Woman grabbing man's chest
Zdorov Kirill Vladimirovich

शीघ्रपतन को कण्ट्रोल करने के लिए टिप्स

प्यार के खेल से आपको प्यार है? यदि खेल की शुरवात में ही आपकी पारी का अंत हो जाता है तो हमारी ये टिप्स आपकी मदद कर सकती हैं।

क्या करें

  • स्वस्थ खाएं
    कई अध्यन ये दर्शाते हैं कि मांसाहारी महिला और पुरुषों की तुलना में शाकाहारी महिला और पुरुष बिस्तर में लंबी रेस लगा पाने में सक्षम साबित होते हैं। फलों और सब्ज़ियों के गुणकारक तत्व उन्हें ऐसा करने में मदद करते हैं। खासकर केले, स्ट्रॉबेरी और आंवला जैसे सेक्स वर्धक फल।
  • व्ययाम
    व्यायाम से सामान्यतः रक्त का प्रवाह बेहतर होता है और इसमें गुप्तांगों का रक्त संचार भी शामिल है। कुछ योगासन जैसे कि कोबरा आसान भी सहायक सिद्ध हो सकते हैं
    शीघ्रपतन से बचाव का एक आम उपाय है अपनी उत्तेजना पर नज़र रखना और ओर्गास्म से ठीक पहले अपनी गति को तब तक के लिए विलंबित करना जब तक कि सब कुछ फिर से काबू में न आ जाये। इस तरकीब से ओर्गास्म पर नियंत्रण किया जा सकता है। अपनी संवेदनाओं पर ध्यान दीजिये।जब आप स्खलन के निकट हों, तो गति धीमी कीजिये या रुक जाइये।
  • दबाव
    जब आपको लगे कि ओर्गास्म होने को है, अपने लिंग शीर्ष के बाएं हिस्से को दबाएं। लिंग के अंदर की नलिका पर सही मात्र में  डाला गया दबाव लिंग से रक्त को बाहर निकल कर क्षणिक रूप से ओर्गास्म को विलंबित कर सकता है।
  • संवेदना घटाने वाले पदार्थ
    लिंग पर टोपिकॉल स्प्रे द्वारा आप संवेदनशीलता कम कर सकते हैं और ओर्गास्म पर नियंत्रण कर सकते हैं। स्प्रे की मात्रा सही होना ज़रूरी है ताकि इसका प्रभाव आपके साथी पर न पड़े- ऐसा करने के लिए थोड़े अभ्यास और अनुभव की ज़रूरत पड़ती है। एक बार जब ये तरकीब समझ आ जाये तो यह काफी कारगर सिद्ध हो सकती है।
  • ध्यान कहीं और
    यदि आप उत्तेजना पर काबू पाने में विफल हो रहे हैं तो अपना दिमाग सेक्स से हटाकर किसी और चीज़ के बारे में सोचें।

क्या नहीं करें

  • फोरप्ले को नज़रअंदाज़
    कई अध्यन से दर्शाते हैं कि फोरप्ले करने वाले जोड़े अक्सर ऐसा ना करने वालों की तुलना में ज़्यादा देर तक सेक्स कर पाते हैं। फोरप्ले में ज़्यादा समय देकर आप न केवल प्यार की इस क्रिया को लंबा करते हैं बल्कि इसे ज़्यादा आनंददायक भी बनाते हैं। इसके साथ ही आप अपने साथी को ओर्गास्म के और करीब भी ले आते हैं।
  • कंडोम भूलना
    कंडोम सेक्स के दौरान मज़ा और संवेदना कम कर सकते हैं लेकिन यदि आप शीघ्रपतन से जूझ रहे हैं तो यह एक अच्छा समाचार ही है। कई कंडोम सुरक्षा और गर्भ निरोधन के साथ संवेदना कम करने वाले पदार्थ का भी काम करते हैं।
  • धूम्रपान और शराब
    धूम्रपान लिंग में रक्त प्रवाह को कम कर देता है और लिंग को शिथिल कर सकता है, और सेक्स से पहले किया गया मदिरापान अक्सर लिंग सख्त न हो पाने की समस्या की वजह बन जाती है।
  • तनाव
    शीघ्रपतन जितनी शारीरक समस्या है उतनी ही मानसिक भी है। इसलिए ठंडी साँस लीजिये, सकारत्मक सोच रखिये और सेक्स के प्रति अपने दृष्टिकोण को आत्म विश्वास से परिपूर्ण कीजिये। खुद पर संदेह करके आप कुछ भी बेहतर नहीं बना सकते।तनाव जितना कम होगा, नियंत्रण उतना ही अधिक।
  • खुद से खेलना भूलना
    हस्तमैथुन शीघ्रपतन से रोकने में सहायक सिद्ध होगा। अब तक आपने इससे जुडी जो भी बातें सुनी हों, उन्हें भूल जाइये! सच यही है की हस्तमैथुन पूरी तरह स्वस्थ और प्राकर्तिक है।
  • प्यार की शक्ति को कम आंकना
    किसी नए साथी के साथ पहली बार सम्भोग के समय ,पुरुष कुछ ज़्यादा ही उत्तेजित हो जाते है। अक्सर इसी बेचैनी की वजह उनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं हो पता। जो पुरुष एक पत्नीक जीवन व्यतीत करते है और अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते है वो अपने साथी को ज़्यादा खुश रख पाते है। ऐसा इसलिए होता है क्युकी आप अपने पार्टनर से जितने करीब होते है , सेक्स करते समय उतना ही विश्वस्त और आश्वासक महसूस करते है ।

क्या आपको यह टिप्स मददगार लगी? नीचे कमेंट लिखिए या फेसबुक पर हो रही चर्चा में हिस्सा लीजियेI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>