in/hi/resource/her-body https://lovematters.in/hi/our-bodies/female-body/vulva https://lovematters.in/hi/our-bodies/is-masturbation-unhealthy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete ek achhe sex ke liye zaruri hai ki sex mein woh activities ki jayein jisse dono hee partners ko ananad mile. Isliye apni partner ki body ko samjh lijiye- usko time dijiye. partner par focus badhana, foreplay , yaani ki pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activitys sabse zaroori hain. Yeh links bhee padh lijiye: https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed https://lovematters.in/hi/resource/her-orgasms https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/women-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Arnav bete aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Dekhiye bete! kisi bhi sexual activity mein ek cheez bohot hi important hai woh hai dono logo ki sehmati. Yadi woh abhi is baat ke liye sehmat nahi hain toh aap bhi force mat kijiye. Yeh Jaaiz demand nahin. Aur bhi activities hai jo aap try kar sakte hain. Is baaray mein yaha padhein: https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/meeting-someone/saying-no https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/do-indian-men-not-understand-consent Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Relax bete! Ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/penis-enlargement-doesnt-work Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna, jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Dekhiye Radhe bete! Kisi bhi sexual activity mein ek cheez bohot hi important hai woh hai dono logo ki sehmati. Yadi woh abhi is baat ke liye sehmat nahi hain toh aap bhi force mat kijiye. Yeh Jaaiz demand nahin. Aur bhi activities hai jo aap try kar sakte hain. Is baaray mein yaha padhein: https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/meeting-someone/saying-no https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/do-indian-men-not-understand-consent Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>